हशीगटु ने टेकडाउंस की बदौलत डेडामरोंग को विभाजित निर्णय से हराया

Hexigetu Dejdamrong Sor Amuaysirichoke mixed martial arts 1920X1278 5 768x511

“वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु ने उलटफेर कर सिंगापुर में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को विभाजित निर्णय से हराया।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को चीनी एथलीट ने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज़ की, जिसकी बदौलत वो अब लगातार तीन बाउट से अपराजित हैं।

Hexigetu 🇨🇳 makes it three wins in a row!

Hexigetu 🇨🇳 makes it three wins in a row, edging former ONE Strawweight World Champion Dejdamrong via split decision! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

एक मॉय थाई लैजेंड के खिलाफ, हशीगटु ने सावधानी से मैच की शुरुआत की लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही उन्होंने अपने ट्रेडमार्क लूपिंग पंच बरसाने शुरू किए, जिन्होंने इससे पहले कई मौकों पर उन्हें टेकडाउन के लिए मदद की है।

एक लेग किक को काउंटर करते हुए, इस ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट ने डेडामरोंग को मैट पर धकेला। उसके बाद से ही हशीगटु ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी, अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल की दीवारों से दूर ले जाकर उन्होंने कई ताकतवर एल्बो और पंच मारे।

कुछ ही सेकंड शेष रहते, China Top Team के प्रतिनिधि ने डेडामरोंग को एक टाइट गिलोटिन चोक से जकड़ लिया, जिससे बचने का डेडामरोंग ने कोशिश की। ऐसा लगा जैसे हशीगटु सबमिशन करवा देंगे, लेकिन थाई स्टार को राउंड समाप्ति की घंटी ने बचा लिया।

Hexigetu Dejdamrong Sor Amuaysirichoke mixed martial arts 1920X1278 2.jpg

35 वर्षीय बीजिंग निवासी को दूसरे राउंड की शुरुआत में और कामयाबी हाथ आई, जब उन्होंने कई बेहतरीन पंच से अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर वार किया और एक धमाकेदार डबल-लेग टेकडाउन किया।

हालांकि, डेडामरोंग उठ खड़े हुए और कुछ ताकतवर किक्स के जरिए सर्कल के बीच में मैच को संभाला। दूसरे राउंड में 90 सेकंड शेष रहते, उन्हें एक और टेकडाउन का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने शानदार अंदाज़ में पीछे से कई एल्बो से अपने प्रतिद्वंदी पर वार किया।

आखिरी राउंड में थाई लैजेंड ने विरोधी को अपने दायरे में रखते हुए लेग किक्स से वार किया, लेकिन हशीगटु ने अपनी दूरी बनाए रखी और बीच-बीच में कुछ पंच मारे।

राउंड के आखिरी क्षणों में हशीगटु ने 41 वर्षीय प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने की कोशिश की, जब उन्होंने टेकडाउन करते हुए साइड कंट्रोल पर खुद को ढाला।

Hexigetu Dejdamrong Sor Amuaysirichoke mixed martial arts 1920X1278 1.jpg

मैच के बाद, एक जज ने डेडामरोंग को चुना लेकिन बाकि दो जजों ने “वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” को चुनते हुए विभाजित निर्णय से जीत प्रदान की। इस जीत के बाद उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 8-4 का हो गया है और ये उनकी लगातार तीसरी जीत है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. टोना

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)