ONE: REIGN OF DYNASTIES II की टॉप हाइलाइट्स

Sagetdao Petpayathai Zhang Chunya 1920X1278 6 768x511

ONE Championship ने सिंगापुर में ONE: REIGN OF DYNASTIES II के रूप में एक और धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया, जिसमें 6 लाजवाब मैच देखने को मिले।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को हुए शो में कई यादगार मैच देखने को मिले। इसलिए यहां आप ONE: REIGN OF DYNASTIES II की टॉप हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 सागेटडाओ की 6 साल बाद मॉय थाई में वापसी हुई

🎥 TRIFECTA: A special look at Sagetdao's long-awaited return to action against Zhang Chunyu!

🎥 TRIFECTA: A special look at Sagetdao's long-awaited return to action against Zhang Chunyu!

Posted by ONE Championship on Friday, October 16, 2020

6 साल तक मॉय थाई से दूर रहने के बाद लैजेंड सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई ने अपने ONE Super Series डेब्यू मैच में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

सागेटडाओ ने शानदार प्रदर्शन कर चीनी स्टार को 3 राउंड्स को लगातार क्षति पहुंचाई। हालांकि, इस बीच झांग ने भी खुद को नॉकआउट होने से पूरे मैच में बचाए रखा, लेकिन Evolve टीम के स्टार की स्ट्राइक्स से बच पाना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

मैच में थाई स्टार की स्ट्राइकिंग स्किल्स से बच पाना झांग के लिए मुश्किल हो रहा था। उनके पंच सटीक निशाने पर जाकर लैंड हो रहे थे, क्लिंचिंग गेम में भी बढ़त बनाते रहे और लेग किक्स की मदद से चीनी स्टार के हाथों को भी क्षति पहुंचा रहे थे।

समय बीतने के साथ “डेडली स्टार” का प्रदर्शन और भी अच्छी लय प्राप्त करता जा रहा था। अंतिम राउंड में उनके स्ट्रेट लेफ्ट ने झांग को झकझोर कर रख दिया था और उनकी लेग किक्स का प्रभाव सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आसानी से सुना जा सकता था।

अंत में सागेटडाओ ने बेहतरीन तकनीक के सहारे अपने मॉय थाई वापसी मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करने में सफलता पाई।



#2 हान ज़ी हाओ का धमाकेदार नॉकआउट

🎥 TRIFECTA: Han Zi Hao's STUNNING knockout of "Jordan Boy!"

🎥 TRIFECTA: Han Zi Hao's STUNNING knockout of "Jordan Boy" from all angles! #ReignOfDynasties2

Posted by ONE Championship on Friday, October 16, 2020

ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” महमूद, हान ज़ी हाओ की तेजी से पार नहीं पा सके।

शुरुआती राउंड में दोनों एथलीट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दूसरे राउंड में हान के दमदार राइट क्रॉस से एक बार के लिए महमूद सुध हो बैठे थे। इस कारण रेफरी को 8-काउंट भी शुरू करने पड़े।

हालांकि, मलेशियाई स्टार मैच को जारी रखने में सफल रहे, लेकिन हाओ की तरफ से आए जबरदस्त कॉम्बिनेशन के बाद एक बार फिर रेफरी को 8-काउंट शुरू करना पड़ा।

“जॉर्डन बॉय” ने इस बार भी हार नहीं मानी लेकिन हान जानते थे कि वो मैच को फिनिश करने के बेहद करीब हैं।

चीनी स्टार तीसरे राउंड में धैर्य बनाए हुए थे और अटैक करने के मौके तलाश रहे थे। राइट क्रॉस के बाद उन्हें शानदार मोमेंटम प्राप्त हुआ और उसके बाद एक दमदार लेफ्ट पंच के प्रभाव से महमूद मैट पर जा गिरे।

“जॉर्डन बॉय” अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे लेकिन रेफरी मैच समाप्ति की घोषणा कर चुके थे।

इस जीत के साथ अब पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने के एक कदम करीब पहुंच गए हैं।

#3 एक्शन से भरपूर मॉय थाई मैच

🎥 TRIFECTA: Epic shots from the Muay Thai thriller between Azwan Che Wil and Wang Wenfeng!

🎥 TRIFECTA: Epic shots from the Muay Thai thriller between Azwan Che Wil and Wang Wenfeng! #ReignOfDynasties2

Posted by ONE Championship on Friday, October 16, 2020

अज्वान शे विल और “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग ने 3 राउंड तक चले ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट में लगातार एक-दूसरे पर अटैक करना जारी रखा था।

पहले राउंड में दोनों की कुछ स्ट्राइक्स सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुईं। दोनों स्टार्स के पास जो भी मूव था, वो उन सभी का इस्तेमाल कर रहे थे।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा #4-रैंक के किकबॉक्सिंग कंटेंडर की स्ट्राइक्स ज्यादा प्रभावशाली साबित होने लगी थीं।

तीसरे राउंड में जैसे ही मलेशियाई स्टार आगे आए, वांग ने एक दमदार राइट एल्बो लगाई और उसके तुरंत बाद पेट के हिस्से पर जबरदस्त नी-स्ट्राइक भी लगाई। शे विल खुद को डिफेंड करने में सफल रहे लेकिन चीनी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की दूसरी ओर जाकर एक और जबरदस्त राइट एल्बो लगाई, जिसके प्रभाव से N41 Subang Red Horse जिम के प्रतिनिधि मैट पर जा गिरे।

इसी के साथ वांग की जीत पक्की हो चुकी थी और इस जीत ने उन्हें फ्लाइवेट डिविजन के टॉप स्टार्स में से भी एक साबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो vs झांग

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.