सवाडा की शानदार ग्रैपलिंग ने उन्हें मियाओ पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई

Ryuto Sawada Miao Li Tao mixed martial arts 1920X1278 9 768x511

रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा ने अपने दूसरे घर सिंगापुर में मुकाबला करते हुए जी-जान लगा दी और इसके लिए उन्हें बेहतरीन ईनाम भी मिला।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES II में जापनी एथलीट ने शानदार ग्रैपलिंग का प्रदर्शन किया और मियाओ ली ताओ पर बेहतरीन तरीके से सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Ryuto Sawada Miao Li Tao mixed martial arts 1920X1278 13.jpg

मैच की शुरुआत से ही ज़ाहिर था कि “ड्रैगन बॉय” इस मुकाबले में ग्रैपलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने पहले 30 सेकंड में ही इस स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में टेकडाउन की कोशिश की, मियाओ भले ही कुछ समय के लिए उठ खड़े हुए हों, लेकिन सवाडा ने दोबारा कोशिश की और अपने प्रतिद्वंदी की पीठ पर चढ़ गए। उसके बाद उन्होंने एक आर्म ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की, जिसमें वो काफी हद तक सफल भी हो गए थे, लेकिन चीनी स्टार किसी तरह बच निकले।

जैसे ही लगा कि मियाओ अपने पैरों पर खड़े हुए, एक वन-टू कॉम्बिनेशन की बदौलत जापानी एथलीट एक और टेकडाउन में समर्थ हो गए और अपने विरोधी के पीठ को फिर जकड़ लिया।

“ड्रैगन बॉय” ने इस बार रीयर-नेकेड चोक का प्रयास किया, लेकिन मियाओ फिर से छूट गए। उन्होंने न केवल ख़ुद को बचाया, बल्कि पोजिशन में भी उलटफेर कर सवाडा को अपने कब्जे में लिया और इसी के साथ पहले राउंड का अंत हुआ।

Ryuto Sawada Miao Li Tao mixed martial arts 1920X1278 25.jpg

चीनी एथलीट ने दूसरे राउंड में मैच को एक स्ट्राइकिंग कॉन्टेस्ट बनाने की कोशिश की, लेकिन सवाडा ने ठान लिया था कि वो ये मैच जमीन पर ही लड़ेंगे। “ड्रैगन बॉय” ने मियाओ के एक ताकतवर राइट हैंड से बचते हुए टेकडाउन किया, एक बार और रीयर-नेकेड चोक का प्रयत्न किया।

रेफरी को ये मुक़ाबला कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, जब उन्होंने मियाओ को सवाडा के चोक के दौरान अपने प्रतिद्वंदी के दस्तानों को खींचने के कारण जुर्माने के तौर पर येलो (पीला) कार्ड दिखाया।

ये ब्रेक मियाओ के काम आया, जब उन्होंने पोजिशन में दोबारा उलटफेर किया और कुछ देर तक अपने विरोधी के ऊपर पकड़ जमाए रखी।

चीनी स्टार ने सवाडा के डिफेंस को भेदते हुए कई पंच मारे, ये उनका सही मायने में मुकाबले का पहला बेहतरीन आक्रमण था। दूसरे राउंड समाप्त होने तक दोनों एथलीट्स उठ खड़े हुए।

Ryuto Sawada Miao Li Tao mixed martial arts 1920X1278 22.jpg

तीसरे राउंड की शुरुआत में बिना कोई समय गंवाए, “ड्रैगन बॉय” ने टेकडाउन की कोशिश की जिसके लिए मियाओ इस बार तैयार थे, उन्होंने उसका मुकाबला करते हुए दो छोटे पंच भी दे मारे।

सवाडा ने हार नहीं मानी और विरोधी के एक पैर पर निशाना लगाकर टेकडाउन हासिल किया और फिर से मियाओ की पीठ पर पकड़ बनानी चाही।

ये निर्णय उन पर भारी पड़ा, मियाओ ने फिर से उलटफेर करते हुए अपने प्रतिद्वंदी के डिफेंस को एक बार और भेदा। जापानी फाइटर ने नीचे से आक्रमण किया लेकिन चीनी स्टार ने उसका शानदार बचाव करते हुए ग्राउंड-एंड-पाउंड का इस्तेमाल किया।

जैसे ही मियाओ ऊपर से पंच मारने के बाद सहज हो रहे थे, सवाडा ने हील हुक का प्रयोग किया। ये असफल रहा लेकिन इसने उन्हें अपने प्रतिद्वंदी की पकड़ से छूटने में मदद की। तीसरा राउंड समाप्त होते-होते दोनों ही एथलीट्स एक दूसरे को जमीन पर गिराने की कोशिश में लगे रहे।

Ryuto Sawada Miao Li Tao mixed martial arts

भले ही तीसरा राउंड मियाओ के लिए अच्छा गया हो, लेकिन “ड्रैगन बॉय” शुरुआत से ही बेहतर दिखे। जजों ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्रदान की, ये उनकी 13वीं प्रोफेशनल जीत है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो Vs. झांग

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.