टांग काई ने किआनू सूबा के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की

Tang Kai Keanu Subba 1920X1278 11 768x511

टांग काई का प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES II में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्हें लय प्राप्त करने के लिए कुछ ही मिनट लगे और लय प्राप्त करने के बाद उन्हें रोक पाना लगभग असंभव हो चला था।

24 वर्षीय चीनी एथलीट ने मलेशियाई स्टार किआनू सूबा के खिलाफ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को हुए फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की है।

Tang Kai Keanu Subba 1920X1278 14.jpg

पहले राउंड में दोनों एथलीट्स प्रदर्शन को परखते हुए एक दूसरे की टाइमिंग को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे।

दोनों सावधानी बरतते हुए किक्स का प्रयोग कर रहे थे। लेकिन पहले राउंड के अंतिम क्षणों में टांग काई को अच्छी लय प्राप्त होने लगी, इसी बीच उन्होंने जबरदस्त कॉम्बिनेशन भी लगाए।

सूबा उनसे बचने में सफल रहे और टेकडाउन का प्रयास भी किया। टांग अगले ही पल एक बार फिर अपने पैरों पर आ खड़े हुए और स्टैंड-अप गेम पर फोकस किया।

चीनी स्टार ने राउंड के अंतिम क्षणों में क्लीन तरीके से राइट क्रॉस लगाया, जिसने सूबा को एक बार के लिए झकझोर कर रख दिया।

Tang Kai Keanu Subba 1920X1278 9.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में काई ने राइट क्रॉस-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन के तुरंत बाद बॉडी पर स्ट्रेट राइट भी लगाया। सूबा बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गए थे और यहां से काई ने और भी अधिक दबाव बनाना शुरू किया।

एक सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुए लेफ्ट हुक के प्रभाव से सूबा लड़खड़ाते नजर आए, लेकिन फिर भी वो मजबूती से मैच में डटे रहे।

समय बीतने के साथ चीनी स्टार को और भी अच्छी लय प्राप्त हो रही थी, जिसके कारण मलेशियाई एथलीट ने टेकडाउन का प्रयास किया। लेकिन काई ने अपनी लेफ्ट लेग की मदद इस अटैक को रोका, उन्हें उठाया और साइड कंट्रोल प्राप्त किया।

चीनी एथलीट ने दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में सूबा के चेहरे पर दमदार किक भी लगाई।

Tang Kai Keanu Subba 1920X1278 12.jpg

यहां से सूबा को वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था क्योंकि काई पहले से भी अधिक आक्रामक रुख अपना चुके थे।

टांग काई ने डबल-जैब लगाने के बाद स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाया, जिससे मलेशियाई एथलीट को अपने घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त तरीके से राइट अपरकट भी लगाया, लेकिन वो सटीक निशाने पर लैंड नहीं हो सका।

सूबा का स्टैमिना खत्म होता जा रहा था, इसी बात का टांग ने भी फायदा उठाने की कोशिश की। 26 वर्षीय स्टार अपने शानदार डिफेंस की बदौलत WBK टूर्नामेंट चैंपियन के अटैक को मैच के आखिर तक झेलते रहे थे।

लेकिन अंतिम राउंड के समाप्त होने से पहले ही तय हो चुका था कि मैच का परिणाम चीनी एथलीट के पक्ष में जाने वाला है।

Tang Kai Keanu Subba 1920X1278 1.jpg

इस सर्वसम्मत निर्णय की जीत के साथ टांग का रिकॉर्ड 11-2 का हो गया है और ये उनकी ONE Championship में लगातार तीसरी जीत रही। एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर उन्होंने संभव ही डिविजन के टॉप स्टार्स को चुनौती दी है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो vs झांग

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.