ONE Fight Night 27 के मेन इवेंट में अकबर अब्दुलेव की टांग काई पर प्रभावशाली जीत, परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार

Akbar Abdullaev Tang Kai ONE Fight Night 27 34

अपराजित किर्गिस्तानी सनसनी अकबर “बाकल” अब्दुलेव अपने हथियारों का इस्तेमाल कर ONE Championship में ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई को हराने वाले पहले फाइटर बन गए हैं।

11 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev में #5 रैंक के कंटेंडर ने 156.75-पाउंड कैचवेट MMA बाउट में शुरुआत से ही दबदबा बनाकर पांचवे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

अब्दुलेव ने पहले राउंड में अपनी घातक स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करते हुए टांग पर जैब और बॉडी शॉट्स लगाए।

27 वर्षीय स्टार को दूसरे राउंड में टेकडाउन और उसके बाद कंट्रोल हासिल कर घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से लगातार सफलता मिली।

Tiger Muay Thai और Al Munar Team के प्रतिनिधि ने यही फॉर्मूला अपनाया। पहले उन्होंने स्ट्राइकिंग से विरोधी को परेशान किया और फिर मौका मिलने पर ग्रैपलिंग में हावी होकर पंच और एल्बोज़ जड़ीं।

Akbar Abdullaev Tang Kai ONE Fight Night 27 60

उनका ये रवैया आखिरी राउंड में कारगर साबित हुआ।

“बाकल” ने गार्ड पोजिशन से ताबड़तोड़ पंच और एल्बोज़ लगाईं, जिसके बाद रेफरी हर्ब डीन ने पांचवे राउंड में 1:21 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया और किर्गिस्तानी स्टार को TKO से जीत नसीब हुई।

अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद अब्दुलेव ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाए क्योंकि फाइट से पहले वो वेट मिस कर गए थे। हालांकि, उनका MMA रिकॉर्ड 12-0 और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट अब भी बरकरार है।

Akbar Abdullaev Tang Kai ONE Fight Night 27 32

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35