इन 5 कारणों से 6 सितंबर को ONE Fight Night 35: Buntan Vs. Hemetsberger देखना ना भूलें

Akbar Abdullaev Tang Kai ONE Fight Night 27 32

शनिवार, 6 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस बेहतरीन कार्ड में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के जोरदार मुकाबले होंगे।

इससे पहले कि एक्शन शुरु हो, आइए जानते हैं क्यों सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को ONE Fight Night 35 जरूर देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में रचा जाएगा इतिहास

मेन इवेंट मैच में जब जैकी बुंटान और स्टेला हेमेट्सबर्गर की टक्कर वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी तो इतिहास रचा जाएगा।

फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार बुंटान, जो भी ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, अगर यहां जीत हासिल कर लेती हैं तो दो डिविजन की वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगी।

प्रमोशन में सात जीत अपने नाम कर चुकी बुंटान ने अनीसा मेक्सेन को पिछले साल नवंबर में हुए ONE 169 में हराकर खिताब जीता था। उनके लिए हेमेट्सबर्गर की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होगी।

ऑस्ट्रियाई नॉकआउट आर्टिस्ट ने ONE Friday Fights में लगातार तीन जीत हासिल कीं, जिसमें वैनेसा रोमानोव्स्की पर जीत के बाद छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना भी शामिल है। अगर उन्हें जीत मिली तो वो ऑस्ट्रिया की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगी।

ऐसे में मेन इवेंट मैच में काफी कुछ दांव पर लगा है और दोनों ही स्ट्राइकर्स इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

#2 अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर आ सकता है सामने

ONE Fight Night 35 से सिर्फ नई ONE वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी नहीं होगी बल्कि एक नया कंटेंडर भी अपना नाम आगे कर सकता है।

फेदरवेट मॉय थाई मैच में दो रैंक के कंटेंडर बैमपारा कौयाटे पिछले मैचों में अमेरिकी स्टार ल्यूक लेसेई और ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जो नाटावट को हराने के बाद मुकाबले में उतरेंगे।

उनके सामने प्रतिद्वंदी बनकर खड़े होंगे तीन रैंक के कंटेंडर शैडो सिंघा माविन, जो कि एक बहुत अनुभवी स्ट्राइकर हैं। अपने डेब्यू मैच में हार झेलने के बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जिमी विन्यो और दिग्गज सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को मात दी।

वहीं फेदरवेट MMA मैच में अपराजित किर्गिस्तानी सनसनी अकबर “बाकल” अब्दुलेव दूसरी बार वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के प्रयास में हैं।

टॉप रैंक के कंटेंडर के नाम 12-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट है। उन्होंने पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन टांग काई को हराया था, लेकिन वेट मिस करने की वजह से खिताब नहीं जीत पाए।

उनका सामना होगा अपराजित रूसी स्टार इब्राहिम दाउएव से, जिन्होंने पेड्रो डांटास और मागोमेद अकाएव जैसे खतरनाक विरोधियों के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए 3-0 का प्रमोशनल रिकॉर्ड कायम किया है।

अपने दमदार खेल की वजह से वो डिविजन में छुपे रुस्तम साबित हुए हैं और अब्दुलेव पर मिली जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कर देगी।

#3 ग्रैपलिंग सुपरस्टार का बहुप्रतीक्षित MMA डेब्यू

मात्र 22 वर्ष की उम्र में ग्रैपलिंग की दुनिया में नाम बुलंद करने के बाद मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो MMA में दस्तक देने जा रहे हैं।

प्रमोशन के अपने सभी सात मैच जीतने के बाद उनका सामना अब लाइटवेट MMA मुकाबले में ली परिवार के 19 वर्षीय अपराजित सदस्य एड्रियन “द फिनोम” ली से होगा। ली ने ONE में अपनी सभी तीन प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हराते हुए साबित किया है कि उनमें भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण दिखते हैं।

ये सिर्फ रुओटोलो का डेब्यू नही हैं बल्कि इस पीढ़ी के दो बेहतरीन स्टार्स की टक्कर है। अब देखना होगा कि ग्रैपलिंग किंग MMA में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

#4 युवा स्टार्स दिखाएंगे अपनी ताकत

ONE Fight Night 35 में भविष्य के बड़े मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स अपनी प्रतिभा की झलक दिखाने उतरेंगे। ली को MMA के सबसे प्रतिभाशाली युवा स्टार्स में से एक माना जाता है। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तीन दमदार जीत दर्ज की हैं।

अब उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा ग्रैपलिंग के जादूगर रुओटोलो से होगी। अगर उन्हें यहां जीत मिलती है तो वो डिविजन में लंबी छलांग लगा लेंगे।

वहीं फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में जोहान “जोजो” गज़ाली का सामना ज़कारिया एल जमारी से होगा। एक समय ONE में बड़े नाम बन चुके गज़ाली ने कई बड़े नॉकआउट्स की बदौलत 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता, लेकिन उन्हें पिछले मैचों में लगातार हार मिली।

गज़ाली के लिए ONE Fight Night 35 खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

#5 रैंकिंग के लिए फाइट करेंगे अपराजित फ्लाइवेट

फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद हैं और ONE Fight Night 35 की वजह से इसकी रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जॉर्डन एस्टुपिनन ने संगठन में आने के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है। कोलंबियाई स्ट्राइकर ने मॉय थाई में फ्रेडी हैगर्टी और अली सालदोएव को हराकर अपना करियर रिकॉर्ड 9-0 किया। लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल की वजह से वो अपने जुड़वा भाई जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन की तरह फैन फेवरेट बन गए हैं।

अब किकबॉक्सिंग में उनका सामना ह्यू से होगा, जो कि 11-0 का लाजवाब रिकॉर्ड रखते हैं। जापानी स्टार ONE में आने के बाद से बेहतरीन रहे हैं और उन्होंने हाल ही में एल जमारी को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

स्टाइल के लिहाज से ये मैच बेहतरीन होगा क्योंकि एस्टुपिनन को दबाव बनाना पसंद है तो वहीं ह्यू सटीकता और टाइमिंग से विरोधियों को ढेर करते हैं।

डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग में शामिल होने के लिए यहां जीत जरूरी है। अभी फिलहाल चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 और टॉप रैंक के कंटेंडर रोडटंग जित्मुआंगनोन डिविजन पर राज कर रहे हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty