6 साल बाद मॉय थाई में वापसी कर सागेटडाओ ने धमाकेदार अंदाज में मैच जीता

Sagetdao Petpayathai Zhang Chunya 1920X1278 13 768x511

मॉय थाई से 6 साल दूर रहने के बाद सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए अपने वापसी मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

33 वर्षीय थाई लैजेंड ने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू के खिलाफ 16 अक्टूबर को हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

Sagetdao Petpayathai Zhang Chunya 1920X1278 6.jpg

पहले राउंड में ही सागेटडाओ अपनी किक्स से झांग को क्षति पहुंचाने लगे थे। 162 जीत के रिकॉर्ड के साथ इस मैच में उतरे थाई स्टार अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर वार कर रहे थे।

जवाब में चीनी स्ट्राइकर भी थाई एथलीट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस बीच वो “डेडली स्टार” पर अटैक करने में संकोच भी कर रहे थे।

“बैम्बू स्वॉर्ड” ने आखिरकार सागेटडाओ की बॉडी पर एक राइट किक लगाई, लेकिन कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एथलीट ने इसका जवाब 2-पीस पंच कॉम्बिनेशन से दिया। जब भी दोनों खुद को क्लिंचिंग गेम में पाते, सागेटडाओ अपने प्रतिद्वंदी को अपने लंबे हाथों से जकड़ रहे थे।

Sagetdao Petpayathai Zhang Chunya 1920X1278 9.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में “बैम्बू स्वॉर्ड” ने आक्रामक रुख अपनाते हुए स्ट्रेट राइट और बॉडी किक्स लगानी शुरू कीं।

दुर्भाग्यवश, झांग जब भी अटैक कर रहे थे, “डेडली स्टार” हर बार साउथपॉ (बाएं हाथ के) जैब्स और स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर उन्हें एक कमजोर एथलीट साबित कर रहे थे।

सागेटडाओ ने क्लिंच करते हुए झांग को अपने मूव्स में जकड़ा और क्लिंचिंग गेम में रहते कुछ दमदार एल्बोज भी लगाईं।

Sagetdao Petpayathai Zhang Chunya 1920X1278 8.jpg

तीसरे राउंड में सागेटडाओ के पास अपने प्रतिद्वंदी से ज्यादा एनर्जी बची हुई थी और आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ था। दूसरी ओर, झांग की सांस फूलने लगी थी, उनके लिए परिस्थितियां और भी खराब तब हो गईं, जब सागेटडाओ ने लेफ्ट किक्स लगाईं।

चीनी एथलीट के पास काउंटर अटैक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने एल्बो लगाकर वापसी की एक आखिरी कोशिश की, लेकिन सागेटडाओ ने तेजी से मूव करते हुए खुद को उस अटैक से बचाया।

थाई स्टार ने थक चुके अपने प्रतिद्वंदी को अंतिम राउंड में लेफ्ट किक्स लगानी जारी रखीं।

Sagetdao Petpayathai Zhang Chunya 1920X1278 5.jpg

अंत में तीनों जजों ने सागेटडाओ के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के साथ थाई स्टार का रिकॉर्ड 163-62-1 का हो गया है और शानदार अंदाज में मॉय थाई में वापसी की है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो vs झांग

न्यूज़ में और

Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.