हिरोकी अकिमोटो ने करीबी मुकाबले में झांग चेंगलोंग को हराया

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong 1920X1278 23 768x511

पूर्व ONE Super Series किकबॉक्सिंग फ्लाइवेट स्टार हिरोकी अकिमोटो ने अपने बेंटमवेट डेब्यू मैच में 3 राउंड्स तक चली कड़ी टक्कर के बाद विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II में अकिमोटो ने #3-रैंक के कंटेंडर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को हराने में सफलता पाई।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong 1920X1278 22.jpg

पहले राउंड में अकिमोटो और झांग सावधानी बरतते हुए एक दूसरे पर किक्स लगा रहे थे। लेकिन जैसे ही “मॉय थाई बॉय” ने जंपिंग नी लगाई, उसे देख जापानी एथलीट चौंक उठे।

कुछ समय बाद ही दोनों बेंटमवेट स्टार्स ने अपने हाथों का प्रयोग भी करना शुरू कर दिया। झांग फ्रंटफुट पर रहकर पंच लगा रहे थे, वहीं अकिमोटो बैकफुट पर रहकर काउंटर अटैक करने पर ध्यान लगा रहे थे।

इसी बीच जापानी स्ट्राइकर ने कुछ दमदार बॉडी किक्स लगाईं, लेकिन “मॉय थाई बॉय” पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और लगातार WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन को पंच लगाकर क्षति पहुंचाते रहे।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong 1920X1278 17.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत दोनों ओर से बॉडी किक्स के साथ हुई। झांग एक तरफ अकिमोटो के पैर के अंदरूनी हिस्से को क्षति पहुंचा रहे थे, वहीं, इस दौरान उन्हें अकिमोटो के हुक्स और गर्दन के हिस्से पर राइट हाई किक का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

अकिमोटो का पैर अभी भी “मॉय थाई बॉय” के कंधे पर फंसा हुआ था, इस बीच चीनी स्टार ने सभी को चौंकाते हुए एक दमदार स्ट्राइक लगाई।

जापानी एथलीट मैट पर जा गिरे, लेकिन अगले ही पल दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे और अपने प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट हुक्स लगाकर प्रहार किया। चीनी स्टार भी जवाब में दमदार स्ट्राइक्स लगाने से पीछे नहीं हट रहे थे।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong 1920X1278 26.jpg

मैच तीसरे राउंड में जा पहुंचा और दोनों एथलीट्स जीत प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे थे।

झांग ने आगे आकर पंच और जंपिंग नी लगाई, वहीं अकिमोटो ने जवाब में दमदार पंच और बॉडी किक्स से प्रहार किया।

“मॉय थाई बॉय” के जबरदस्त राइट जैब के बाद अकिमोटो मैट पर गिरते-गिरते बचे और कुछ सेकंडों बाद उन्होंने दोबारा उसी तरह का अटैक किया। लेकिन Evolve टीम के स्टार ने धैर्य ना खोते हुए मैच के आखिरी मिनट में पंचों की बरसात करनी शुरू कर दी।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong 1920X1278 7.jpg

अंत में 3 में से 2 जजों ने अकिमोटो के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया।

इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 22-1 का हो गया है और ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को चुनौती देने के एक कदम करीब भी पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो vs झांग

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova