इन 7 कारणों से आपको सागेटडाओ पेपायाथाई की मॉय थाई में वापसी को मिस नहीं करना चाहिए

Sagetdao _66a2818 768x505

2014 में मॉय थाई से रिटायर होने के बाद सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई Evolve टीम में अगली पीढ़ी को “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” की ट्रेनिंग देते आए हैं।

लेकिन इस खेल से 6 साल दूर रहने के बाद अब शुक्रवार, 16 अक्टूबर को ONE: REIGN OF DYNASTIES II में वो “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू के खिलाफ वापसी करने वाले हैं।

ONE Championship के नए फैंस शायद 33 वर्षीय स्टार को ज्यादा ना पहचानते हों, लेकिन आपको बता दें कि “डेडली स्टार” मॉय थाई के इतिहास के सबसे महान एथलीट्स में से एक रहे हैं।

यहां आप उन 7 कारणों के बारे में जान सकते हैं कि आपको उनकी वापसी को क्यों मिस नहीं करना चाहिए।

#1 प्रोफेशनल करियर में 162 मैचों में जीत

Muay Thai legend Sagetdao Petpayathai gets the knockout win in mixed martial arts competition

सागेटडाओ का प्रोफेशनल करियर 2 दशक पहले शुरू हुआ था और इस दौरान उनका रिकॉर्ड 162-62-1 का रहा है।

उनके ये रिकॉर्ड इसलिए भी खास हैं क्योंकि अपने करियर में वो कई महान मॉय थाई एथलीट्स को भी हरा चुके हैं।

उनके खिलाफ हारने वाले एथलीट्स में मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ, पेटबूंचू एफए ग्रुप, लियाम “हिटमैन” हैरिसन और साइन्चे पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे हैं।

इतने शानदार रिकॉर्ड से अंदाजा लगाना कोई कठिन बात नहीं कि सागेटडाओ ने अपने करियर में इतनी सफलता कैसे प्राप्त की है।

#2 सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन

अपने करियर में “डेडली स्टार” सात मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल्स को अपने नाम कर चुके हैं।

2007 में Lumpinee Stadium फेदरवेट और Rajadamnern Stadium फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

उसके बाद उन्होंने 3 मौकों पर Lumpinee Stadium वर्ल्ड टाइटल्स, 1 बार WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप और 1 बार WPMF वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

वो अभी तक अपनी उपलब्धियों में ONE Super Series मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को नहीं जोड़ पाए हैं। अब इसी सपने को पूरा करने के लिए वो वापसी कर रहे हैं।

#3 छह साल बाद कर रहे हैं वापसी

Muay Thai fighter Sagetdao Petpayathai walks down the ramp

2014 में मॉय थाई से रिटायरमेंट लेने के बाद सागेटडाओ ने सिंगापुर में आकर Evolve को एक ट्रेनर के तौर पर जॉइन किया।

2017 में उन्होंने वापसी तो की लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में, जहां उन्होंने लगातार 3 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी।

अब सागेटडाओ की मॉय थाई में वापसी हो रही है और फैंस भी देखना चाहेंगे कि इस खेल से 6 साल दूर रहने से उनके प्रदर्शन पर किस तरह का प्रभाव पड़ा है।



#4 अपना ONE Super Series डेब्यू कर रहे हैं

A close-up of Sagetdao Petpayathai before his fight

सागेटडाओ की मॉय थाई में वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार वो ONE Super Series के मैच में भाग ले रहे हैं।

“डेडली स्टार” ने आज तक ONE में किसी मॉय थाई मैच में भाग नहीं लिया है। इसका मतलब ये है कि लाखों-करोड़ों फैंस ने आज तक उनकी स्किल्स का जलवा नहीं देखा है।

ONE के फैंस जरूर थाई एथलीट के आक्रामक स्टाइल और नी स्ट्राइक्स को देखने को बेताब होंगे।

उनकी वापसी ONE के उस डिविजन में हो रही है, जो पहले ही बड़े-बड़े स्टार एथलीट्स से भरा हुआ है।

#5 स्टार्स से भरे फेदरवेट डिविजन को जॉइन कर रहे हैं

Muay Thai legend Sagetdao Petpayathai runs around the Circle after earning a knockout victory

चाहे मॉय थाई की बात करें या किकबॉक्सिंग की, ONE फेदरवेट डिविजन में सागेटडाओ का कई दिलचस्प मुकाबले इंतज़ार कर रहे हैं।

मॉय थाई में कई टॉप कंटेंडर्स हैं, जो “डेडली स्टार” को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।

सागेटडाओ की #5-रैंक के कंटेंडर “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के साथ भिड़ंत किसी ड्रीम मुकाबले से कम नहीं होगी। एक तरफ योडसंकलाई की शानदार तकनीक होगी, दूसरी ओर सागेटडाओ का स्ट्राइकिंग गेम।

इस दौरान यदि सागेटडाओ टॉप रैंक के कंटेंडर बनने में सफल रहते हैं तो उनका स्टाइल ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

#6 उनकी नी स्ट्राइक्स से बच पाना बहुत मुश्किल है

Muay Thai legend sagetdao Petpayathai throws a knee to his opponent's stomach

“डेडली स्टार” को एक मॉय खाओ फाइटर के रूप में जाना जाता है, इसका मतलब उन्हें फ्रंटफुट पर रहकर नी स्ट्राइक्स लगाना बेहद पसंद है। इन्हीं की मदद से वो 7 बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन सके हैं।

असल में उनके जैसे स्टाइल को फैंस भी सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं। खासतौर पर उनकी एल्बोज भी उन्हें और भी ज्यादा खतरनाक बनाती हैं। इस शुक्रवार अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ भी वो कुछ इसी तरह की रणनीति अपनाने वाले हैं।

#7 एक अन्य मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ंत होने वाली है

ONE: REIGN OF DYNASTIES II में सागेटडाओ का सामना एक ऐसे एथलीट से होने वाला है, जिसे मॉय थाई में अच्छी पहचान मिल चुकी है।

झांग WPMF वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 42-13-3 का रहा है। उन्हें फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदियों को पंच और किक्स लगाना भी बहुत पसंद है।

सागेटडाओ को निःसन्देह चीनी स्टार के खिलाफ बढ़त हासिल करने के लिए अपनी नी स्ट्राइक्स का ठीक से इस्तेमाल करना होगा। दूसरी ओर, झांग भी अपनी आक्रामकता और बॉक्सिंग स्किल्स से थाई एथलीट को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास करेंगे।

अगर वापसी मैच में “डेडली स्टार” झांग को हरा पाते हैं तो संभव ही वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के लिए भविष्य में बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अपने बेंटमवेट डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर फैंस को प्रभावित करना चाहते हैं अकिमोटो

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.