हान ज़ी हाओ ने एक शानदार नॉकआउट के साथ ONE: REIGN OF DYNASTIES II की शुरुआत की

Han Zi Hao Mohammed Bin Mahmoud Muay Thai 1920X1278 32 768x511

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ ने सिंगापुर में एक बेहतरीन नॉकआउट के साथ टाइटल की ओर कदम आगे बढ़ाया।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES II में 25-वर्षीय चीनी स्ट्राइकर ने शानदार बॉक्सिंग कौशल से मलेशिया के मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद को अपने ONE Super Series मैच के तीसरे राउंड की शुरुआत में फिनिश किया।

Han Zi Hao Mohammed Bin Mahmoud Muay Thai 1920X1278 31.jpg

शो की शुरुआत दोनों ही एथलीट्स ने सतर्कता से की और सावधानी बरतते हुए एक दूसरे को लेग किक्स मारी।

हान जल्द ही सहज हो गए, उन्होंने सर्कल के बीच में मैच को कंट्रोल किया और साथ ही एक लेफ़्ट हुक से झपट्टा मारकर अपने प्रतिद्वंदी को चेतावनी दी।

लेकिन जब चीनी एथलीट ने एक टीप का इस्तेमाल करना चाहा, मोहम्मद ने उनकी टांग को पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचकर एक ताकतवर राइट हैंड से वार किया, जिससे वो बाल-बाल बचे।

दोनों ने एक दूसरे की जांघ और पिंडली पर लेग किक्स और पेट पर टीप से वार करना जारी रखा। पहले राउंड के आखिरी 30 सेकंड में दोनों फाइटर्स ने एक दूसरे पर पंच बरसाए। जहां “जॉर्डन बॉय” के जैब अपने निशाने पर लग रहे थे, वहीं हान ने एक सुपरमैन पंच और एक लेफ्ट हुक से प्रहार किया।

Han Zi Hao Mohammed Bin Mahmoud Muay Thai 1920X1278 25.jpg

दूसरे राउंड की घंटी के साथ ही दोनों ही एथलीट्स ने फिर से एक दूसरे पर लेग किक्स बरसाना शुरू किया।

हान ने तेज़ी से अपनी दूरी घटाई और मोहम्मद को सर्कल की दीवारों पर धकेला, साथ ही एक हाई गार्ड से 24-वर्षीय मलेशियाई एथलीट के पंच से खुद को बचाया।

चीनी स्टार ने हाई गार्ड के साथ आगे बढ़त जारी रखी। उन्होंने एक ताकतवर जैब से वार किया और साथ ही एक टीप भी अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर दे मारी।

जल्द ही “जॉर्डन बॉय” ने भी एक जैब, लेफ्ट हुक और टीप से जवाब दिया। उन्होंने अपने विरोधी के किक्स को भी पकड़ना शुरू कर दिया था, जिसमें एक राउंडहाउस किक भी शामिल है जिसकी बदौलत उन्होंने हान को कैनवास पर भी पटक दिया।

Han Zi Hao Mohammed Bin Mahmoud Muay Thai 1920X1278 34.jpg

लेकिन सब कुछ तब बदल गया, जब रिंग अनाउंसर डॉम लाउ ने दूसरे राउंड में 30 सेकंड शेष रहने की घोषणा की।

जब मोहम्मद ने एक बॉडी किक मारनी चाही, हान ने उसे अपने हाथों से रोका, अपनी कमर को मोड़ा, और एक राइट क्रॉस मलेशियाई एथलीट को दे मारा, जिसने उन्हें चौंका दिया। रेफरी ने खड़े-खड़े आठ तक गिनती की और फाइट को जारी रहने दिया।

एक्शन जब दोबारा शुरू हुआ, हान तेज़ी से मलेशियाई एथलीट की तरफ आगे बढ़े जिसका जवाब उन्होंने सिर पर कई पंच के साथ दिया। चीनी स्टार ने थोड़ा पीछे हट कर “जॉर्डन बॉय” को अपने बाएं हाथ से पकड़ा और उनके जबड़े पर एक ताकतवर राइट क्रॉस से वार किया, जिससे वो सर्कल की दीवारों पर जा टकराए।

रेफरी ने दोबारा से खड़े-खड़े आठ गिनती की लेकिन मोहम्मद अभी भी मैच जारी रख सकते थे। इसके साथ ही, दूसरे राउंड की समाप्ति की घंटी बजी।

Han Zi Hao Mohammed Bin Mahmoud Muay Thai 1920X1278 16.jpg

हान ने तीसरे और आखिर राउंड की शुरुआत वहीं से की जहां उन्होंने छोड़ा था।

दोनों ने ही एक दूसरे पर पंच और किक बरसाए, लेकिन चीनी स्ट्राइकर ने जल्द ही मोहम्मद को सर्कल की दीवार की ओर धकेला।

मोहम्मद के स्ट्राइक्स से बचते हुए हान ने एक ओवरहैंड राइट से वार किया, जिसने “जॉर्डन बॉय” को भौंचक्का कर दिया। फिर उन्होंने आगे की और छलांग लगाते हुए एक स्ट्रेट लेफ्ट से मलेशियाई एथलीट को कैनवस पर ढेर कर दिया।

मोहम्मद रेफरी के काउंट से बच गए पर वो मुकाबले को जारी रखने में असमर्थ थे और तीसरे राउंड के 49 सेकंड में ही ये मैच समाप्त हो गया।

इस जीत के बाद हान का रिकॉर्ड 62-18 का हो गया है और साथ ही वो एक और ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो Vs. झांग

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.