3 मुकाबले जो ONE 166: Qatar को यादगार बना सकते हैं

Brandon Vera Amir Aliakbari ONE 164 1920X1280 67

वर्ल्ड टाइटल रीमैचों की तिकड़ी के साथ कतर में ONE का ऐतिहासिक डेब्यू देश के इतिहास में सबसे बड़े कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन होगा।

1 मार्च को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना से लाइव प्रसारण के लिए तैयार ONE 166: Qatar एक ब्लॉकबस्टर फाइट कार्ड है, जो कई अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार्स और मशहूर स्थानीय प्रतिभाओं के बीच महत्वपूर्ण मुकाबलों से भरा हुआ है।

वर्ल्ड टाइटल बाउट्स के अलावा इस इवेंट में ढेर सारा रोमांचक एक्शन देखने को मिलेगा।

आइए एक नजर डालें 3 ऐसी फाइट्स पर, जो इस शो को यादगार बना सकती हैं:

#1 अमीर अलीअकबरी Vs. अर्जन भुल्लर

इस जबरदस्त MMA मुकाबले में दो महाबली हेवीवेट एथलीट्स आमने-सामने होंगे, जहां ईरानी धुरंधर अमीर अलीअकबरी पूर्व ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर से टक्कर लेंगे।

अलीअकबरी ने शानदार फिनिश के माध्यम से लगातार तीन जीत हासिल की हैं, जिससे वो मौजूदा डिविजनल किंग एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को चुनौती देने के करीब पहुंच गए हैं।

उनके रास्ते में बेहद प्रतिभाशाली भुल्लर खड़े हैं, जो पिछले साल मालिकिन से हारी हुई बेल्ट को वापस हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुकाबले को और भी दिलचस्प ये बात बनाती है कि दोनों फाइटर्स के बीच कड़वी प्रतिद्वंदिता है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में दोनों ने आपस में तीखे जुबानी हमले किए हैं, जो आखिरकार इस शुक्रवार को अंजाम तक पहुंच जाएंगे।

#2 ज़ुहेर अल-काहतानी Vs. मेहदी ज़टूट

2018 के बाद से ONE में पहली बार हो रहे बॉक्सिंग मैच में सऊदी अरब के अपराजित स्टार ज़ुहेर “द अरेबियन वॉरियर” अल-काहतानी का सामना मॉय थाई और किकबॉक्सिंग दिग्गज मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट से होगा।

मध्य पूर्व में इस खेल के अग्रणी स्टार अल-काहतानी निश्चित रूप से बड़ी संख्या में फैंस को अपने साथ लाएंगे क्योंकि वो क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय फाइटर्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत कर अपने अपराजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहते हैं।

वहीं ज़टूट बॉक्सिंग में खुद को परखने के लिए कुछ महीनों पहले ले गई रिटायरमेंट से वापसी करेंगे।

पूर्व ISKA और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और ONE में छह रोमांचक मुकाबलों के अनुभवी अल्जीरियाई एथलीट पहले से ही दुनिया के सबसे सम्मानित स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

बेशक, “द अरेबियन वॉरियर” जैसे विशिष्ट स्पेशलिस्ट पर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जीत 40 वर्षीय दिग्गज के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

#3 शिंजी सुज़ुकी Vs. हान ज़ी हाओ

जापान बनाम चीन की बरसों की प्रतिद्वंदिता फिर से शुरू हो जाएगी, जब अनुभवी दिग्गज शिंजी सुज़ुकी एक विस्फोटक बेंटमवेट मॉय थाई मैच में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ से भिड़ेंगे।

सुज़ुकी पिछले साल दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में पांच फाइट्स की शानदार जीत की लय के साथ आए थे, लेकिन वो अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच को जीतने में असमर्थ रहे। अब उनका लक्ष्य अपनी लड़ाकू शैली का प्रदर्शन कर ये साबित करना होगा कि वो सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक हैं।

हान को ONE में 13 फाइट्स का अनुभव है और अपने मुकाबले में तेज और अति-आक्रामक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने खुद को हमेशा बेंटमवेट मॉय थाई के टॉप एथलीट्स के बीच पाया है।

हालांकि, चीनी स्टार अपने पिछले दो मुकाबले हार चुके हैं और उन्हें पता है कि ONE 166 में उन्हें अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा ताकि वो एक बार फिर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ सकें।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one