ONE: REIGN OF DYNASTIES की टॉप हाइलाइट्स

Sam A Gaiyanghadao Josh Tonna 1920X1278 13 768x511

ONE: REIGN OF DYNASTIES में एक से बढ़कर एक यादगार मोमेंट्स देखने को मिले।

6 में से केवल एक ही मैच आखिरी राउंड तक पहुंच सका। यानी इवेंट में ऐसा एक्शन देखने को मिला, जिसे देखते हुए अगर आपने पलक भी झपकी होगी तो यादगार मोमेंट्स को मिस कर दिया होगा।

इतने धमाकेदार फिनिश, नॉकआउट्स में से सबसे अच्छे लम्हों को चुनना काफी मुश्किल काम रहा।

इसलिए इस आर्टिकल में हम ONE: REIGN OF DYNASTIES की टॉप हाइलाइट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#1 सैम-ए ने शानदार अंदाज में वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया

Sam-A 🇹🇭 knocks out Josh Tonna in the second round 🔥🔥🔥

🔥 WHAT A FINISH 🔥Sam-A 🇹🇭 knocks out Josh Tonna in the second round to retain the ONE Strawweight Muay Thai World Title! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ द्वारा वर्ल्ड-क्लास प्रदर्शन देखने को मिला।

जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने उतरे सैम-ए ने अपने प्रतिद्वंदी के प्रदर्शन को परखा। टोना फ्रंटफुट पर रहकर चैंपियन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन थाई लैजेंड ने भी किक्स लगाते हुए टोना को क्षति पहुंचानी शुरू की।

दूसरे राउंड का पहला नॉकडाउन तब देखने को मिला जब टोना ने सैम-ए को दमदार पुश किक लगाई। Evolve टीम के स्टार एथलीट ने स्ट्रेट राइट लगाया, हालांकि टोना ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया लेकिन लैजेंड की जीत अब दूर नहीं थी।

पहले एक लो किक ने Muay U के एथलीट को मैट पर गिरा दिया, जिससे दूसरी बार रेफरी को काउंट शुरू करना पड़ा।

टोना मैच में बने रहने में सफल रहे लेकिन 2 जबरदस्त राइट हुक-लेफ्ट हेड किक कॉम्बिनेशंस ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने एक बा फिर पुश किक लगाई, लेकिन सैम-ए ने उसे पकड़कर स्ट्रेट लेफ्ट से उसे काउंटर किया। इसी के साथ दूसरे राउंड में 2 मिनट 30 सेकंड बीत जाने के साथ ही मैच तकनीकी नॉकआउट से समाप्त हुआ और सैम-ए ने अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया।

टोना ने जीत की भरपूर कोशिश की सैम-ए को हरा पाना बड़े-बड़े एथलीट्स के लिए भी बहुत मुश्किल है।



#2 खान ने अपने पिता के लिए जीता मैच

Amir Khan 🇸🇬 takes the lead as ONE's all-time KO king!

Amir Khan Ansari 🇸🇬 takes the lead as ONE's all-time KO king, stopping Rahul Raju in Round 1! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

अमीर खान भारतीय स्टार राहुल “द केरल क्रशर” राजू को हराकर अपने पिता को खुश देखना चाहते थे, जो स्टेज 4 के ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं।

वो अपने पिता की इस इच्छा को पूरा करने में सफल रहे।

खान ने पहले राउंड की शुरुआत दमदार लेग किक्स लगाकर की लेकिन राजू ने क्लिंचिंग गेम में रहकर बढ़त बनाने की कोशिश की। Juggernaut Fight Club के प्रतिनिधि शुरुआती समय में खान को 2 बार टेकडाउन करने में भी सफल रहे लेकिन खान दोनों ही बार अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे।

पहले राउंड में अभी 20 ही सेकंड बचे हुए थे और नॉकआउट किंग खुद को क्लिंचिंग गेम से दूर रखने में सफल हो रहे थे और इसी बीच राजू की चिन पर राइट एल्बो लगाई। राजू अगले ही पल मैट पर जा गिरे और होमटाउन हीरो ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर मैच को अंतिम रूप दिया। ये खान की ONE Championship में कुल नौवीं नॉकआउट जीत रही।

खान अब जीत की लय में भी वापसी कर चुके हैं लेकिन इसका श्रेय उनके पिता को जाता है, क्योंकि उन्हीं के कारण इस मैच को जीतने की उन्हें प्रेरणा मिली।

#3 सपुत्रा का अनोखा सबमिशन

Eko Roni Saputra 🇮🇩 takes out Murugan with a CRAZY submission 👀

Eko Roni Saputra 🇮🇩 takes out Murugan Silvarajoo with a CRAZY submission in the first round 👀 #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

सर्कल में हो रहे मैच में किस पल क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बहुत कठिन होता है। एको रोनी सपुत्रा ने भी अनोखा सबमिशन मूव लगाकर मैच में जीत दर्ज की है।

शुरुआत में मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू ने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाकर उन्हें बैकफुट पर जाने को मजबूर किया। लेकिन सपुत्रा को कुछ समय बाद ही स्टैंड-अप गेम में सफलता मिली लेकिन इस बीच वो टेकडाउन करने का प्रयास भी कर रहे थे।

साइड कंट्रोल प्राप्त करते हुए सपुत्रा ने “वुल्वरिन” के दायें हाथ को अपने पैरों में जकड़ा। अंत में इंडोनेशियाई स्टार ने सिल्वाराजू की एल्बो को नीचे किया और शोल्डर लॉक जैसा मूव लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

ये सपुत्रा की लगातार तीसरी जीत रही और इसी के साथ वो फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप स्टार्स के लिए बड़ा खतरा भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs टोना

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.