9 अक्टूबर को होने वाले ONE: REIGN OF DYNASTIES का पूरा बाउट कार्ड आया सामने

Rahul Raju fights Amir Khan on 9 October at ONE: REIGN OF DYNASTIES

ONE Championship के अगले मार्शल आर्ट्स इवेंट के बाउट कार्ड की घोषणा हो गई है।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने वाले ONE: REIGN OF DYNASTIES के मेन इवेंट और को-मेन इवेंट मैचों की घोषणा पहले कर दी गई थी और अब बाकी चार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों की जानकारी भी सामने आ गई है।

Amir Khan defeats Ev Ting at ONE EDGE OF GREATNESS

इस इवेंट में अमीर खान की वापसी होने जा रही है, जिनके नाम ONE Championship के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट्स का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से मौजूदा लाइटवेट किंग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के साथ दर्ज है।

खान 9वीं नॉकआउट जीत भारतीय लाइटवेट स्टार राहुल “द केरल क्रशर” राजू के खिलाफ हासिल करने की कोशिश करेंगे, जो कि अपने पिछले दो प्रतिद्वंदियों को रीयर-नेकेड चोक के जरिए हरा चुके हैं।

इसके अलावा Evolve MMA में खान के साथी एथलीट एको रोनी सपुत्रा भी एक्शन में दिखेंगे।

इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने तक का सफर अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई तरह की स्किल्स का प्रदर्शन किया है और वो अपने पिछले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

9 अक्टूबर को उनका सामना प्रोमोशन में डेब्यू करने वाले मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू से होगा। मलेशियाई एथलीट F3 बॉक्सिंग चैंपियन हैं, जो अपने पिछले तीन मैचों को जीत चुके हैं। मजेदार बात ये है कि स्ट्राइकिंग एथलीट ने उनमें से दो जीत सबमिशन के जरिए हासिल की हैं।



इसके अलावा कई डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और पहले ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं।

41 वर्षीय दिग्गज अभी भी अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में काफी अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने चार में से पिछले तीन मुकाबले या तो तकनीकी नॉकआउट या फिर सबमिशन के जरिए जीते हैं।

डेडामरोंग China Top Team के “वुल्फ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से अपने देशवासियों को खुशी का मौका देंगे।

आखिर में भारतीय रेसलिंग चैंपियन रोशन मैनम अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे। पिछले साल नवंबर महीने में उन्होंने शानदार डेब्यू करते हुए कंबोडिया के खॉन सिचान को अमेरिकाना लगाकर हराया था।

“द इंडियन नोटोरियस” का सामना इवेंट के पहले मैच में ONE Hefei फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन लिउ पेंग शुआई से होगा।

Singapore-based Indian mixed martial artist Rahul Raju chokes out Richard Corminal

ONE: REIGN OF DYNASTIES का पूरा कार्ड

  • सैम-ए गैयानघादाओ vs. जोश टोना (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • अलेक्सी टोइवोनन vs. रीस मैकलेरन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • अमीर खान vs. राहुल राजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. मुरुगन सिल्वाराजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैच वेट 63.5 किलोग्राम)
  • डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक vs. हशीगटु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • रोशन मैनम vs. लिउ पेंग शुआई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: सैम-ए के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं जोश टोना

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs