Flashback Friday: रोशन मैनम ने अपने ONE डेब्यू के बारे में बात की

Roshan Mainam defeats Khon Sichan at ONE MASTERS OF FATE

8 नवंबर 2019 को रोशन मैनम का एक सपना पूरा हुआ जब उन्होंने ONE Championship में अपना डेब्यू किया।

Roshan Mainam enters the Mall Of Asia Arena in Manila, Philippines

भारतीय रेसलिंग सनसनी ने ग्लोबल स्टेज पर पहली बार बाउट फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए ONE: MASTERS OF FATE में की। डेब्यू मैच में उनका सामना कंबोडिया के खॉन सिचान से हुआ।

24 वर्षीय स्टार ने बताया, “ONE Championship में डेब्यू करना मेरा बड़ा सपना था।”

“मैंने करीब 8-9 महीने तक सिंगापुर स्थित Evolve में ट्रेनिंग की, जो कि दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। मेरी ट्रेनिंग काफी अच्छी हुई थी। जब मुझे डेब्यू मैच मिला तो बहुत खुश था। बेहतरीन टीम, ट्रेनर्स और अच्छे सपोर्ट के साथ सर्कल में आ रहा था इसलिए खुशी थी।”

उन्होंने भारत में रेसलिंग टूर्नामेंट्स में शिरकत की और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर भारतीय प्रोमोशंस में हिस्सा लिया था लेकिन कभी उन्होंने इतने बड़े एरीना में इतने अधिक लोगों के सामने परफॉर्म नहीं किया था।



मैनम ने बताने में जरा भी देरी नहीं की कि जब वो एरीना में दाखिल हुए तो थोड़े से नर्वस थे, लेकिन वो अपनी स्किल्स को दुनिया के सामने दिखाने के लिए बेताब भी थे।

उन्होंने बताया, “मैच को लेकर मेरे अंदर किसी भी तरह की घबराहट नहीं थी भले ही मैंने इतने बड़े एरीना और क्राउड में पहली बार बाउट की थी।”

“सर्कल में एंट्री लेते वक्त क्राउड को देखकर बहुत एक्साइटेड हुआ था कि इतने सारे लोगों के सामने परफॉर्म करने जा रहा हूं।

“मैं बहुत ही ज्यादा खुश भी था। मैं खुश होने के साथ-साथ थोड़ा नर्वस भी था क्योंकि स्टेज बहुत ही भव्य था, म्यूजिक और लोगों का समर्थन भी मिल रहा था। हालांकि, मैं भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कम्यूनिटी का प्रतिनिधित्व भी कर रहा था, ऐसे में थोड़ा सा डर भी था कि कहीं हार ना जाऊं।”

Roshan Mainam defeats Khon Sichan at ONE MASTERS OF FATE YKZ_7495.jpg

आखिरकार उनका उत्साह और पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुआ क्योंकि उन्होंने अपने विरोधी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और पहले ही राउंड में जीत हासिल की।

भारतीय फ्लाइवेट स्टार ने अपनी रेसलिंग स्किल्स के दम पर सिचान को मैट पर गिरा दिया और बढ़त बनाते हुए प्रतिद्वंदी पर अमेरिकाना शोल्डर लॉक लगाकर मैच को अंतिम रूप दिया।

मैनम ने कहा, “मैं और मेरी टीम ने इस मैच के लिए जिस तरह की रणनीति बनाई थी, मैंने सर्कल के अंदर उसे ही फॉलो किया।”

“खॉन सिचान एक अच्छे स्ट्राइकर हैं, उनकी मूवमेंट भी काफी अच्छी है। मेरा स्ट्रॉन्ग एरिया ग्रैपलिंग है। हमने यही तय किया था कि सिचान को ग्राउंड पर लेकर आना है ताकि मैं अपने ग्राउंड गेम की मदद से उन्हें फिनिश कर पाऊं।

“हमारी प्लानिंग मैच को ग्राउंड पर ही खत्म करने की थी। मगर मैं ग्राउंड पर फिनिश नहीं कर पाता तो मैं स्ट्राइकिंग की तरफ जाता। मेरी भी स्ट्राइकिंग काफी अच्छी है। लेकिन मैंने वो स्थिति बनने नहीं दी। मैंने पहले ही अटैक में उन्हें सबमिट करा दिया।”

ONE: MASTERS OF FATE starts with a 💥 BANG 💥 as Indian phenom Roshan Mainam 🇮🇳 submits Khon Sichan in Round 1!

ONE: MASTERS OF FATE starts with a 💥 BANG 💥 as Indian phenom Roshan Mainam 🇮🇳 submits Khon Sichan in Round 1!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

Evolve प्रतिनिधि के लिए जीत शायद इससे अच्छी नहीं हो सकती थी। उन्होंने ONE में अपने पहले लक्ष्य को हासिल कर साबित कर दिया है कि उनमें फ्लाइवेट डिविजन का टॉप कंटेंडर बनने की काबिलियत है।

रेसलिंग का सालों का अनुभव और एक वर्ल्ड फेमस टीम का साथ होने की वजह से मैनम को लगता है कि वो अपनी जीत को भविष्य की अच्छी चीज़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही साथ टॉप लेवल पर भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का भी प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

उन्होंने बताया, “डेब्यू मैच को जीतने के बाद ऐसा लगा कि मेरा पहला सपना पूरा हो गया। जीतने के बाद क्या हुआ, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था इसलिए खुशी के मारे कुछ बोल नहीं पाया।”

“मैं हर किसी से मुकाबला करने के लिए तैयार हूं। मुझे अपनी स्ट्राइकिंग में और सुधार करना है और इस पर लगातार काम कर रहा हूं।”

“लोगों को दिखाना है कि भारतीय एथलीट्स भी काफी अच्छे होते हैं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में हम कमजोर नहीं हैं। मेरी टीम काफी अच्छी है तो मुझे लगता है कि चैंपियन बनकर दिखाऊंगा।”

Roshan Mainam defeats Khon Sichan at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_2930.jpg

ये भी पढ़ें: रोशन मैनम ने अपने परिवार के लिए देखे बड़े सपने

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35