ONE Championship में भारतीय सुपरस्टार्स द्वारा हासिल की गई टॉप 3 सबमिशन जीत

Rahul Raju

साल 2019 ONE Championship में भारत के लिए कई सारी यादगार जीत लेकर आया। पिछले साल अनेकों भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स ने अपने विरोधियों को पटखनी देकर देश का नाम ऊंचा किया।

सबमिशन लगाकर विरोधी को टैपआउट कराना कोई आसान काम नहीं होता, इसके लिए बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स के साथ-साथ बाउट के दौरान परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की भी जरूरत पड़ती है।

एक बार विरोधी पर सबमिशन मूव लगा दिया जाए तो जीत लगभग पक्की हो ही जाती है। ग्लोबल स्टेज पर भारतीय स्टार्स ने जितनी भी सबमिशन जीत हासिल की हैं, वो सभी पिछले दो सालों में आई हैं।

आप यहां भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स द्वारा हासिल की गई टॉप 3 सबमिशन जीत देख सकते हैं।

राहुल राजू ने पहले ही राउंड में दिखाया दम

Indian hero Rahul K Raju "The Kerala Krusher" 🇮🇳 kicks off ONE: ENTER THE DRAGON with a spectacular first-round…

Posted by ONE Championship on Friday, May 17, 2019

पिछले साल मई महीने में सिंगापुर में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में भारतीय स्टार राहुल “द केरल क्रशर” राजू ने फिलीपींस के रिचर्ड कॉर्मिनल को हराकर ग्लोबल स्टेज पर पहली जीत हासिल की।

लाइटवेट डिविजन के इस मुकाबले में भारतीय स्टार ने शुरुआत से ही कई सारे अच्छे पंच लगाना शुरु किए। कॉर्मिनल ने हेड किक लगाने के बाद राजू के खिलाफ टेकडाउन करना चाहा, लेकिन वो नाकाम रहे।

दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे पर पंच और किक लगाईं लेकिन इसमें राजू बढ़त बनाते हुए नजर आ रहे थे। सिंगापुर के Juggernaut Fight Club के प्रतिनिधि के पंचों का फिलीपीनो स्टार के पास कोई जवाब नहीं था।

हालांकि, प्रतिद्वंदी के बैक टू बैक पंच लगने के बाद राजू मैट पर गिर गए और कॉर्मिनल उन पर अटैक करने के लिए टूट पड़े। “द केरल क्रशर” ने खुद को बचाया और साइड कंट्रोल लेकर अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक किया। बचने के चक्कर ने फिलीपीनो स्टार ने राजू को अपनी कमर दिखाने की गलती कर दी। उन्होंने मौका पाते ही रीयर-नेकेड चोक लगाया और पहले राउंड के खत्म होने के कुछ सेकंड पहले ही जीत राजू के नाम हो गई।

रोशन मैनम ने धमाकेदार अंदाज में किया डेब्यू

ONE: MASTERS OF FATE starts with a 💥 BANG 💥 as Indian phenom Roshan Mainam 🇮🇳 submits Khon Sichan in Round 1!📺: How to…

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

रोशन मैनम ने 8 नवंबर 2019 को फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE: MASTERS OF FATE में खॉन सिचान के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में डेब्यू किया था। शो के पहले मैच में उन्होंने अपने विरोधी को पहले ही राउंड में अमेरिकाना सबमिशन मूव लगाकर पराजित किया।

Evolve टीम के प्रतिनिधि ने बाउट के पहले ही मिनट में कंबोडिया के अपने प्रतिद्वंदी को जबरदस्त डबल लेग टेकडाउन कर गिराया। हालांकि, सिचान ने मैनम के दाहिने हाथ को जकड़कर काफी देर तक प्रेशर बनाने की कोशिश की।

24 वर्षीय भारतीय स्टार इसके बाद साइड कंट्रोल से बिना किसी मुश्किल के माउंट पोजिशन में आ गए और अपने विरोधी पर जबरदस्त ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करना शुरु कर दिया।

बेहतरीन ग्राउंड एंड पाउंड अटैक के बाद मौका पाते हुए उन्होंने सिचान के बाएं हाथ पर अमेरिकाना लगा दिया और उनके विरोधी ने 3 मिनट 22 सेकंड पर टैपआउट कर दिया। इस तरह मैनम ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की और अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को 4-2 किया।

राजिंदर सिंह मीणा के तूफानी अटैक से ढेर हुआ चीनी स्टार

26 जनवरी 2018 को फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए ONE: GLOBAL SUPERHEROES में राजिंदर सिंह “नॉकआउट” मीणा ने अपने ONE करियर की पहली जीत बेहद खास अंदाज में हासिल की।

चीन के झांग ज़ी हाओ के खिलाफ हुए मुकाबले की शुरुआत से ही मीणा अटैकिंग मूड में नजर आए। दोनों ही स्टार्स ने शुरुआत में पंच लगाते हुए एक दूसरे को दूर रखने की कोशिश की। मैच में करीब 30 सेकंड होने के दौरान भारतीय स्टार ने दोनों हाथों से इतने तगड़े पंच मारे कि उनके विरोधी मैट पर गिर पड़े।

जमीन पर गिर चुके प्रतिद्वंदी की तरफ जाकर इस स्टार ने पंच लगाए और मौका मिलते हुए प्रतिद्वंदी पर गिलोटिन चोक लगा दिया। झांग के पास कोई मौका नहीं था और मीणा ने 1 मिनट से भी कम समय में जीत हासिल की।

ONE Championship की ग्लोबल स्टेज पर लगातार छह मैचों में हारने के बाद ये उनकी पहली जीत थी।

ये भी पढ़ें: ONE Championship में भारतीय एथलीट्स द्वारा दर्ज की गईं 5 सबसे शानदार जीत

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35