26 जनवरी को फिलीपींस की राजधानी मनीला में जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन की रात सजने वाली है, जब ONE: GLOBAL SUPERHEROES का आयोजन मॉल ऑफ एशिया एरीना में होगा।
मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल दांव पर होगा, जहां फिलीपीनी हीरो जेहे युस्ताकियो, पूर्व चैंपियन काइरत अख्मेतोव के खिलाफ ONE अंतरिम फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रीमैच में उतरेंगे। ये मुकाबला दुनिया के दो बेहतरीन फ्लाइवेट फाइटर्स के बीच होगा, जो अनडिस्प्यूटेड टाइटल की दिशा तय करेगा।
इस शानदार फाइट कार्ड में फिलीपींस के कई टॉप फाइटर्स भी शामिल होंगे, जो इंटरनेशनल सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना दम दिखाएंगे। इसमें जोशुआ पैचीओ, एरिक कैली, सैम-ए गैयानघादाओ, जोसेफ लसीरी और एडवर्ड केली आदि फाइट करते हुए दिखेंगे।
इस धमाकेदार इवेंट में शामिल फाइटर्स का प्रयास होगा कि वो दुनिया के सामने अपनी स्किल्स और ताकत का बेजोड़ नमूना पेश करें ताकि दुनिया को दिखा पाएं कि उनमें भी कितना दम है।
अगर आप ONE Championship के धमाकेदार और नॉन-स्टॉप एक्शन का अनुभव करना चाहते हैं तो इस इवेंट को बिल्कुल मिस न करें।