इंडोनेशियाई स्टार एको रोनी सपुत्रा से जुड़ी 7 रोचक बातें

Eko Roni Saputra at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL6983 768x512

एको रोनी सपुत्रा के सामने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एक बड़ी चुनौती होगी, जिसे पार कर वो इंडोनेशिया के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में सफल कदम बढ़ाना चाहेंगे।

कई बार के नेशनल रेसलिंग चैंपियन का सामना ONE: REIGN OF DYNASTIES में मलेशिया के बॉक्सिंग दिग्गज मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू से 63.5 किलोग्राम कैच वेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में होगा।

खेलों की दुनिया में इंडोनेशिया और मलेशिया को एक दूसरे का प्रतिद्वंदी माना जाता है, ऐसे में सपुत्रा अपने देश का नाम रोशन करना चाहेंगे और साथ ही साथ ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

29 वर्षीय स्टार ने दावा किया है कि वो F3 बॉक्सिंग चैंपियन के खिलाफ अपनी सुधरी हुई स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करेंगे। आइए मुकाबले से पहले इंडोनेशियाई ग्रैपलिंग स्टार के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

#1 इंडोनेशिया में अपराजित

सपुत्रा का फ्रीस्टाइल रेसलिंग में 116-10 का शानदार रिकॉर्ड रहा है, वो इंडोनेशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट, नेशनल स्पोर्ट्स वीक, पर तीन बार कब्जा जमा चुके हैं।

खास बात ये है कि उन्होंने पहला गोल्ड मेडल 17 साल की उम्र में 2008 में अपने नाम किया था, वो ये कारनामा करने वाले सबसे युवा एथलीट बने थे।

सपुत्रा ने कहा, “मौजूदा नियमों के हिसाब से मैं जूनियर कैटेगरी में मुकाबला कर रहा होता। हालांकि, उस दौरान उम्र की कोई सीमा नहीं थी। उसके बाद से ही नेशनल रेसलिंग में अपराजित रहा हूं।”

#2 घूमने के शौकीन

सपुत्रा का बचपन काफी कठिनाइयों से भरा हुआ था, उस समय वो विदेश जाने का सोच भी नहीं सकते थे। हालांकि, खेल में कामयाबी की वजह से उन्हें दुनिया के कई सारे देशों में जाने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “मैंने इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कई देशों का दौरा किया है, फिर चाहे वो प्रतियोगिता हो या फिर ट्रेनिंग कैंप के लिए। मैं थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान, द फिलीपींस, चीन, रूस, रोमानिया, तुर्की, बुल्गेरिया, दक्षिण कोरिया और अज़रबैजान जा चुका है।

अब ONE Championship का विस्तार दुनिया के बहुत सारे देशों में होता जा रहा है, ऐसे में सपुत्रा की ये लिस्ट लंबी होती जाएगी।

#3 सांपों से लगता है डर

https://www.instagram.com/p/5gmHkRA3fL/

सर्कल के अंदर सपुत्रा एकदम निडर होते हैं। लेकिन एक चीज है, जिसका वो कभी सामना नहीं करना चाहेंगे।

उन्होंने अपने डर के बारे में बताते हुए कहा, “मुझे सांपों से डर लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें देखकर बहुत घबरा जाता हूं। बात ये है कि मुझे वो पसंद नहीं हैं।”

“2018 के एशियन गेम्स की दौरान हमारी रेसलिंग टीम की मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग हो रही थी। हमें टेस्ट के लिए जंगल में भेजा गया। हमें सांप को पकड़ने का टास्क दिया गया था। मैं अकेले किसी कोने में बैठा हुआ था और मैंने वो टास्क पूरा नहीं किया।”



#4 पसंदीदा रंग

अगर सपुत्रा का कोई पसंदीदा रंग है तो वो लाल है।

इंडोनेशिया के झंडे में लाल रंग साहस का प्रतीक होता है। ये चीज अभी तक सपुत्रा की जिंदगी में भी रही है।

उन्होंने बताया, “लाल रंग साहस और जुनून को दर्शाता है। मैंने अपनी जिंदगी में कई सारे बहादुरी भरे फैसले लिए हैं, जिसमें मुझे अपना कंफर्ट जोन छोड़ना पड़ा और ONE Championship में एक नए चैलेंज को अपनाया।”

“अपने होमटाउन को छोड़कर दूसरे देश में आकर बसना कोई आसान फैसला नहीं था। सौभाग्य से, मेरे पास मेरा परिवार है। इससे चीजें थोड़ी आसान हो जाती हैं और मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने दूंगा।”

#5 कई सारे उपनाम

अपने करियर में सपुत्रा ने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल टाइटल जीते हैं। इस दौरान उन्हें कई सारे उपनामों से नवाजा गया है।

Evolve टीम के प्रतिनिधि ने कहा, “लोग मुझे ‘चीता’ कहकर बुलाते थे क्योंकि मैं अपने साथियों से तेज भागता था। मुझे एक ट्रैक के दस चक्कर लगाने में 15 मिनट ही लगते थे।”

“नेशनल रेसलिंग टीम में मुझे “कोल्ड ब्लडेड किलर” कहा जाता था क्योंकि मैं मैट पर काफी शांत और खतरनाक रहता था।”

हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने नए निकनेम “डायनामाइट” के बारे में बताया, जो कि उन्हें Evolve के हेड कोच सियार बहादुरजादा ने दिया है।

#6 ईनाम में मिली राशि का अच्छा इस्तेमाल 

https://www.instagram.com/p/B8beq3rJaaf/

सपुत्रा बचपन के दिनों से ही प्रतियोगी टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते आ रहे हैं, लेकिन वो जूनियर हाई स्कूल के दिनों के एक खास लम्हें को नहीं भूल पाते।

समारिंदा निवासी ने कहा, “प्रतियोगिताओं के लिए मुकाबले करने की वजह से क्लास नहीं ले पाता था। लेकिन वो फैसला सही था क्योंकि मैं चैंपियन बन गया था।”

“मुझे याद है कि ईनाम में मिले पैसों में मैंने एक फोन खरीदा था कि ताकि अपनी प्रेमिका, नुर्दिला अगस्ता जो कि अब उनकी पत्नी हैं, से बात कर सकूं। मुझे अच्छे से तो याद नहीं पर वो फोन शायद नोकिया 3310 या 3315 था।

#7 पारिवारिक इंसान

https://www.instagram.com/p/B1GiRh5gGSN/

सपुत्रा के लिए परिवार ही सबसे पहले आता है।

कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसों को वो खुद पर खर्च करने की बजाय अपने परिवार की मदद करना ज्यादा पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, “जब मैं छोटा था तो काफी सारी चीज़ें खरीदना चाहता था, जैसे जूते, गेम और भी कई काफी कुछ। लेकिन अब मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं, अब मैं फैंसी चीज़ें खरीदने की बजाय अपनी पत्नी को पैसे देते हूं और बेटे के भविष्य के लिए बचाता हूं।”

ये भी पढ़ें: राहुल राजू ने खुद को कम आंके जाने पर दी चेतावनी, अमीर खान को आसानी से हराने की कही बात

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19