‘ONE On TNT II’ में हुए बड़े बदलाव, आदिवांग, टॉड और ब्रूक्स को मिली जगह

Lito Adiwang ONE FIRE FURY DC IMGL2392 768x512

ONE Championship द्वारा आयोजित होने वाले “ONE on TNT” सीरीज के दूसरे इवेंट में बड़े बदलाव किए गए हैं।

चोटिल होने के कारण बुधवार, 14 अप्रैल के इवेंट से कई एथलीट्स ने अपना नाम वापस ले लिया है। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अन्य एथलीट्स को चुना गया है और “ONE on TNT II” का कार्ड पहले से भी धमाकेदार नजर आ रहा है।

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 1.jpg

मेन और को-मेन इवेंट्स के अलावा कार्ड में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड अपने 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगी।

टॉड #2 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं। उन्होंने ONE: FISTS OF FURY III में मॉय थाई में वापसी की, जहां उन्हें #4 रैंक की कंटेंडर अल्मा जुनिकु के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

“ONE on TNT II” में अमेरिकी एथलीट का सामना #3 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड से होगा।

इस मैच की विजेता को मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

“ONE on TNT II” के मेन इवेंट के अलावा लीड कार्ड में नए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों को जोड़ा गया है।

लीड कार्ड के मेन इवेंट में अमेरिकी सुपरस्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं।

ब्रूक्स का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 16-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) है और अपने करियर की आधी जीत सबमिशन या नॉकआउट से दर्ज की हैं।

14 अप्रैल को उनका सामना उभरते हुए फिलीपीनो स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग से होगा, जिनका रिकॉर्ड 12-3 है और फिनिशिंग रेट 92 प्रतिशत है। Team Lakay के स्टार को अपने पिछले मुकाबले यानी ONE: UNBREAKABLE में नामिकी कावाहारा के खिलाफ नॉकआउट जीत मिली थी।

Team Lakay's Lito Adiwang celebrates his victory over Pongsiri Mitsatit

वहीं कनाडाई हेवीवेट स्टार डस्टिन जॉयनसन का सामना लीड कार्ड के मेन इवेंट में इस्लाम अबासोव से होने वाला था, लेकिन रूसी स्टार ने अब शो से अपना नाम वापस ले लिया है।

इनकी जगह अब अपराजित बेलारूसी एथलीट किरिल ग्रिशेंको लेंगे, जिनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है।

यहां जानिए “ONE on TNT II” में किसका सामना किस एथलीट से होगा।

“ONE on TNT II” का पूरा बाउट कार्ड

  • क्रिश्चियन ली vs. टिमोफी नास्तुकिन (ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • मार्टिन गुयेन vs. किम जे वूंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • जेनेट टॉड vs. ऐनी लाइन होगस्टैड (मॉय थाई – एटमवेट)
  • जैरेड ब्रूक्स. vs लिटो आदिवांग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • डस्टिन जॉयनसन vs. किरिल ग्रिशेंको (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • लियाम हैरिसन vs. पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम (मॉय थाई – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल Vs. हैडा

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs