कावाहारा को नॉकआउट कर जीत के रास्ते पर लौटे भावुक आदिवांग

Lito Adiwang Namiki Kawahara ONE UNBREAKABLE 1920X1280 4 768x512

ONE: UNBREAKABLE में लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने ONE Championship के 2021 कैलेंडर की शानदार शुरुआत करते हुए नामिकी कावाहारा के खिलाफ एक भावुक जीत दर्ज की।

शुक्रवार, 22 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इस फिलीपीनो स्टार, जिन्होंने 2020 के अंत में अपनी पहली हार के साथ-साथ अपनी मां को भी खो दिया था, ने अपने डेब्यू कर रहे प्रतिद्वंदी को स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के दूसरे राउंड में एक लेफ्ट हुक से नॉकआउट कर दिया।

Lito Adiwang Namiki Kawahara ONE UNBREAKABLE 1920X1280 11.jpg

स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स के बीच ये टक्कर ठीक वैसी ही गई जैसा सभी ने सोचा था, पहले के पांच मिनट दोनों अपने पैरों पर खड़े रहकर लड़े। आदिवांग ने जल्द ही एक ताकतवर लो किक से वार किया – जो आगे होने वाले परिणाम की एक झलक थी – और वहीं कावाहारा ने चुस्ती दिखाते हुए अपने वाइड स्टान्स से उन्हें कई बार चकमा दिया।

“थंडर किड” ने उसके बाद अपने विरोधी के पैरों और बॉडी पर ताकतवर राउंडहाउस किक्स से वार किया और अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर कई भारी भरकम लेफ्ट हुक और ओवरहैंड राइट से प्रहार किया।

कावाहारा ने अपना संतुलन नहीं खोया और जब भी उनके प्रतिद्वंदी अपने लूपिंग शॉट्स लगाने में असमर्थ रहे, उन्होंने काउंटर करने का प्रयास किया। हालांकि, Team Lakay के प्रतिनिधि ने खतरनाक रूप से आक्रमण जारी रखा – खासकर बॉडी और सिर पर लेफ्ट हुक और ताकतवर राइट किक।

जापानी एथलीट ने कई बार राइट हैंड से वार करने की कोशिश की, लेकिन वो पहले राउंड को जीतने के लिए काफी नहीं थे।

Lito Adiwang Namiki Kawahara ONE UNBREAKABLE 1920X1280 3.jpg

दूसरे राउंड में कावाहारा ने खुलकर आक्रमण करना शुरू किया और साथ ही अपने मूव्स से चकमा भी देने लगे। “थंडर किड” ने भी अपने गेम प्लान में कोई बदलाव ना करते हुए Team Alpha Male के एथलीट के पैर पर राइट लो किक से ताकतवर वार किया, यहां तक कि एक तगड़े प्रहार से वो अपना संतुलन तक खो बैठे।

आदिवांग ने अब अपने हाथों से धावा बोला और कावाहारा पर एक खतरनाक ओवरहैंड राइट से वार किया। ओसाका निवासी ने उसका भली-भांति सामना तो कर लिया लेकिन एक लेफ्ट हुक भी अपने निशाने पर लगा और फिलीपीनो एथलीट का मनोबल और भी बढ़ गया।

फिनिश जल्दी ही आ गया, जब जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन ने आदिवांग की रेंज में अपने हाथों को नीचे कर आने की बड़ी गलती की। “थंडर किड” ने एक परफेक्ट लेफ्ट हुक से अपने विरोधी के ठुड्डी पर प्रहार किया, जिससे कावाहारा गिर पड़े और 2:02 मिनट पर एक शानदार नॉकआउट जीत हासिल की।

Lito Adiwang Namiki Kawahara ONE UNBREAKABLE 1920X1280 14.jpg

इस जीत के बाद आदिवांग जीत के रास्ते पर लौट आए और अपने रिकॉर्ड को 12-3 कर लिया है।

भावुक फिलीपीनो एथलीट ने मैच के बाद इंटरव्यू में मिच चिलसन से कहा ,”इतने कठिन फाइट कैंप का सामना मैंने कभी नहीं किया था, लेकिन भगवान की कृपा से मुझे ये जीत अर्जित हुई।”

“मैं अपने परिवार से कहना चाहूंगा कि हमने कई कठिन परिस्थितियों का सामना साथ में किया है, मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं। ये जीत आपके नाम है, मां।”

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव Vs. कैपिटन

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30