ONE: FISTS OF FURY III के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Anne Line Hogstat defeats Alma Juniku ONE FIRE FURY DC DUX_1334 768x512

ONE: FISTS OF FURY III का पूरा कार्ड बड़े स्टार्स से भरा हुआ है।

शुक्रवार, 19 मार्च को 6 बाउट्स में एथलीट्स अपनी मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स से जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को #2 रैंक के कंटेंडर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है, वहीं कई अन्य मुकाबले हैं, जो ‘फाइट ऑफ द नाइट’ साबित हो सकते हैं।

यहां जानिए ONE: FISTS OF FURY III के 3 मुकाबलों के बारे में जो आपको जरूर देखने चाहिए।

#1 अल्मा जुनिकु Vs. जेनेट टॉड

Alma Juniku fights Janet Todd at ONE: FISTS OF FURY III!

जेनेट “JT” टॉड और अल्मा जुनिकु के फाइटिंग स्टाइल अलग-अलग हैं, लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि दोनों को फ्रंटफुट पर रहकर अपनी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना पसंद है।

मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन टॉड की ये मॉय थाई में वापसी होगी। “JT” दोनों खेलों में अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं और अब दोनों का मिश्रण करते हुए ऑस्ट्रेलियाई स्टार पर बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी।

अमेरिकी एथलीट को सर्कल के बीच में रहकर अटैक करना पसंद है, लेकिन क्लिंचिंग गेम में रहकर अपनी युवा प्रतिद्वंदी को नी स्ट्राइक्स और एल्बोज़ लगाने में भी वो संकोच नहीं करेंगी।

जुनिकु आसानी से हार मानने वाली एथलीट्स में से नहीं हैं। उनके हाथों में गज़ब की ताकत है, एल्बोज़ खतरनाक होती हैं और पुश किक्स भी गहरा प्रभाव छोड़ती हैं।

इस मॉय थाई मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी और इसकी विजेता को एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।

डिविजन की पूर्व चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को कड़ी चुनौती देने के बाद टॉड और जुनिकु, दोनों दूसरी बार ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहती हैं। दोनों की प्रतिबद्धता को देख फैंस को इस मैच में धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद करनी चाहिए।



#2 एलेक्स सिल्वा Vs. हिरोबा मिनोवा

टॉप स्ट्राइकर्स के साथ एलीट ग्रैपलर्स भी छाने को तैयार होंगे। पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा का सामना जापान के हिरोबा मिनोवा से होगा।

सिल्वा पूर्व BJJ वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जो अपने ONE करियर में कई यादगार सबमिशन जीत अपने नाम कर चुके हैं। Evolve टीम के स्टार को आर्मलॉक लगाने में भी महारत हासिल है।

मिनोवा, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में लिटो “थंडर किड” आदिवांग को हराया था। उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों को ग्राउंड गेम में लाकर टॉप पोजिशन में रहना बहुत पसंद है। 21 वर्षीय जापानी एथलीट का ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक बहुत खतरनाक होता है, लेकिन उन्हें सिल्वा के आर्मबार और स्वीप अटैक्स से भी बचकर रहना होगा।

इसके अलावा फैंस को स्टैंड-अप गेम में भी कड़ी टक्कर देखे जाने की उम्मीद होगी, लेकिन वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग को मिस करना भी लोगों के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है।

क्या पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बता पाएंगे कि अनुभव ही सबसे अधिक मायने रखता है। या फिर उभरते हुए युवा स्टार खुद को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवाने के लिए तैयार हैं।

#3 योडकाइकेउ फेयरटेक्स Vs. हू योंग

पिछले साल अगस्त में अपने ONE डेब्यू के बाद से ही योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स शानदार लय में नजर आए हैं। थाई सुपरस्टार लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 2 नॉकआउट से आई हैं। इसी प्रदर्शन की बदौलत फ्लाइवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बने हैं।

तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा के खिलाफ उन्होंने स्ट्राइकिंग के साथ ग्रैपलिंग करते हुए अपने करियर की अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसलिए MAX Stadium मॉय थाई चैंपियन पर बढ़त बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

सामने से आ रहे शॉट्स उन्हें और भी आक्रामक बना देते हैं, लेकिन “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग भी उनका पहले ही इंतज़ार कर रहे होंगे।

वो हाल ही में ONE Hero Series से मेन रोस्टर में आए हैं। बीजिंग निवासी एथलीट को लगातार 4 जीत करने के बाद ONE Championship रोस्टर में जगह मिली और डेब्यू मैच में ही तहलका मचा सकते हैं।

“Y2K” ने ग्लोबल स्टेज पर अभी तक अपने धमाकेदार एक्शन की बदौलत फैंस के बीच पहचान बनाई है, लेकिन चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट भी अपने आक्रामक सांडा गेम की मदद से जीत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

दोनों एथलीट्स क्षण भर में मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं और फ्लाइवेट डिविजन के टॉप पर भी दोनों ने नजर बनाई हुई है।

ये भी पढ़ें: जुनिकु को हराकर 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब पहुंचना चाहती हैं टॉड

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19