एलेक्स सिल्वा: मैं मिनोवा को दूसरे राउंड में फिनिश कर दूंगा

Joshua Pacio defeats Alex Silva ONE FIRE FURY DC IMGL4294 768x512

एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने ONE Championship के स्ट्रॉवेट डिविजन को अच्छी पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया है और उनका मानना है कि अभी भी उन्हें बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

शुक्रवार, 19 मार्च को वो ONE: FISTS OF FURY III में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हिरोबा मिनोवा पर बड़ी जीत दर्ज कर दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के करीब पहुंचना चाहेंगे।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले सिल्वा ने कहा, “मेरा मानना है कि मैं डिविजन के टॉप एथलीट्स में से एक हूं। पिछले मैच में मुझे ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ के खिलाफ करीबी अंतर से हार मिली थी। मुझे लगता है कि मुझे चैंपियन के खिलाफ रीमैच जरूर मिलना चाहिए।”

ONE: FISTS OF FURY III में “लिटल रॉक” का सामना बेहतरीन फॉर्म में चल रहे एथलीट से होगा।

उभरते हुए जापानी स्टार मिनोवा लगातार 5 मुकाबले जीत चुके हैं, जिनमें उनकी प्रोमोशनल डेब्यू मैच में लिटो “थंडरकिड” आदिवांग के खिलाफ जीत भी शामिल रही।

डिविजन में #5 रैंक के कंटेंडर सिल्वा अभी तक दुनिया के कई टॉप एथलीट्स का सामना कर चुके हैं। उसके बाद भी उनका मानना है कि उन्हें अभी सुधार की जरूरत है क्योंकि ग्लोबल स्टेज पर समय बीतने के साथ बेहतर मार्शल आर्टिस्ट्स आते रहे हैं।

Evolve टीम के स्टार ने कहा, “मेरे हिसाब से मिनोवा एक अच्छे फाइटर हैं। वो जीत दर्ज करते हुए डिविजन में मेरी रैंकिंग को प्राप्त करना चाहेंगे।”

“हमें हर समय सुधार करते रहना चाहिए। मैं ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आता हूं, लेकिन उसके अलावा मैं अपनी रेसलिंग और स्ट्राइकिंग पर भी ध्यान दे रहा हूं। इन्हीं चीजों में मुझे ज्यादा सुधार की जरूरत है।”



नई स्किल्स सीखने के बाद भी पूर्व ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन अपने मूल गेम को नहीं भूलना चाहते। उनका सामना एक अन्य ग्रैपलर से हो रहा है, इसलिए सिल्वा का मानना है कि इस मुकाबले में उनकी BJJ स्किल्स ही ज्यादा कारगर साबित होंगी।

जापानी स्टार ने पिछले साल नवंबर में ONE: INSIDE THE MATRIX III में अपने रेसलिंग और ग्राउंड गेम की मदद से ही आदिवांग पर विजय प्राप्त की थी, लेकिन सिल्वा के हिसाब से मिनोवा का स्टाइल उनके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

सिल्वा ने कहा, “मैंने उनका आदिवांग के खिलाफ मैच देखा। वो उस जीत के हकदार रहे और मुझे खुशी है कि उनके खिलाफ मुझे अपनी स्किल्स की को परखने का मौका मिल रहा है।”

“उन्होंने ग्रैपलिंग का अच्छे से इस्तेमाल किया, लेकिन इस बार उनकी ताकत ही उनकी कमजोरी साबित होगी क्योंकि ग्रैपलिंग मेरे गेम का आधार है और ग्रैपलिंग करना ही मुझसे सबसे अधिक पसंद है।

“मैं डिविजन के सभी एथलीट्स का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरे हिसाब से डिविजन का सर्वश्रेष्ठ ग्रैपलर मैं हूं और मिनोवा को फिनिश करने का भी सामर्थ्य रखता हूं।”

Brazilian mixed martial artist Alex Silva bites down on his mouthguard and hits Joshua Pacio

अगर सिल्वा 21 वर्षीय स्टार को हराने में सफल रहे, तो मैचमेकर्स भी उन्हें पैचीओ के खिलाफ रीमैच देने के लिए बाध्य हो जाएंगे, मगर ऐसा करना ब्राजीलियाई सुपरस्टार के लिए इतना आसान नहीं होगा।

स्ट्रॉवेट डिविजन बड़े स्टार्स से भरा हुआ है। इसलिए जीत का तरीका जितना बेहतर होगा, सिल्वा को दूसरा वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं भी उतनी ही बढ़ जाएंगी।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए सिल्वा ने मिनोवा को आखिरी बेल बजने से पहले ही फिनिश करने का प्लान तैयार किया है।

उन्होंने कहा, “ONE का स्ट्रॉवेट डिविजन बड़े स्टार्स से भरा है और मेरे हिसाब से डिविजन के सभी टॉप सुपरस्टार्स बेहद खतरनाक हैं और उनकी स्किल्स भी टॉप लेवल की हैं।”

“मैंने इस बाउट के लिए कड़ी ट्रेनिंग की है और पूरी तरह तैयार हूं। मैं उन्हें दूसरे राउंड में सबमिशन लगाकर फिनिश करना चाहता हूं।”

Alex Silva defeats Stefer Rahardian by armbar submission at ONE DREAMS OF GOLD

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4