ONE 158 में एंड्राडे, तवनचाई और सिल्वा ने 50 हजार डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस जीते

Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 10

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने ONE 158: Tawanchai vs. Larsen में अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने वाले तीन एथलीट्स को परफॉर्मेंस बोनस दिए।

तवनचाई पीके.साइन्चाई, फैब्रिसियो एंड्राडे और एलेक्स सिल्वा ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 50-50 हजार डॉलर्स हासिल किए।

#5 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर तवनचाई ने मेन इवेंट में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रतिभा के धनी स्टार ने निकलस “ड्रीमचेज़र” लारसेन को दूसरे राउंड में एक ताकतवर लेफ्ट क्रॉस लगाकर ढेर किया।

इस लाजवाब जीत के दम पर उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी के खिलाफ खिताबी मैच और 50 हजार यूएस डॉलर्स हासिल हुए।

#4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर एंड्राडे ने ONE 158 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

ब्राजीलियाई सनसनी ने #2 रैंक के कंटेंडर क्वोन वोन इल को बॉडी किक लगाकर सिर्फ 62 सेकंड में ढेर कर दिया और परफॉर्मेंस बोनस को अपने नाम किया।

इवेंट का पहला बोनस एलेक्स सिल्वा ने अपने नाम किया था।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने पहले राउंड में एड्रियन मैथिस पर कई सारे सबमिशन मूव्स आजमाए और अंत में उनके प्रतिद्वंदी ने इंसाइड हील हुक में फंसकर टैप आउट किया।

इस बहुप्रतिक्षित रीमैच में “लिटल रॉक” ने मैथिस से ना सिर्फ बदला हासिल किया बल्कि अपनी जेब में 50 हजार यूएस डॉलर्स भी डाले।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev walks toward the ring for Nong O Hama fight
Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled