योडकाइकेउ ने वाडा को छकाते हुए विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त की

Tatsumitsu wada yodkaikaew fairtex one collision course 1920X1280 24 768x512

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने शुक्रवार, 18 दिसंबर को जापानी सुपरस्टार तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को एक कड़े मुकाबले में हराकर अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: COLLISION COURSE के मैच में मॉय थाई दिग्गज पर वाडा ने अपना नियंत्रण बनाकर रखा हुआ था, लेकिन उनकी किक्स और नी अटैक के कारण मैच का परिणाम योडकाइकेउ के पक्ष में रहा।

Tatsumitsu wada yodkaikaew fairtex one collision course 1920X1280 11.jpg

वाडा, जो कि एक मशहूर जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन हैं, मैच की घंटी बजने के साथ ही “Y2K” की स्ट्राइकिंग से बचने का प्रयास कर रहे थे और तुरंत ही दूरी को खत्म कर दिया। उन्होंने थाई स्टार को पीछे की ओर धकेला और उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर नियंत्रण बना लिया, जिससे वो स्ट्राइक्स लगाने में करीब-करीब नाकाम हो गए थे।

टोक्यो निवासी एथलीट ने उसके बाद स्टैंडिंग आर्म ट्रायंगल का इस्तेमाल कर उनकी कमर को निशाना बनाकर बॉडी ट्रायंगल में जकड़ लिया।

योडकाइकेउ ने घूमकर उनके सामने आने की कोशिश की। हालांकि, पकड़ मजबूत होने की वजह से वो ऐसा कर पाने में नाकाम हो रहे थे।

Tatsumitsu wada yodkaikaew fairtex one collision course 1920X1280 15.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में ही वाडा ने क्लिंच पोजिशन में अपने विरोधी को जकड़ लिया, लेकिन “Y2K” ने खुद को छुड़ाया और साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस से विरोधी की अगली टांग पर किक्स लगाना शुरु कर दिया।

दुर्भाग्यवश, उनकी एक स्ट्राइक वाडा के पेट के निचले हिस्से पर लगी, जिसकी वजह से वाडा ने रिकवर होने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद भी वाडा लगातार आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

हालांकि “द स्वीपर” ने योडकाइकेउ को मैट पर गिराया, मगर थाई स्टार अपने पैरों पर खड़े होने में कामयाब रहे और लगातार स्ट्राइक्स जारी रखीं।

Tatsumitsu wada yodkaikaew fairtex one collision course 1920X1280 26.jpg

तीसरा राउंड भी वाडा के लिए पहले की तरह ही रहा और वो लगातार अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेले जा रहे थे।

हालांकि, योडकाइकेउ ने थोड़ा बदलाव करते हुए वाडा की बाईं जांघ पर कई बार घुटनों से वार किया।

जब दोनों अलग हुए तो Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी के बाएं पैर पर किक्स मारना जारी रखा, इससे उनके शरीर पर नुकसान साफ दिखाई दे रहा था।

Tatsumitsu wada yodkaikaew fairtex one collision course 1920X1280 16.jpg

अंत में एक जज ने वाडा तो बाकी दो जजों ने योडकाइकेउ के पक्ष में फैसला सुनाया। ये पिछले पांच महीनों में ONE Championship के अंदर उनकी लगातार तीसरी जीत रही।

ये भी पढ़ेें: ONE: COLLISION COURSE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, क्रीकलिआ Vs. स्टोइका

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.