गुरदर्शन मंगत को योडकाइकेउ की चुनौती – ‘उन्हें पहले 2 राउंड्स के अंदर फिनिश करना चाहूंगा’

220603 SG ONE158 MU 1920x1080px YodkaikaewVSMangat 768x432

ONE Championship शुक्रवार, 3 जून को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE 158: Tawanchai vs. Larsen के रूप में फैंस के लिए एक और धमाकेदार इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन भी देखने को मिलेगा।

इस बीच थाईलैंड के स्टार एथलीट योडकाइकेउ फेयरटेक्स का सामना कनाडाई-भारतीय एथलीट गुरदर्शन मंगत से फ्लाइवेट MMA बाउट में होगा, जिन्हें हराकर वो अपने हार के सिलसिले को समाप्त करने की कोशिश करेंगे।

सर्कल में उतरने से पहले “Y2K” ने कई दिलचस्प विषयों पर बात की है।

ONE Championship: आपके ONE करियर की शुरुआत शानदार रही, लेकिन पिछले 2 मुकाबलों में आपको हार मिली और आखिरी फाइट को आप केवल 18 सेकंड में हार गए थे। उनमें क्या गलत हुआ?

योडकाइकेउ फेयरटेक्स: मैं शायद अति-आत्मविश्वास का शिकार हो गया था क्योंकि मैंने अपने विरोधी को कम आंकने की भूल कर दी थी। मुझे ज्यादा सावधान रहकर अपने गार्ड को ऊपर रखना चाहिए था।

ONE: काफी लोग आपको बेहतर स्ट्राइकर मानते हैं। क्या आपके लिए उस हार को स्वीकार करना बहुत कठिन रहा?

योडकाइकेउ: मुझे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। अगर शुरुआत में मैंने शॉट्स को मिस ना किया होता तो परिणाम कुछ और होता, लेकिन गलतियां सबसे होती हैं।

मैं स्वीकार करता हूं कि मैं अपने पिछली फाइट के प्रदर्शन से बहुत निराश हूं। मुझे इतनी जल्दी मुकाबले को नहीं हारना चाहिए था, लेकिन मेरी लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ।

ONE: उस फाइट से आपने क्या सबक सीखा?

योडकाइकेउ: मुझे अपने प्रतिद्वंदियों को कम आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए। मैंने सोचा था कि मैं क्षण भर में उन्हें फिनिश कर दूंगा, लेकिन असल में परिणाम इसके उलट आया।

ONE: आप लगातार 2 मैच हार गए हैं। क्या आप ONE 158 से पूर्व कोई दबाव महसूस कर रहे हैं, अगर हां तो क्यों?

योडकाइकेउ: मैं दबाव महसूस कर रहा हूं क्योंकि पहले ही 2 फाइट्स को हार चुका हूं, लेकिन मैंने कड़ी मेहनत करनी नहीं छोड़ी है। मुझे लगता है कि मेरी मेहनत रंग लाएगी और उम्मीद करता हूं कि किस्मत भी मेरे साथ रहेगी।

ONE: आपका मंगत के स्किल सेट के बारे में क्या ख्याल है? उनकी ताकत और कमजोरी क्या है और आप किस क्षेत्र में खुद को उनसे बेहतर मानते हैं?

योडकाइकेउ: मुझे उनकी फाइट्स की वीडियो देखकर पता चला कि वो साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं। उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है, लेफ्ट किक्स और पंच बहुत दमदार होते हैं। वो टेकडाउन भी कर सकते हैं और जहां तक उनकी कमजोरी की बात है, वो अच्छे पंच लगा सकते हैं, लेकिन खुद दमदार पंचों के प्रभाव को नहीं झेल पाते। उन्हें एक खतरनाक पंच के जरिए नॉकआउट किया जा सकता है।

मैंने उनके जैसे कई फाइटर्स का सामना किया है, जिनका स्ट्राइकिंग के साथ ग्राउंड गेम भी अच्छा था। मुझे लगता है कि मेरी स्ट्राइकिंग उनसे बेहतर है, लेकिन मैंने अपने पुरानी हार से सबक लिया है इसलिए उन्हें कम आंकने की भूल नहीं करना चाहता। मैं इस फाइट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। मैं जानता हूं कि वो यहां जीतने आए हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य भी जीतना है, जिसके लिए मैं पूरी ताकत लगाने वाला हूं।

ONE: मंगत ने आपके लिए कहा: “वो अच्छे फाइटर हैं, लेकिन मैं उनसे हर क्षेत्र में बेहतर हूं।” इस बारे में क्या कहना चाहेंगे?

योडकाइकेउ: ऐसा सोचना उनके बस में है, लेकिन हर एक फाइटर का अलग स्किल सेट होता है। देखते हैं सर्कल में क्या होता है, लेकिन मैं उन्हें कम नहीं आंकना चाहता।

ONE: उन्होंने ये भी कहा: “मैं उन्हें झकझोरते हुए हराकर वर्ल्ड टाइटल की ओर आगे बढ़ने वाला हूं।” इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?

योडकाइकेउ: मुझे उम्मीद है कि वो अपनी बातों पर खरे उतर पाएंगे, लेकिन मैं उन्हें किसी हालत में ऐसा नहीं करने दूंगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य इस फाइट को जीतना है और किसी हालत में इस मौके को मिस नहीं करना चाहता।

ONE: क्या आप मानते हैं कि वो आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं?

योडकाइकेउ: हां, मैं भी उनसे एक बेहद कांटेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहा हूं।

ONE: क्या आप इस फाइट के लिए की गई ट्रेनिंग के बारे में बता सकते हैं? आपके ट्रेनिंग पार्टनर कौन हैं और आपको किसने कोचिंग दी है? क्या ऐसी कोई स्किल है, जिस पर आप ज्यादा फोकस कर रहे हैं?

योडकाइकेउ: मुझे 2 महीने का नोटिस मिला था, लेकिन मुझे ये नहीं बताया गया था कि मेरा विरोधी कौन होगा। मंगत के बारे में पता चलने तक मैं बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहा था। उसके बाद मैं उनके गेम को करीब से परख रहा हूं और पता चला कि वो एक साउथपॉ स्ट्राइकर हैं।

मेरे मॉय थाई के ट्रेनर पामास हैं और MMA की ट्रेनिंग बेहनाम मोंजेज़ी और उलूमी दे रहे हैं, जो पहले मंगत को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। अंग्रेजी में अनुवाद के लिए स्टैम्प मेरी मदद कर रही हैं। मैं अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ाने और टेकडाउन डिफेंस पर जोर दे रहा हूं।

ONE: इस मैच में जीत आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है?

योडकाइकेउ: ये फाइट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे पास खुद को MMA के टॉप स्टार्स में से एक के रूप में स्थापित करने का मौका है और इससे अगली फाइट्स के लिए मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मैं साबित करना चाहता हूं कि मैं ONE में रहने का हकदार हूं।

ONE: आपके हिसाब से फाइट किस तरीके से आगे बढ़ेगी और किस तरीके से समाप्त होगी?

योडकाइकेउ: मैं उन्हें जल्द से जल्द फिनिश करना चाहता हूं। अगर संभव हुआ तो मैं उन्हें पहले 2 राउंड्स के अंदर फिनिश करना चाहूंगा।

ONE: फाइट से पहले मंगत को क्या संदेश देना चाहेंगे?

योडकाइकेउ: मैं तुम्हें कम नहीं आंक रहा, लेकिन मैं तुम्हें जल्द से जल्द फिनिश करने के लिए अपना बेस्ट देने वाला हूं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)