ओडी डेलेनी ने मेहदी बार्घी के खिलाफ मिली जीत पर खुशी जताई, बुशेशा से संभावित फाइट पर नजर

Odie Delaney Mehdi Barghi ONE158 1920X1280 48 768x512

शुक्रवार, 3 जून को ONE 158: Tawanchai vs. Larsen में अमेरिकी हेवीवेट स्टार ओडी डेलेनी ने अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखने में सफलता पाई।

“द विटनेस” ने ईरानी ग्रैपलर मेहदी बार्घी को दूसरे राउंड में स्ट्रेट आर्म लॉक में फंसाकर 2 मिनट 22 सेकंड के समय पर टैप आउट करने पर मजबूर किया।

डेलेनी को अपनी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है, लेकिन एक संपन्न MMA फाइटर बनने के लिए अपने स्टैंड-अप गेम में भी सुधार कर रहे हैं। बार्घी के खिलाफ उन्होंने अपने बेहतर होते स्टैंड-अप गेम से भी फैंस को काफी प्रभावित किया।

डेलेनी ने फाइट के बाद इंटरव्यू में ONE Championship से कहा:

“वो बहुत शानदार था। जिस चीज़ के लिए आप कड़ी मेहनत करते हैं और उसका फल मिलने पर बहुत खुशी होती है। इस बार मैंने स्ट्राइकिंग की और ऐसा करते हुए बहुत अच्छा भी महसूस हुआ। मैं सच कहूं तो मुझे कोई परेशानी नहीं हो रही थी, मैं स्ट्राइकिंग में अच्छा कर रहा था, लेकिन अभी भी थोड़े सुधार की जरूरत है।”

स्ट्राइकिंग में मिली सफलता के बाद NCAA डिविजन 1 ऑल-अमेरिकन रेसलर ने ईरानी एथलीट के साथ ग्रैपलिंग करने का निर्णय लिया और एक बार ग्राउंड पर आने के बाद “द विटनेस” को रोक पाना जैसे नामुमकिन हो चला था।

बार्घी खुद ईरानी रेसलिंग चैंपियन रहे हैं, लेकिन उनके पास डेलेनी के टॉप गेम का कोई जवाब नहीं था और अमेरिकी एथलीट का मानना है कि उनके विरोधी ने पहले ही हार मान ली थी।

डेलेनी ने कहा:

“मेरे टॉप पोजिशन में आने के बाद उन्हें दबाव महसूस होने लगा था और मुझे लगता है कि उन्होंने इस तरह की स्थिति का कभी सामना नहीं किया था। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि उनकी बॉडी और सिर पर कुछ शॉट्स के लैंड होने के साथ ही फाइट के अंत की शुरुआत हो चली थी। मैं देख पा रहा था कि उन्होंने हार मान ली है और आगे फाइटिंग करने के मूड में नहीं थे।”

क्या डेलेनी का सामना बुशेशा से हो सकता है?

ओडी डेलेनी चाहे अपने करियर के शुरुआती दौर से गुजर रहे हों, लेकिन उनका सपना ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतना है। वहीं भविष्य में वो अपने दोस्त और 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से भिड़ना चाहते हैं।

American Top Team में एकसाथ ट्रेनिंग करने के दौरान डेलेनी और “बुशेशा” अच्छे दोस्त बन गए थे।

“द विटनेस” ने बताया:

“हमने इस बारे में अभी बात नहीं की है, लेकिन मैं जानता हूं कि हम दोनों टॉप पर पहुंचना चाहते हैं। हमने 2 साल एकसाथ ट्रेनिंग की है और एक-दूसरे की स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं इसलिए मुझे लगता है कि हमारी फाइट फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकती है।”

“बुशेशा” ने सितंबर 2021 में MMA में कदम रखा था और अभी तक सर्कल में 3 लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं। ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने ONE 158 में साइमन कारसन को पहले राउंड में 2 मिनट 24 सेकंड के समय पर फिनिश किया, जो उनकी अभी तक की सबसे तेज जीत भी रही।

डेलेनी की बैकस्टेज अल्मेडा से मुलाकात हुई और दोनों ने कई विषयों पर बात की।

अमेरिकी स्टार ने कहा:

“मुझे उनसे बात करना पसंद है क्योंकि हमारा स्वभाव एक जैसा है। मैं उन्हें अपना दोस्त मानता हूं, लेकिन एक दिन वो मेरे करियर की सबसे बड़ी फाइट में मेरे समक्ष होंगे और ये मुकाबला जरूर धमाकेदार रहेगा।

“मैं ‘बुशेशा’ को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। एक दिन हमारा आमना-सामना जरूर होगा, लेकिन मैं बेल्ट के लिए उनसे भिड़ना चाहता हूं क्योंकि मैं उन्हें टॉप पर पहुंचते देखना चाहता हूं। ये एक लंबा बिल्ड-अप होने वाला है, लेकिन ये ONE के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला होगा।”

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.