5 उभरते हुए स्टार्स जो ONE के हेवीवेट MMA डिविजन को दिलचस्प बना रहे हैं

Odie Delaney Mehdi Barghi ONE158 1920X1280 48 768x512

ONE Championship का हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसमें अभी तक कई खतरनाक एथलीट्स को जोड़ा जा चुका है।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर और ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन अभी डिविजन के टॉप पर बने हुए हैं और दोनों बेल्ट्स को यूनिफाई करना चाहते हैं, लेकिन उनके अलावा भी कई नए स्टार्स उभर कर सामने आ रहे हैं।

यहां जानिए उन 5 उभरते हुए स्टार्स के बारे में, जो ONE के हेवीवेट डिविजन को दिलचस्प बना रहे हैं।

#1 मार्कस ‘बुशेशा’ अल्मेडा

पिछले साल सभी की नजरें 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा पर टिकी हुई थीं, जिन्होंने पिछले साल अपना MMA डेब्यू किया था और अभी तक सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

वो अभी तक तीनों विरोधियों को फिनिश कर 3-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। इसलिए भुल्लर और मालिकिन भी “बुशेशा” को अगला टाइटल चैलेंजर मानने लगे हैं।

मगर ब्राजीलियाई स्टार अभी वर्ल्ड टाइटल चैलेंज के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उससे पहले वो American Top Team में ट्रेनिंग करते हुए अपने गेम में सुधार करना चाहते हैं।

“बुशेशा” को दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है और अभी तक उनकी 3 MMA जीतों में से 2 सबमिशन और एक तकनीकी नॉकआउट से आई है, जिसमें उन्होंने खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया था।

डिविजन के सभी एथलीट्स ब्राजीलियाई सुपरस्टार की ग्राउंड स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि वो अन्य स्किल्स में कितना सुधार कर पाते हैं।

#2 ओडी डेलेनी

अमेरिकी एथलीट ओडी डेलेनी के MMA करियर की शुरुआत 4-0 के रिकॉर्ड के साथ हुई है और ONE Championship में अपने पहले 2 मुकाबलों को सबमिशन से जीता है।

“द विटनेस” रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और पूर्व NCAA डिविजन 1 ऑल-अमेरिकन रेसलर हैं।

उन्होंने फ्लोरिडा स्थित American Top Team में “बुशेशा” समेत कई दिग्गज हेवीवेट एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर अपने गेम में सुधार किया है।

डेलेनी ने बेहद आसानी से चारों मुकाबलों को जीता है, यानी उनके एलीट लेवल के ट्रेनिंग पार्टनर्स रोज उनकी कड़ी परीक्षा लेते होंगे। इसलिए वो अगली कठिन चुनौतियों के लिए भी पहले से तैयार रहेंगे।

#3 कांग जी वॉन

दक्षिण कोरियाई के कांग जी वॉन ग्रैपलर्स से भरे डिविजन में एक स्ट्राइकर हैं, इसके बावजूद 6-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं, जिनमें उनकी सभी 6 जीत नॉकआउट से आई हैं।

वो अभी तक ONE में मेहदी बार्घी और अमीर अलीअकबरी को नॉकआउट कर दिखा चुके हैं कि वो टॉप लेवल के ग्रैपलर्स को भी चुनौती दे सकते हैं।

“माइटी वॉरियर” को इस बीच “बुशेशा” के खिलाफ अपनी पहली हार मिली, लेकिन इसके बाद ONE X में पॉल इलियट को फिनिश किया।

उनके हाथों में गज़ब की ताकत है और वो किसी भी क्षण फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं। उनकी उम्र अभी केवल 26 साल है और अभी खुद की स्किल्स और एथलेटिक एबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए उनके पास बहुत समय है।

#4 जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव

ONE 158 में जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव ने अपने डेब्यू में ड्यूक डिडिएर को हराकर सबको अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

ये “वाइट टाइगर” की अभी तक की सबसे कठिन चुनौती रही और उन्होंने अपने शानदार रेसलिंग गेम और ग्राउंड कंट्रोल की मदद से विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर इस चुनौती को पार किया।

हेवीवेट फाइटर्स को अक्सर अच्छे स्टैमिना के लिए नहीं पहचाना जाता, लेकिन उज़्बेकिस्तान के एथलीट ने फाइट के अंतिम क्षणों में वापसी कर डिडिएर को क्षति पहुंचाते हुए जीत हासिल की। उनकी बेहतरीन कंडीशनिंग और दृढ़ता उन्हें दूसरों से अलग साबित कर रही है।

6 फुट 5 इंच लंबे मिर्ज़ामुहामेदोव को अपने बॉडी साइज़ का भी फायदा उठाना चाहिए इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि उनका आगे का सफर कैसा रहता है।

फिलहाल 36 वर्षीय स्टार अपनी अगली फाइट में 6-0 के रिकॉर्ड को साथ लिए प्रवेश करेंगे।

#5 बात्राद्ज़ गाज़ाएव

रूसी स्टार बात्राद्ज़ गाज़ाएव ONE के हेवीवेट डिविजन से जुड़े सबसे नए एथलीट हैं, वो फ्रीस्टाइल रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और उनकी फिटनेस जबरदस्त है।

Alania Fighting Team के स्टार 2021 में MMA को जॉइन करने के बाद 3-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं और अब उन्हें टॉप लेवल पर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने का मौका मिलने वाला है।

गाज़ाएव की टेकडाउन और ग्राउंड-एंड-पाउंड स्किल्स बेहतरीन हैं, जिनकी मदद से उन्होंने अपने 3 विरोधियों को तकनीकी नॉकआउट से हराया है।

हेवीवेट डिविजन में कई अन्य रेसलर्स भी हैं और गाज़ाएव उनकी रेसलिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेने में पूरी तरह सक्षम हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.