‘Y2K’ को हराकर गुरदर्शन मंगत ने बढ़ाया भारत का मान – ‘मैं खुद के लिए नहीं बल्कि अपने लोगों के लिए फाइट करता हूं’

Gurdarshan Mangat making his way to the Circle

गुरदर्शन मंगत को पिछले शुक्रवार सर्कल में उतरने से पहले संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन अपने लोगों के लिए कुछ करने के जुनून ने उन्हें शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान की।

ONE 158 के लीड कार्ड में फ्लाइवेट स्टार ने करीबी मुकाबले में योडकाइकेउ फेयरटेक्स को विभाजित निर्णय से हराया और उन्हें उम्मीद है कि उनकी जीत ने दुनिया भर में बसे भारतवासियों को प्रोत्साहित किया होगा।

मई महीने के आखिर में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर से हर कोई हैरान और दुखी था, उस दृष्टि से मंगत की जीत महत्वपूर्ण रही।

इसके बावजूद “सेंट लॉयन” का अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटका और “Y2K” के दमदार शॉट्स के प्रभाव को झेलते हुए ONE में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मंगत ने बताया:

“ये जीत मेरे लिए खास रही, मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की थी और खासतौर पर मैं अपने लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहा था और ये हफ्ता मेरे लोगों के लिए दुख से भरा रहा। हमें एक अच्छे और बेहतरीन कलाकार को खोना पड़ा, जिसकी वजह से पूरा भारत दुखी है। इसलिए मैं अपने लोगों को खुश होने का एक मौका देना चाहता था।

“योडकाइकेउ के पंचों में गज़ब की ताकत है। उनके पंच और किक्स में बहुत ताकत है, लेकिन मुझे उनसे डर नहीं लगा। मुझ पर 1 अरब लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भार है। मैं अपने लोगों की ताकत हूं और मुझ पर उनका कर्ज़ है। मैं खुद के लिए नहीं बल्कि अपने लोगों के लिए फाइट करता हूं।”

मंगत की ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि ट्रेनिंग कैम्प के दौरान आई चोट के कारण उन्हें फाइट से नाम वापस लेना पड़ सकता था।

करीब 3 हफ्ते पहले 35 वर्षीय स्टार को पसली में चोट आई थी, लेकिन वो सिंगापुर आकर अपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा करने के लिए दृढ़ थे।

अंतिम राउंड में योडकाइकेउ ने उन्हें कई दमदार पंच लगाए, फिर भी “सेंट लॉयन” ने हार ना मानते हुए शानदार जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा:

“मुझे डर था कि मैं इस फाइट को नहीं कर पाऊंगा। गलत जगह पर लगी एक किक या पंच मेरे लिए बहुत दुखदायी हो सकती था। इस बात से उबर पाना मेरे लिए आसान नहीं था और इस सबके बावजूद ट्रेनिंग जारी रखना, फाइट करते हुए जीत हासिल करना मेरे लिए खुशी की बात रही।

“उन्होंने तीसरे राउंड में क्रॉस लगाया था, जिसने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था, लेकिन उसके बाद शायद मैंने टेकडाउन स्कोर किया। ये दिखाता है कि मैं पीछे नहीं हटता, बल्कि आगे आकर अटैक करता हूं। आपने मुझे दमदार स्ट्राइक लगाई, लेकिन मैं उससे दोगुनी ताकत के साथ अटैक कर उसका जवाब दूंगा।”

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पर हैं गुरदर्शन मंगत की नजर

फ्लाइवेट MMA डिविजन में लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद गुरदर्शन मंगत रैंकिंग्स के टॉप-5 में जगह बनाने के करीब आ गए हैं और अब वो जेहे युस्ताकियो को चैलेंज करना चाहते हैं।

युस्ताकियो पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो अभी तक मौजूदा चैंपियन एड्रियानो मोरेस और #2 रैंक के कंटेंडर काइरत अख्मेतोव को भी हरा चुके हैं।

“सेंट लॉयन” का उनके साथ मैच पहले भी तय किया गया था और कनाडाई-भारतीय सुपरस्टार मानते हैं कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराकर वो पूरे डिविजन को सचेत कर सकते हैं।

मंगत ने कहा:

“हम दोनों का एक-दूसरे को फाइट के लिए ललकारने का कारण ये है कि ये फाइट पहले भी 2 या 3 बार शेड्यूल हो चुकी है। मुझे लगता है कि ये फाइट बहुत धमाकेदार रहने वाली है।

“मैं जानता हूं कि वो चैंपियन रहे हैं और एड्रियानो को हरा चुके हैं। इसलिए मैं पूर्व चैंपियन को एड्रियानो से भी बेहतर तरीके से मात देना चाहता हूं, जिससे लोगों को अहसास हो जाए कि मैं टॉप पर पहुंचने वाला हूं।”

मंगत एक अन्य कारण से भी “ग्रैविटी” का सामना करना चाहते हैं।

35 वर्षीय स्टार ने इससे पहले अपने अच्छे दोस्त काइल रेयेस के साथ इस फाइट के लिए ट्रेनिंग की थी। मगर पिछले साल काइल की मौत के बाद फ्लाइवेट स्टार अपने दोस्त के साथ बनाए गए प्लान को अमल में लाकर इस लक्ष्य को पूरा करना चाहते हैं।

“सेंट लॉयन” ने कहा:

“मैं कुछ समय पहले स्वर्ग सिधार चुके काइल रेयेस के लिए इस फाइट को करना चाहता हूं। उन्होंने 2 से 3 बार मुझे इस फाइट के लिए तैयारी करने में मदद की थी, लेकिन ये मैच कभी हो ही नहीं पाया, मगर मैं उन बातों को अभी तक भूला नहीं हूं।

“मुझे युस्ताकियो से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन काइल के साथ की गई ट्रेनिंग मुझे आगे बढ़ने को प्रेरित कर रही है। उन्होंने करीब 2 सालों तक दिन में 3-3 बार मुझे ट्रेनिंग में मदद की, लेकिन अब उनके निधन के बाद भी मैं इस मैच का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगा।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6