ONE 158 लीड कार्ड: भारतीय फाइटर गुरदर्शन मंगत की शानदार जीत, बुशेशा का बेहतरीन प्रदर्शन जारी

Gurdarshan Mangat making his way to the Circle

शुक्रवार, 3 जून को ONE 158: Tawanchai vs. Larsen की शुरुआत 7 धमाकेदार फाइट्स के साथ हुई।

लीड कार्ड में जबरदस्त एक्शन के साथ 2 स्टॉपेज देखने को मिले और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हर एक एथलीट ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।

यहां जानिए ONE 158 के लीड कार्ड में हुए MMA और किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट्स के परिणामों के बारे में।

मंगत ने करीबी मुकाबले में ‘Y2K’ को हराया

2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत और योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स के बीच 15 मिनट तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला, जो फ्लाइवेट MMA रैंक्स में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

मंगत ने मॉय थाई स्पेशलिस्ट के खिलाफ अपनी रेसलिंग का शानदार तरीके से इस्तेमाल करते हुए टेकडाउन किए और पहले 2 राउंड्स को डोमिनेट किया, लेकिन योडकाइकेउ ने सबमिशन के प्रयासों से बचते हुए तीसरे राउंड में जबरदस्त वापसी की।

“Y2K” ने 2 दमदार स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर “सेंट लॉयन” को झकझोरते हुए वापसी की, लेकिन अंत में 3 में से 2 जजों ने मंगत के पक्ष में फैसला सुनाकर उन्हें विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया।

रुसु ने स्ट्राइकिंग में टूटू को मात देकर शानदार डेब्यू किया

अपना-अपना ONE डेब्यू करने वाले कॉन्स्टेंटाइन “लॉयनक्रशर” रुसू और मारौआन टूटू ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में रुसु ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की, जो उन्हें आसानी से तो बिल्कुल नहीं मिली।

रुसु ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए गैर-पारंपरिक स्ट्राइक्स लगाकर पहले राउंड को डोमिनेट किया और अगले 2 राउंड्स में भी बढ़त को कायम रखा।

टूटू ने अंतिम क्षणों में वापसी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया था, लेकिन समय बीतने के साथ रुसु का गेम बेहतर होता जा रहा था, जो सभी एंगल्स से स्ट्राइक लगा रहे थे।

9 मिनट के धमाकेदार एक्शन के बाद “लॉयनक्रशर” ने जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को 23-4 (1 नो कॉन्टेस्ट) का कर दिया है।

बुशेशा ने पहले राउंड में जीत दर्ज कर MMA में प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने ऑस्ट्रेलियाई हेवीवेट स्टार साइमन कारसन को हराकर अपने परफेक्ट MMA रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने केवल 2 मिनट 24 सेकंड में अपने विरोधी को फिनिश किया, जो MMA में अभी तक उनकी सबसे तेज जीत भी रही।

शुरुआत में कुछ किक्स लगाने के बाद American Top Team और Evolve MMA के स्टार ने शानदार डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया। दूसरी ओर, कारसन ने बच निकलने के अथक प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

“इस बीच “बुशेशा” ने खतरनाक राइट हैंड्स लगाकर तकनीकी नॉकआउट से अपनी जीत सुनिश्चित की, जिसके बाद उनका MMA रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है।

डेलेनी का अपराजित रिकॉर्ड कायम

ओडी “द विटनेस” डेलेनी और मेहदी बार्घी के बीच धमाकेदार हेवीवेट मुकाबला हुआ, लेकिन ONE 158 में जीत NCAA डिविजन 1 ऑल-अमेरिकन रहे डेलेनी के हाथ लगी।

पहले राउंड में डेलेनी ने अपने बेहतर होते स्टैंड-अप गेम की मदद से लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स लगाईं। उन्होंने किक्स लगाकर बार्घी की बॉडी को खूब क्षति पहुंचाई, वहीं ईरानी स्टार के पंच लगातार मिस हो रहे थे।

दूसरे राउंड में अमेरिकी एथलीट फाइट को ग्राउंड पर लाए और साइड कंट्रोल प्राप्त करने के बाद आर्मलॉक सबमिशन मूव लगाकर फाइट को 2 मिनट 22 सेकंड के समय पर फिनिश किया।

इस जीत के साथ डेलेनी का MMA रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है और ONE में उनकी विनिंग स्ट्रीक 2 मैचों की हो गई है।

मिर्ज़ामुहामेदोव ने डिडिएर को मात दी

जासुर “वाइट टाइगर” मिर्ज़ामुहामेदोव ने 10 मिनट तक ड्यूक डिडिएर के ग्राउंड अटैक्स से बचने के बाद अंतिम क्षणों में जबरदस्त वापसी करते हुए विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

“द ड्यूक ऑफ कैनबरा” ने शुरुआत में मिर्ज़ामुहामेदोव को टेकडाउन किया और 2 राउंड तक साढ़े 6 फुट लंबे एथलीट पर ग्राउंड अटैक्स करने जारी रखे।

मगर तीसरे राउंड तक डिडिएर थके हुए नजर आने लगे थे, जिसके कारण उनके लिए खड़े हो पाना भी मुश्किल लग रहा था। “वाइट टाइगर” ने मौके का फायदा उठाकर स्ट्राइक्स लगानी शुरू कीं, टेकडाउंस के खिलाफ डिफेंड किया और अपने विरोधी को सिर पर नी स्ट्राइक्स लगाकर क्षति पहुंचाई।

अंत में 3 में से 2 जजों ने मिर्ज़ामुहामेदोव के पक्ष में फैसला सुनाया, जिनका ONE डेब्यू में जीत के बाद रिकॉर्ड 6-0 का हो गया है।

ओलसिम ने मेज़ाबार्बा पर अहम मुकाबले में जीत दर्ज की

जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम ने अपने बेहतर होते गेम की मदद से एटमवेट MMA बाउट में जूली मेज़ाबार्बा को विभाजित निर्णय से हराया है।

25 वर्षीय फिलीपीना एथलीट ने स्ट्राइक्स और टेकडाउंस का मिश्रण करते हुए ब्राजीलियाई एथलीट की मुश्किलें बढ़ाईं। वहीं ओलसिम की ओर से हो रहे अटैक के कारण मेज़ाबार्बा के लिए लय हासिल करना मुश्किल होता जा रहा था।

ये ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की सेमीफाइनलिस्ट के लिए बड़ी जीत रही। उस मैच में ऋतु फोगाट के खिलाफ हार के बाद उन्होंने जीत की लय वापस प्राप्त कर ली है और ये ONE में उनकी 4 मैचों में तीसरी जीत रही।

मार्केस ने किम को जबरदस्त अंदाज में हराया

एडसन “पैनिको” मार्केस ने अपनी मॉय थाई स्ट्राइकिंग की मदद से वुशु स्टाइलिस्ट किम क्युंग लॉक पर लाइटवेट MMA बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की है।

फाइट की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश की, लेकिन इस बीच मार्केस दक्षिण कोरियाई एथलीट के बॉडी अटैक्स से बचने में सफल रहे।

फाइट में आगे चलकर दोनों ने टेकडाउन के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। इस बीच मार्केस ने किम को एकसाथ कई दमदार पंच लगाकर झकझोर दिया था।

ये स्पष्ट नजर आने लगा था कि किम का एनर्जी लेवल कम हो रहा है, जिनके लिए स्ट्राइक्स से बच पाना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने आखिरी क्षणों में वापसी की कोशिश की, लेकिन “पैनिको” को उनसे ज्यादा ठेस नहीं पहुंची।

इस जीत के साथ मार्केस ने जीत की लय वापस प्राप्त करते हुए अपने MMA रिकॉर्ड को 10-2 पर पहुंचा दिया है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)