योडकाइकेउ फेयरटेक्स Vs. हू योंग: जीत के 4 तरीके

Yodkaikaew Fairtex Alex Schild mixed martial arts 1920X1280 9 768x512

शुक्रवार, 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III की शुरुआत उभरते हुए थाई स्टार योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स और चीनी सुपरस्टार “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग के धमाकेदार मुकाबले से होगी।

दोनों फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में गिने जाते हैं और अगले मैच में एक-दूसरे की लय को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे।

मैच के शुरू होने से पहले यहां देखिए योडकाइकेउ vs. योंग के मैच में जीत के 4 तरीके।

#1 हू योंग का खतरनाक राइट हैंड

Hu Yong HuyixibaiDC 3826.jpg

हू योंग सांडा स्पेशलिस्ट हैं, जिन्हें फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना बहुत पसंद है, इसी के दमपर उन्होंने ONE Hero Series में लगातार 4 जीत दर्ज की।

बीजिंग निवासी एथलीट आमतौर पर अपने प्रतिद्वंदी को खतरनाक राइट हैंड लगाकर क्षति पहुंचाते हैं। इसके सेटअप के लिए वो पहले ऐसे दर्शाते हैं, जैसे जैब लगाने वाले हों लेकिन बाद में झांसा देकर राइट हैंड लगाते हैं। इसके साथ ही वो दमदार लेफ्ट हुक लगाने में भी माहिर हैं और उसके बाद राइट भी लगाते हैं।

“वुल्फ़ वॉरियर” को खुद पर इतना भी भरोसा है कि वो अपने विरोधी की खतरनाक स्ट्राइक्स को झेलते हुए भी मैच में बने रह सकते हैं। उन्हें चिन (ठोड़ी) पर दमदार पंच झेलने के बाद खतरनाक ओवरहैंड राइट भी लगाते देखा गया है।

जब भी Fighting Bros Club के सदस्य को अटैक करने का मौका मिलता है, उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। मौका मिलते ही दमदार शॉट्स लगाते हैं इसलिए उनका नॉकआउट रेट 50 प्रतिशत है।

फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि चीनी स्ट्राइकर की भिड़ंत इस बार MAX मॉय थाई चैंपियन योडकाइकेउ से हो रही है।

#2 योडकाइकेउ का साउथपॉ लेफ्ट

Mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex cracks John Shink with an uppercut

योडकाइकेउ भी फ्रंटफुट पर रहकर आक्रामकता से अटैक करते हैं। मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं, जिसका मतलब उन्हें 5 राउंड्स तक चलने वाले मुकाबलों का भी अनुभव है।

हू जैसे आक्रामक प्रतिद्वंदी के खिलाफ “Y2K” अपने साउथपॉ लेफ्ट हैंड से अपनी काउंटर स्ट्राइकिंग का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।

अगस्त 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER II में जॉन शिंक के खिलाफ मैच में उन्होंने साबित किया कि उनका लेफ्ट हैंड कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

हू कम ही मौकों पर राइट हैंड लगाते हैं इसलिए Fairtex टीम के एथलीट उनके करीब जाकर अटैक करने की कोशिश कर सकते हैं।



#3 ‘वुल्फ़ वॉरियर’ का क्लिंच गेम अच्छा है

Hu Yong HuyixibaiDC 3772.jpg

दोनों एथलीट्स स्ट्राइकर्स हैं, वहीं हू ने कहा है कि वो स्टैंड-अप गेम में रहकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाएंगे। “वुल्फ़ वॉरियर” के पास क्लिंच गेम का भी विकल्प खुला होगा और टॉप पोजिशन में रहकर बढ़त बनाना भी जानते हैं।

अगर स्टैंड-अप गेम में उन्हें बढ़त नहीं मिली तो ONE Hero Series कॉन्ट्रैक्ट विजेता क्लिंच करने के बाद प्रभावशाली नी-ब्लॉक टेकडाउन कर सकते हैं।

ग्राउंड गेम में रहकर खतरनाक अटैक करना भी उन्हें अच्छे से आता है इसलिए ग्राउंड एंड पाउंड अटैक के मौके को वो किसी भी हालत में खाली नहीं जाने देंगे।

“Y2K” ग्राउंड गेम से बहुत जल्दी स्टैंड-अप गेम में वापस आ जाते हैं, लेकिन हू सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वो थाई स्टार को निरंतर पंच लगाते हुए उनकी मुश्किलों को बढ़ाएं।

#4 ‘Y2K’ की प्रभावशाली किक्स

Thai mixed martial arts star Yodkaikaew Fairtex lands a leg kick on Alex Schild

योडकाइकेउ को अक्सर देखे गया है कि वो एक ग्रैपलर को ग्राउंड गेम में जाने से रोकने का हर संभव प्रयास करते हैं। ONE: A NEW BREED में एलेक्स शिल्ड ने रेसलिंग की मदद से शुरुआती बढ़त प्राप्त की थी। लेकिन उसके बाद “Y2K” की किक्स ने अपना गहरा प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया था।

साउथपॉ स्टाइल की मदद से थाई वॉरियर ने दमदार लो इनसाइड किक्स लगानी जारी रखीं। इसके अलावा उन्होंने राइट आउटसाइड किक्स से भी प्रहार किया।

इन्हीं किक्स के कारण शिल्ड का मोमेंटम कुछ समय बाद ही बिगड़ा हुआ नजर आया, जिससे उन्हें टेकडाउन करने में भी दिक्कत आई। अंत में उनके लिए पैरों पर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा था।

हू ने अगर फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति अपनाई और खुद को किक्स से बचाने का प्रयास नहीं किया तो उनकी हालत भी शिल्ड जैसी हो सकती है। वो ना तो खुद को डिफेंड कर पाएंगे और ना ही अटैक कर पाएंगे।

इसी तरह के मौकों का फायदा योडकाइकेउ उठाते आए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35