योडकाइकेउ ने तीसरे राउंड में TKO से मैच जीतकर ONE: A NEW BREED की बेहतरीन शुरुआत की

Thai mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex kicks his rival's legs

शुक्रवार, 28 अगस्त को योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने जबरदस्त तरीके से लो किक्स का इस्तेमाल कर अपने ONE Championship रिकॉर्ड को बेदाग बनाए रखा।

29 वर्षीय स्टार ने थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हुए ONE: A NEW BREED के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में एलेक्स शिल्ड को तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

पहले राउंड में योडकाइकेउ ने शुरुआत से ही शिल्ड को हाई, लो किक्स और तगड़े लेफ्ट हैंड मारकर दबाव बनाना शुरु कर दिया था। थाईलैंड में बसे अमेरिकी एथलीट ने अपने विरोधी की हेड किक्स का जवाब दिया लेकिन “Y2K” बच निकलने में सफल हुए और Tiger Muay Thai के स्टार गिर गए।

Fairtex जिम के प्रतिनिधि ने स्ट्रेट लेफ्ट हैंड्स के जरिए अपनी ताकत दिखाई। अमेरिकी एथलीट को खतरे की भनक लगी और उन्होंने सिंगल लेग टेकडाउन किया लेकिन योडकाइकेउ ने खुद को संभालते हुए गिलोटिन चोक की कोशिश की। हालांकि, शिल्ड ने “Y2K” की बैक को पकड़ा और टेकडाउन लगा दिया।

शिल्ड ने कई तरह के सबमिशन, जिसमें उनके ट्रेडमार्क रीयर-नेकेड चोक भी शामिल था, लगाने की कोशिश की, मगर “Y2K” ने शानदार तरीके से डिफेंड किया और अपने विरोधी पर पंच लगाए। पैरों पर खड़े होने के बाद थाई स्टार ने अपने पंच और कई सारी किक्स लगानी शुरु कर दी।

Thai mixed martial artist throws his left cross

शिल्ड ने दूसरे राउंड में भी टेकडाउन की कोशिश की लेकिन पहले राउंड में लगाई ताकत की वजह से वो ढीले पड़ते हुए नजर आ रहे थे।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने स्ट्रेट लेफ्ट और लो किक्स लगानी शुरु कर दी। एक समय ऐसा आ गया था, जब “Y2K” की हर लो किक लगने के साथ ही शिल्ड मैट पर गिर रहे थे। उसके बाद थाई एथलीट ने उनके खड़े होने का इंतजार किया और फिर से ऐसा करने में लग गए।

तीसरे और आखिरी राउंड में भी योडकाइकेउ ने लो किक्स बरसानी शुरु कर दी। लगातार तीन किक्स लगने के बाद Tiger Muay Thai के ग्रैपलिंग स्टार ने टेकडाउन की कोशिश की।

“Y2K” टेकडाउन की कोशिश से बच निकले और शिल्ड को इनसाइड लो किक मारकर फिर से नीचे गिरा दिया। अमेरिकी एथलीट कैनवस पर गिरे हुए थे कि उनके प्रतिद्वंदी ने लगातार चार लो किक्स मारी। इसे बाद रेफरी ने तीसरे राउंड के 1:21 मिनट पर मुकाबला रोक दिया।

Thai mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex stands over Alex Schild

इस जीत के साथ योडकाइकेउ का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 6-2-1 हो गया है। अपने जबरदस्त टेकडाउन और सबमिशन डिफेंस की वजह से उन्होंने साबित कर दिया है कि वो ONE के फ्लाइवेट डिविजन के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रोड्रीगेज़

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47