5 कारणों से आपको ONE: FISTS OF FURY III को जरूर देखना चाहिए

Dutch kickboxer Regian Eersel defeats Nieky Holzken at ONE DAWN OF VALOR

ONE: FISTS OF FURY III के आयोजन के साथ FISTS OF FURY सीरीज के समापन के लिए ONE Championship तैयार है।

कार्ड में ONE Super Series और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स को जगह दी गई है, इसका मतलब शुक्रवार, 19 मार्च के सभी मुकाबलों में जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

वर्ल्ड चैंपियंस से लेकर उभरते हुए स्टार्स तक शो का हिस्सा बन रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY III को जरूर देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सिंग देखने को मिलेगी

मौजूदा ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को शो के मेन इवेंट में एक खतरनाक चैलेंजर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

डच-सूरीनामी एथलीट का ONE रिकॉर्ड 4-0 है, 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं और फैंस को उनसे एक बार फिर सफल टाइटल डिफेंस की उम्मीद होगी। इरसल उन एथलीट्स में से एक हैं, जो 5 राउंड्स तक निरंतर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेले रख सकते हैं।

उनके सामने होंगे मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा, जिनका मानना है कि वो “द इम्मोर्टल” को हराने में पूरी तरह सक्षम है।

“डायनामाइट” अपने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के मौके को खाली नहीं जाने देना चाहते, लेकिन इरसल भी टॉप पर बने रहने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस कारण दोनों के बीच सर्कल में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

#2 कंटेंडर्स आमने-सामने होंगी

Alma Juniku fights Janet Todd at ONE: FISTS OF FURY III!

जेनेट “JT” टॉड और अल्मा जुनिकु के एटमवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में जिसे भी जीत मिलेगी, उसे डिविजन की चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

#2 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर टॉड मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से आगे बढ़ रही हैं।

अमेरिकी एथलीट फरवरी 2019 में स्टैम्प फेयरटेक्स को चैलेंज करने के बाद लगातार 4 जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने थाई स्टार से अपना बदला भी पूरा किया और हर एक बाउट के साथ उनमें सुधार देखने को मिला है।

जुनिकु ने भी ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उन्हें 5 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी थी और अब एक बार फिर उनके सामने एक वर्ल्ड चैंपियन एथलीट की चुनौती है।

दूसरी ओर, #4 रैंक की कंटेंडर जुनिकु अपनी प्रतिद्वंदी को हराने की भरपूर कोशिश करेंगी, लेकिन Boxing Works की एथलीट को हरा पाना इतना भी आसान नहीं है। इस 3 राउंड्स के मुकाबले में फैंस को शुरू से लेकर अंत तक तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।



#3 स्ट्रॉवेट ग्रैपलर्स की भिड़ंत

एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को स्ट्रॉवेट डिविजन के सबसे खतरनाक ग्राउंड फाइटर होने का दर्जा प्राप्त है और कई शानदार सबमिशन जीत अपने रिकॉर्ड से जोड़ चुके हैं, लेकिन हिरोबा मिनोवा भी साबित कर चुके हैं कि उन्हें टॉप लेवल के एथलीट्स को कड़ी टक्कर देना बहुत पसंद है।

पिछले साल नवंबर में ONE: INSIDE THE MATRIX III में जापानी स्टार ने लिटो “थंडर किड” आदिवांग को हराकर अपनी खतरनाक ग्रैपलिंग स्किल्स से सभी को अवगत कराया, लेकिन सिल्वा अभी तक के उनके सबसे कड़े प्रतिद्वंदी होंगे।

ब्राजीलियाई स्टार पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, मौजूदा चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को कड़ी टक्कर दे चुके हैं और अब फिलीपीनो स्टार के खिलाफ रीमैच प्राप्त करना चाहते हैं।

अगर मिनोवा जीत दर्ज करने में सफल रहे तो 21 वर्षीय स्टार भी दर्शा देंगे कि टॉप पर पहुंचने से पहले वो नहीं रुकने वाले।

#4 Evolve Vs. Team Lakay की प्रतिद्वंदिता जारी रहेगी

Maira Mazar fights Jenelyn Olsim at ONE: FISTS OF FURY III!

कई सालों से चली आ रही सिंगापुर की Evolve और द फिलीपींस की Team Lakay की प्रतिद्वंदिता ONE: FISTS OF FISTS III के स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में जारी रहेगी, जिसमें माइरा मज़ार और जेनेलिन ओलसिम आमने-सामने होंगी।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV में Evolve टीम की स्टार मज़ार ने चोई जिओंग युन को हराकर ONE में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। अब वो अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर डिविजन की रैंकिंग्स में ऊपरी स्थानों पर जगह बनाने को बेताब हैं।

Pan American सांडा चैंपियन स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग से भी अपनी प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचा सकती हैं और अब उसी अंदाज में ओलसिम पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगी।

दूसरी ओर, फिलीपींस की नेशनल मॉय थाई चैंपियन Team Lakay में हर रोज टॉप लेवल के स्टार्स के साथ ट्रेनिंग करती हैं इसलिए उन्हें हरा पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

ओलसिम ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में शानदार प्रदर्शन कर ONE Championship रोस्टर में जगह बनाई है। अब मज़ार के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ग्लोबल स्टेज पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

#5 योडकाइकेउ और मैनम अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे

Yodkaikaew Fairtex and Roshan Mainam return at ONE: FISTS OF FURY III

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स अभी तक अपने ONE Championship के सफर में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

मॉय थाई से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें पिछले साल दिसंबर में ONE: COLLISION COURSE में तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा के खिलाफ जीत उनकी अभी तक की सबसे बड़ी जीत रही।

इस शुक्रवार ONE Hero Series के स्टार रहे “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग के खिलाफ जीत उनके शानदार सफर को जारी रखेगी।

भारतीय रेसलिंग चैंपियन रोशन मैनम भी ONE में अभी तक अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, लगातार 2 सबमिशन जीत दर्ज की हैं और उन्होंने अपने लिए कई बड़े लक्ष्य भी तैयार किए हुए हैं।

दूसरी ओर, अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम को हल्के में लेने की गलती Evolve टीम के एथलीट पर बहुत भारी पड़ सकती है और मौका मिलते ही मैनम के बेहतरीन मोमेंटम को ध्वस्त कर सकते हैं।

क्या हू और कालिम इन उभरते हुए स्टार्स को रोक पाएंगे या फिर “Y2K” और मैनम का शानदार सफर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: खुद के साथ ONE को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं एडी अल्वारेज़

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34