खुद के साथ ONE को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं एडी अल्वारेज़

American lightweight mixed martial arts legend Eddie Alvarez

अमेरिकी प्राइम टाइम पर आयोजित होने वाले “ONE on TNT I” में एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ एक बार फिर सर्कल में वापसी करेंगे।

बुधवार, 7 अप्रैल को शो के को-मेन इवेंट में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड का सामना #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस से होगा।

जब अल्वारेज़ ने ONE के साथ डील साइन की, तभी से उनका बड़ा सपना रहा है कि वो ONE Championship के शोज़ को उत्तर अमेरिका में आयोजित होता देखें।

अब फिलाडेल्फिया निवासी एथलीट TNT पर प्रसारित होने वाले ONE Championship के इवेंट का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

अल्वारेज़ ने कहा, “मैं अमेरिकी मार्शल आर्ट्स फैंस को दिखाना चाहता हूं कि ONE Championship का स्तर क्या है।”

“उनके एशिया में हो रहे शो का हिस्सा बनने के बाद मैं जान चुका था कि वो समय अब दूर नहीं जब वो एक बदलाव का रुख करेंगे, खास बात ये है कि उन्होंने मेरी उम्मीद से जल्दी इस बदलाव के बारे में सोचा है। अमेरिका में हो रहे ONE Championship के सफर की शुरुआत को लेकर मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

“मेरे लिए अगला मुकाबला ही सबसे अधिक महत्व रखता है। चीजें ठीक उसी तरह हो रही हैं, जैसे मैंने सोचा था।”



37 वर्षीय अल्वारेज़ को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करीब 20 सालों का अनुभव प्राप्त है और वो जानते थे कि ONE Championship रोस्टर बहुत प्रतिभाशाली एथलीट्स से भरा हुआ है।

जब उन्हें ONE: A NEW ERA में #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपने प्रोमोशनल डेब्यू में हार मिली तो उनका अंदाजा एकदम सही साबित हुआ। उसके बाद उन्हें ONE: DAWN OF HEROES में डिविजन के पूर्व चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ जीत मिली।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए “द अंडरग्राउंड किंग” अमेरिकी फैंस को ये दिखाना चाहते हैं कि प्रतिभा किसी देश की सीमा तक ही सीमित नहीं है बल्कि टैलेंट पूरी दुनिया में मौजूद है।

उन्होंने कहा, “दुनिया के कई बेस्ट एथलीट्स दागेस्तान, ब्राजील या फिर अमेरिका के NCAA रेसलिंग मैट से होकर निकलते हैं।”

“कई उभरते हुए स्टार्स को अभी तक अच्छी पहचान नहीं मिली है और लोगों के दिल में अभी जगह नहीं बना पाए हैं। मैं ONE में मौजूद टैलेंट के स्तर को देखकर चौंका नहीं हूं बल्कि अगली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए बेताब हूं।”

7 अप्रैल को अल्वारेज़ की भिड़ंत मोल्दोवा के ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट लापिकुस से होगी, जो इटली में स्थित Team Petrosyan में अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार करते आए हैं।

लापिकुस का फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है और उनके करियर का केवल एक ही मुकाबला पहले राउंड से ज्यादा समय तक चला था। इस सफर में वो अपनी नॉकआउट पावर और खतरनाक ग्राउंड गेम की मदद से अपने प्रतिद्वंदियों के लिए बड़ी चुनौती साबित होते आए हैं। इसका मतलब अल्वारेज़ को इस को-मेन इवेंट बाउट में जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी।

इसलिए कई बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन अपने 25 वर्षीय प्रतिद्वंदी को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाने का प्लान तैयार किया है।

अल्वारेज़ ने कहा, “कभी-कभी कम अनुभव भी एथलीट्स के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि आपको अपने पिछले इतिहास की अधिक चिंता नहीं होती, लेकिन इसके नुकसान भी हैं।”

“मैं उनकी कमजोरियों का फायदा उठाने के लिए तैयार हूं और अंत में साबित करूंगा कि क्यों मैं लाइटवेट डिविजन के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ एथलीट और क्यों वर्ल्ड चैंपियन बनने का हकदार हूं। मेरा काम है अपने प्रतिद्वंदी को अपने रास्ते से हटाना।”

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि “द अंडरग्राउंड किंग” दुनिया के सबसे बड़े प्रोमोशन्स में वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं, अब उनका लक्ष्य ONE वर्ल्ड टाइटल जीतना है।

फिलहाल वो लापिकुस को हराने के बाद 14 अप्रैल को “ONE on TNT II” में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और नास्तुकिन के मैच के विजेता के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने मौजूदा चैंपियन पर भी नजर बनाई हुई है।

अल्वारेज़ ने कहा, “जब मुझे टाइटल शॉट मिलता है तो मैं टाइटल को जीतकर ही दम लेता हूं। अपने करियर में मैंने यही सब तो किया है और यही बात मुझे प्रोत्साहित करती है। इसी तरह की चुनौतियां मुझे कड़ी मेहनत करने को उकसाती हैं और ऐसा मैं पिछले 20 सालों में पूरी दुनिया भर में करता आया हूं।”

“जो मुझे जानते हैं, उन्हें मालूम होगा कि अगर मेरा क्रिश्चियन से मैच हुआ तो उन्हें ही हार मिलेगी।

“दूसरे एथलीट्स के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड करना ही उनके लिए अच्छा होगा क्योंकि मुझे टाइटल शॉट मिला तो मुझे ही जीत मिलेगी।”

ये भी पढ़ें: ONE: EMPOWER में होगा जिओंग vs निकोलिनी मुकाबला, एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैचों की भी घोषणा

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4