ONE: EMPOWER में होगा जिओंग vs निकोलिनी मुक़ाबला, एटमवेट ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैचों की भी घोषणा

Xiong Jing Nan fights Michelle Nicolini in the main event of ONE: EMPOWER on 28 May

शुक्रवार, 28 मई को ONE: EMPOWER के आयोजन के साथ ONE Championship इतिहास रचने जा रहा है, क्योंकि इस इवेंट में केवल विमेंस एथलीट्स परफॉर्म करती नजर आएंगी।

मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल मुकाबला होगा और विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड की एक नई शुरुआत भी देखने को मिलेगी।

Xiong Jing Nan fights Tiffany Teo in a ONE Women’s Strawweight World Title rematch at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को अभी तक स्ट्रॉवेट डिविजन में एक भी हार नहीं मिली है।

चीनी स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 18-2 है और जनवरी 2018 में टिफनी “नो चिल” टियो को हराकर डिविजन की पहली चैंपियन बनीं और अब तक 4 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुकी हैं।

अब #2 रैंक की कंटेंडर मिशेल निकोलिनी के खिलाफ पांचवीं बार अपनी बेल्ट का बचाव करना होगा और ब्राजीलियाई एथलीट, जिओंग को हराने में पूरी तरह सक्षम हैं।

निकोलिनी 8 बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन रही हैं, जिन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स के दम पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 6-2 का है और 5 जीत पहले राउंड में सबमिशन मूव लगाकर दर्ज की हैं।

जिओंग को भी एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट का दर्जा प्राप्त है, वहीं मेन इवेंट मुकाबले में उनके ग्राउंड गेम पर भी लोगों की नजरें टिकी होंगी।

Philippine mixed martial arts Denice Zamboanga trains at the Fairtex Training Center in Pattaya

गुरुवार को ONE Championship ने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की भी घोषणा की, जो ONE: EMPOWER में ही होने हैं।

इस टूर्नामेंट के चैंपियन को नवंबर में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

पहले राउंड में अपराजित फिलीपीना एथलीट और #1 रैंक की कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा की भिड़ंत दक्षिण कोरिया की सिओ ही हैम से होगी।

प्रोफेशनल डेब्यू के बाद से ही ज़ाम्बोआंगा का प्रदर्शन शानदार रहा है और रिकॉर्ड 8-0 का है। इनमें से ग्लोबल स्टेज पर आईं उनकी तीन जीत 2 बार की ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची और जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन जैसी टॉप लेवल की एथलीट्स के खिलाफ आई हैं।

अगले मैच में हैम उनकी अभी तक की सबसे कड़ी प्रतिद्वंदी साबित हो सकती हैं।

दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई स्टार अपना ONE डेब्यू करेंगी और एशिया की सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 23-8 है और 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं।

Chinese MMA fighter Meng Bo throws a cross a Samara Santos

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो का सामना अपराजित रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा।

#2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं, रिकॉर्ड 17-5 का है और 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं।

चीनी स्टार ONE में अभी तक कई बड़ी जीत अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लौरा “ग्लैडियाडोरा” बालिन के खिलाफ पहले राउंड में आई नॉकआउट जीत भी शामिल हैं।

दूसरी ओर फोगाट अभी तक ग्लोबल स्टेज पर अपराजित हैं। भारतीय रेसलिंग चैंपियन ने अपनी एलीट लेवल की ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से 4 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से 3 का परिणाम तकनीकी नॉकआउट से आया।

टूर्नामेंट में जापानी स्टार इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा भी वापसी कर रही हैं, जिनका मुकाबला डेब्यू कर रहीं अमेरिकी एथलीट अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन से होगा।

हिराटा का अभी तक का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 7-0 है और फिनिशिंग रेट भी 100 प्रतिशत है। अभी तक रिका “टाइनी डॉल” इशिगे और नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर चुकी हैं।

एंडरसन उनके परफेक्ट रिकॉर्ड को समाप्त करने की काबिलियत रखती हैं।

“लिल सैवेज” की गिनती अमेरिका की सबसे बेहतरीन एटमवेट फाइटर्स में की जाती है। 5-1 का रिकॉर्ड है और रीज़नल लेवल पर कई चैंपियनशिप्स भी जीत चुकी हैं। उन्हें अपने करियर की एकमात्र हार भी विभाजित निर्णय से मिली है।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

अंत में पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के पास मौका होगा कि वो एल्योना रसोहायना से अपना बदला पूरा कर सकें।

मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में एटमवेट चैंपियन बनने के बादस स्टैम्प ने तीसरे खेल में भी चैंपियन बनने का लक्ष्य तैयार किया। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लगातार 5 जीत दर्ज करने के बाद ONE: UNBREAKABLE III में रसोहायना के खिलाफ उन्हें पहली हार झेलनी पड़ी।

स्टैम्प को अच्छी बढ़त प्राप्त थी, लेकिन यूक्रेनियाई एथलीट ने आखिरी क्षणों में मैच का रुख बदलते हुए Fairtex टीम की स्टार को गिलोटीन चोक लगाया और थाई सुपरस्टार ने चंद सेकंडों बाद टैप आउट कर दिया।

ये रसोहायना के प्रोफेशनल करियर की 13वीं जीत रही, इसलिए अब उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनस्ल में इनका रीमैच पहले से भी धमाकेदार साबित हो सकता है।

ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com से जुड़े रहिए।

MMA fighters Ritu Phogat and Jomary Torres fight at ONE: BIG BANG in Singapore

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले

  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs सिओ ही हैम
  • मेंग बो vs ऋतु फोगाट
  • इत्सुकी हिराटा vs अलीस एंडरसन
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs एल्योना रसोहायनाप्री

ये भी पढ़ें: ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की सभी फाइटर्स पर एक नजर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)