ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की सभी फाइटर्स पर एक नजर

Denice Zamboanga defeats Mei Yamaguchi ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_0869 768x512

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने हाल ही में ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के लाइनअप की घोषणा की थी, जिसमें दुनिया की 8 बेस्ट विमन एथलीट्स को जगह दी गई है।

BREAKING NEWS: The ONE Atomweight World Grand Prix kicks off May 28! Bar none, it is the single greatest female world…

Posted by Chatri Sityodtong on Wednesday, February 24, 2021

ऐतिहासिक टूर्नामेंट 28 मई से शुरू होगा और इसके विजेता को मौजूदा ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

कंटेंडर्स अलग-लग देशों से आते हैं, जैसे चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान। वहीं एथलीट्स एक-दूसरे के गेम से अच्छी तरह वाकिफ भी हैं।

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले यहां जानिए उस हर एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट के बारे में जो इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्रां प्री का हिस्सा होंगी।

डेनिस ज़ाम्बोआंगा (8-0)

अपराजित स्टार डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा अभी #1 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैं और ग्लोबल स्टेज पर लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी हैं।

पहले मेई “V.V” यामागुची, फिर जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन और फिर वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग को हराया। उन्हें चैंपियन के खिलाफ मैच मिलने वाला था, लेकिन तभी एंजेला ली के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई।

अब ज़ाम्बोआंगा को कठिन चुनौतियों को पार करते हुए वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करना होगा। उन्होंने अभी तक टॉप एथलीट्स के खिलाफ अपने स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग गेम की मदद से शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें जीत के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है।

मेंग बो (17-5)

ONE Championship को जॉइन करने के बाद से ही मेंग बो जबरदस्त लय में नजर आई हैं। चीनी स्टार लगातार 3 जीत दर्ज कर चुकी हैं, जिनमें से 2 नॉकआउट से आई हैं और फिलहाल #2 रैंक की कंटेंडर हैं।

अपनी गज़ब की ताकत की मदद से डेब्यू मैच में लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन को मात दी और प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को भी हरा चुकी हैं।

इसके अलावा उनके नाम पांच सबमिशन जीत भी हैं, इसलिए उनके मूवसेट में हर तरह के मूव्स हैं।

मेंग ने हाल ही में कहा कि वो ज़ाम्बोआंगा को नॉकआउट कर सकती हैं, वहीं फिलीपीना एथलीट ने भी उन्हें सच्चाई से वाकिफ रहने की सलाह दी। इसलिए इस मुकाबले को भविष्य में फैंस जरूर देखना चाहेंगे।

स्टैम्प फेयरटेक्स (5-1)

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स की नजरें अब तीसरे खेल यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने पर हैं।

लगातार पांच जीत दर्ज करते हुए थाई सुपरस्टार #5 रैंक की कंटेंडर बनीं, जिनमें से उनकी 4 जीत स्टॉपेज से आईं। लेकिन पिछले मुकाबले में अच्छी बढ़त प्राप्त करने के बाद भी अंतिम क्षणों में उन्हें सबमिशन से हार झेलनी पड़ी, अब वो इस हार के दौर को भुलाते हुए आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध हैं।

स्टैंड-अप गेम में स्टैम्प को हराना बहुत कठिन है और हर एक बाउट के साथ उनके ग्राउंड गेम में भी सुधार हुआ है। ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में उनके प्रदर्शन से पता चल सकेगा कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वो कितना आगे तक जा सकती हैं।



अलीस एंडरसन (5-1)

अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन का एमेच्योर रिकॉर्ड 6-0 का रहा और प्रोफेशनल लेवल पर 5-1 है।

Invicta FC के साथ जुड़ने से पहले वो अमेरिका में कई रीज़नल लेवल के टाइटल्स जीत चुकी थीं। नॉर्थ अमेरिका में अच्छी सफलता के बाद उन्हें ONE Championship से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।

एंडरसन दो नॉकआउट जीत अपने नाम कर चुकी हैं और उन्हें कम तो बिल्कुल भी नहीं आंका जाना चाहिए क्योंकि जुलाई 2018 में उन्होंने फ्लाइंग ट्रायंगल चोक लगाकर सभी को चौंका दिया था।

इत्सुकी हिराटा (7-0)

“स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” के नाम से जानी जाने वाली इत्सुकी हिराटा भी अभी तक ग्लोबल स्टेज पर अपराजित रही हैं।

K-Clann टीम की स्टार एथलीट का ONE रिकॉर्ड 4-0 का है और अभी तक अपनी सभी अपोनेंट्स को फिनिश कर चुकी हैं।

वो जूडो बैकग्राउंड से आती हैं और अपने वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम की मदद से सबमिशन और ग्राउंड-एंड-पाउंड फिनिश अपने नाम किए हैं और यही गेम इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी ताकत होगा।

एल्योना रसोहायना (13-4)

यूक्रेनियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन एल्योना रसोहायना ने फरवरी में हुए ONE: UNBREAKABLE III में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ गिलोटीन चोक लगाकर जीत दर्ज की थी।

वो एक सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं और उन्होंने अपनी पिछली सभी 10 जीत पहले राउंड में आर्मबार लगाकर दर्ज की हैं और कुछ ऐसा ही थाई स्टार के खिलाफ भी करने की कोशिश की। साथ ही उनका स्टैमिना भी बेहतरीन है और कभी हार ना मानने वाली एथलीट्स में से एक हैं।

Yarost Gym की प्रतिनिधि सबसे अनुभवी फाइटर्स में से एक हैं और एक ही शॉट से मैच को समाप्त कर सकती हैं, इसलिए उनकी प्रतिद्वंदियों को शुरुआत में ही उनपर अच्छी बढ़त हासिल करनी होगी।

ऋतु फोगाट (4-0)

अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की लिस्ट में भारतीय सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट का नाम भी शामिल है। उन्हें चाहे इस खेल का अभी कम अनुभव हासिल है, लेकिन फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में रेसलिंग में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने सिंगापुर में आकर Evolve MMA में ट्रेनिंग शुरू की और तब से लेकर अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

ONE में फोगाट ने अपनी 4 में से 3 जीत अपने रेसलिंग गेम को ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक में तब्दील कर हासिल की हैं। हर एक बाउट के साथ सुधार कर रही हैं और भारत की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं।

सिओ ही हैम (23-8)

दक्षिण कोरिया की सिओ ही हैम एशिया के कई टॉप प्रोमोशन्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रह चुकी एथलीट के तौर पर ONE में एंट्री ले रही हैं।

6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक, 4 नॉकआउट जीत और 4 चैंपियनशिप बाउट्स के कारण ही हैम को ONE रोस्टर में जगह मिली है।

उनकी आक्रामकता और अनुभव उन्हें टूर्नामेंट में शामिल सभी एथलीट्स के लिए एक कड़ी प्रतिद्वंदी साबित कर रहे हैं।

Read more: After Dominant 2020, Ritu Phogat Says ‘The Tigress Has Arrived’

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.