ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा होंगी ऋतु फोगाट

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

ONE Championship ने दुनिया के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट की तारीख और कंटेंडर्स की पुष्टि कर दी है।

बुधवार को ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन 8 एथलीट्स के नामों की पुष्टि की, जो ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा होंगी, जिसके पहले राउंड की शुरुआत 28 मई को होगी।

इस टूर्नामेंट की विजेता को नवंबर में ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/3897801913615274

आठ एथलीट्स में टॉप रैंक की एटमवेट कंटेंडर्स जैसे डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा (#1), मेंग बो (#2) और स्टैम्प फेयरटेक्स (#5) के साथ-साथ भारतीय सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट व इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य नामों में अमेरिकी अलीस एंडरसन, दक्षिण कोरियाई सिओ ही हैम और हाल ही में ONE में डेब्यू करने वालीं एल्योना रसोहायना हैं।

ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की कंटेंडर्स की लिस्ट को यहां देखिए:

  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा (8-0)
  • मेंग बो (17-5)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स (5-1)
  • अलीस एंडरसन (5-1)
  • इत्सुकी हिराटा (7-0)
  • एल्योना रसोहायना (13-4)
  • ऋतु फोगाट (4-0)
  • सिओ ही हैम (23-8)

28 मई को पहले राउंड के मैचों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी, उसके लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: चाट्री सिटयोटोंग ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की घोषणा की

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25