ट्रेनिंग के बाद अच्छी रिकवरी के लिए 5 शानदार टिप्स

Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 80 768x512

आपने अभी-अभी मार्शल आर्ट्स का एक बेहतरीन सेशन पूरा किया और आप कल की क्लास का इंतजार कर रहे हैं। आपका ये उत्साह अवश्य सराहनीय है, लेकिन रिकवरी की अहमियत याद रखनी भी बहुत जरूरी है।

अगर आपका लक्ष्य पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर या #1 रैंक के कंटेंडर फैब्रिसियो एंड्राडे की तरह ही सफलता पाना है, जो 25 फरवरी को ONE Fight Night 7 में थाईलैंड के बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वेकेंट (खाली) खिताब के लिए फिर से भिड़ने वाले हैं तो आपको ट्रेनिंग सेशंस के बीच में खुद का अच्छी तरह से खयाल रखना बहुत जरूरी है।

अच्छी तरह से खुद को रिकवर करने के लिए समय लेने से खेल में लंबे समय तक बने रहने में मदद मिलेगी। हम यहां 5 ऐसी बातें साझा कर रहे हैं, जो तेजी से आपको रिकवर करने और मैट पर वापस लाने में मदद करेंगे।

भरपूर आराम करें

अपने मार्शल आर्ट्स सेशन के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ये सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त आराम मिले। इसमें दिन में नियमित रूप से बीच-बीच में ब्रेक लेना, रात में अच्छी नींद लेना और हद से ज्यादा ट्रेनिंग के प्रति सचेत रहना शामिल हो सकता है।

MMA दिग्गज शिन्या एओकी की हाइलाइट रील को ऑनलाइन देखने के लिए देर तक जागते रहना आकर्षक हो सकता है, लेकिन आराम की कमी आपकी ट्रेनिंग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

रिकवर होने का सबसे जरूरी पहलू है पर्याप्त नींद लेना। दरअसल, आपके शरीर को खुद को स्वस्थ बनाने और पहले की तरह करने के लिए समय चाहिए होता है। इस वजह से रोज़ रात में 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने का लक्ष्य बनाकर चलें।

खुद को हाइड्रेट करते रहें

मार्शल आर्ट्स के सेशन से पहले, उस दौरान और बाद में खुद को हाइड्रेट करते रहना बहुत जरूरी है। ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर को जल्दी रिकवर होने में मदद मिलेगी, मसल्स में दर्द कम होगा और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का खतरा नहीं रहेगा।

इसकी प्रेरणा आप #5 रैंक की एटमवेट कंटेंडर टिफनी टियो से ले सकते हैं, जो ट्रेनिंग राउंड्स के बीच-बीच में पर्याप्त हाइड्रेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आती हैं।

रिकवरी के लिए अपने शरीर को तरल पदार्थों से भरे रखना बहुत आवश्यक है। अगर आप दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पी रहे हैं तो आप सही रास्ते पर जा रहे हैं।

हेल्दी चीजें खाएं

अपनी ऊर्जा को बनाए रखने और शरीर को ताकत देने के लिए मिश्रित कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का संतुलित आहार आपके लिए बिल्कुल भी उबाऊ नहीं होना चाहिए।

ढेर सारे स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प आपको रिकवर करने में मदद करने के लिए मौजूद हैं। ठीक वैसे ही जैसे ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव करते हैं।

अच्छा भोजन करने से आपको बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जरूरी ऊर्जा और मजबूती मिल सकती है। पौष्टिक आहार को खाने में शामिल करना निश्चित रूप से आपके शरीर को रिकवर करने में मदद करेगा और आपको अगले ट्रेनिंग सेशन के लिए ऊर्जावान बनाए रखेगा।

दूसरी एक्सरसाइज या अभ्यास करें

योग, स्विमिंग और साइकिलिंग जैसी कम प्रभाव वाली गतिविधियों से जुड़कर आपके शरीर को फायदेमंद एक्सरसाइज करते हुए रिकवर होने में मदद मिल सकती है। मार्शल आर्ट्स जीवन जीने का एक शानदार तरीका हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं कि आप अन्य स्पोर्ट्स का आनंद लेना छोड़ दें।

भारतीय सुपरस्टार ऋतु फोगाट अपने ट्रेनिंग सेशंस से खुद को उबारने के लिए योग का सहारा लेती हैं। साथ ही अपनी एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता में सुधार लाती रहती हैं।

अपनी दिनचर्या में इन चीजों को शामिल करने से आपके शरीर को रिकवर होने में ज्यादा मदद मिलेगी। साथ ही आपकी मसल्स को अधिक मेहनत किए बिना ही सक्रिय रखा जा सकेगा।

स्ट्रेच और रिलैक्स

मार्शल आर्ट्स सेशन से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने से आपकी रफ्तार में सुधार आ सकता है। मसल्स की जकड़न और चोट लगने का खतरा भी कम हो सकता है। इसके अलावा, ये आपके शरीर को आगे के वर्कआउट के लिए तैयार कर सकता है और बाद में आरामदायक महसूस करवा सकता है।

ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन और ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट रीनियर डी रिडर सर्कल के अंदर भले ही बहुत लचीले नजर आते हों, लेकिन असल में स्ट्रेचिंग ने उन्हें ऐसा बनाने में मदद की है।

अगर आप स्ट्रेचिंग के लिए समय निकालते हैं तो ये ना सिर्फ आपको शारीरिक गतिविधियों के लिए तैयार करेगा बल्कि तनाव से दूर रखने के साथ स्वस्थ रखने में भी मदद करेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty