ONE 171: Qatar – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DC 35033

ONE Championship मिडल ईस्ट में ONE 171: Qatar के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी के लिए तैयार है।

गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले शो में दो वर्ल्ड टाइटल मैचों समेत ढेर सारी शानदार फाइट्स होंगी।

मेन इवेंट में डिविजनल चैंपियन जोशुआ पैचीओ और अंतरिम टाइटल विजेता जैरेड ब्रूक्स ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन बाउट में भिड़ते हुए नजर आएंगे।

को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपनी बेल्ट को पहली बार #1 रैंक के कंटेंडर वेई रुई के खिलाफ बचाने उतरेंगे। उनकी टक्कर एक ऐसे स्ट्राइकर से हो रही है, जो पिछले 21 मैचों में लगातार जीत हासिल कर चुके हैं।

इसके अतिरिक्त कार्ड में भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु फोगाट की वापसी, पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस और अन्य ग्लोबल सुपरस्टार्स देखने को मिलेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:22 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने “डीमन ब्लेड” वेई रुई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच ने दागी अर्सलानअलीएव को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:55 मिनट में
210 LBS MMA
शामिल एर्दोगन ने आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:28 मिनट में
फेदरवेट MMA
शामिल “द कोबरा” गासानोव ने मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस ने केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को विभाजित निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
किरिल ग्रिशेंको ने मॉरो “द हैमर” सेरिली को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:28 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
जेक “द वन” पीकॉक ने शिंजी सुज़ुकी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:29 मिनट में
एटमवेट MMA
अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को सबमिशन (नी बार) से हराया - पहले राउंड के 2:24 मिनट में
175 LBS MMA
केड रुओटोलो ने निकोलस “एल पाइसा” विगना को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - पहले राउंड के 3:04 मिनट में

लीड कार्ड


ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
ज़ायेद अल्काथीरी ने मोहम्मद “द स्पीयर” अबुरुमुह को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 2:21 मिनट में
लाइटवेट MMA
अब्दुल्लो खोदझाएव ने विलियन पोल्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:56 मिनट में
फेदरवेट MMA
हुसैन सालेम ने वॉल्टर “द स्नैच” कॉगलिआंड्रो को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:25 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova