ऋतु फोगाट ने जिंदगी का नया अध्याय किया शुरु, पिता महावीर फोगाट ने दी रोका सेरेमनी की जानकारी

Ritu Phogat with her family

ऋतु फोगाट ने पहले रेसलिंग में कामयाबी हासिल की, फिर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में देश का नाम रोशन किया और अब वो अपनी जिंदगी का नया और सबसे अहम अध्याय शुरु करने जा रही हैं।

28 वर्षीय भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार का रोका हो गया है। इस बात की जानकारी आज उनके पिता महावीर फोगाट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा:

“रोका सेरेमनी के शुभ अवसर पर फोगाट परिवार का हिस्सा बनने के लिये सचिन ओर उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई और साथ में हमारी लाड़ली बेटी @rituphogat48 को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। भगवान का आशीर्वाद तुम दोनों पर बना रहे!” 🙏🏼

https://www.instagram.com/p/CjNvZQQM5yQ/

इससे पहले 2 अक्टूबर को “द इंडियन टाइग्रेस” ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ था:

“मैं अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरु करने जा रही हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”

सिंगापुर स्थित Evolve MMA में ट्रेनिंग करने वालीं फोगाट के फोटो पोस्ट करते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनमें साथी ONE एथलीट आशा रोका, गुरदर्शन मंगत, पूर्व ONE फाइटर पूजा तोमर, The Apprentice: ONE Championship Edition के उम्मीदवार नीरज पूरन राव आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्हें बधाई देने वालों की लिस्ट में ढेर सारे सेलेब्रिटीज़ भी शामिल रहे।

पूरे ONE Championship परिवार की ओर से ऋतु फोगाट और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।

न्यूज़ में और

Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Banluelok Sitwatcharachai defeats Rak Erawan via knockout at The Inner Circle 17
Muay Thai fighter Songchainoi Kiatsongrit screams in the ring
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166