ऋतु फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

Ritu Phogat

ONE सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है।

भारतीय MMA फाइटर ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमें एक बहुत ही खास गिफ्ट मिला है। हमें अपने सुंदर बेटे के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। हमारे लिटल चैंपियन आ गए हैं।”

फोगाट द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी और फोटो शेयर करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया, जिसमें बहुत सारे सेलेब्रिटी और फैंस शामिल रहे। इनमें उनकी बहनें, भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, ONE एथलीट आशा रोका, पूर्व ONE फाइटर पूजा तोमर, “The Apprentice: ONE Championship Edition” सीजन 1 के उम्मीदवार नीरज पूरन राव आदि शामिल रहे।

आपको बता दें कि “द इंडियन टाइग्रेस” ने रेसलिंग में कामयाबी हासिल करने के बाद 2019 में MMA में कदम रखा और लगातार चार फाइट्स जीतीं। इसके अलावा उन्होंने ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में भी जगह बनाने में सफलता हासिल की।

पूरे ONE Championship परिवार और फैंस की तरफ से ऋतु फोगाट और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।

न्यूज़ में और

Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled
Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 18 scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Kiamran Nabati Ferrari Fairtex ONE Friday Fights 95 19 scaled
stampcynth
4way