‘ये शानदार प्रदर्शन था’ – जोनाथन हैगर्टी ने The Inner Circle 30 में जीत पर छोटे भाई फ्रेडी की जमकर तारीफ की

Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.

ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने अपने छोटे भाई फ्रेडी हैगर्टी के करियर की सबसे अहम फाइट रिंगसाइड से देखी और वो नतीजे से काफी खुश नजर आए।

युवा हैगर्टी ने The Inner Circle 30 के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में रंगरुआंगलैक टीएनमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी। इस मुकाबले का आयोजन बीते शुक्रवार, 11 सितंबर को हुआ।

फ्रेडी ने रंगरुआंगलैक को पहले दो राउंड में दो बार नॉकडाउन किया। सबसे पहला नॉकडाउन लेफ्ट हुक के जरिए आया तो वहीं दूसरा भी इसे हथियार से हासिल हुआ।

रंगरुआंगलैक ने शानदार एल्बोज़ और फ्रेडी की टांगों पर अटैक कर वापसी करने की भरसक कोशिश की, लेकिन 21 वर्षीय इंग्लिश स्टार ने आखिरी घंटी तक दबदबा बनाकर रखा।

सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के चलते रंगरुआंगलैक की पिछले पांच मैचों से चली आ रही लय टूटी और फ्रेडी का करियर रिकॉर्ड 25-5 हो गया। ये 2026 में उनकी लगातार दूसरी जीत रही।

फ्रेडी भले ही नॉकआउट हासिल करने में नाकाम रहे, लेकिन जोनाथन ने उनकी जमकर तारीफ की।

“द जनरल” ने कहा:

“ये शानदार प्रदर्शन था। हमने फाइट को स्टॉपेज तक ले जाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जो होना था, हो गया। कोई बात नहीं, ये सब सीखने का हिस्सा है। इस खेल में आप कभी सीखना बंद नहीं कर सकते इसलिए हम वापस जाकर अपनी गलतियों पर काम करेंगे। जो चीजें काम नहीं आईं, उन पर मेहनत करेंगे और हर बार खुद को बेहतर बनाएंगे।”

जोनाथन के लिए नॉकआउट से कहीं ज्यादा अहम है कि The Inner Circle 30 में उनके भाई का प्रदर्शन दमदार रहा। फ्रेडी अपने गेम प्लान पर टिके रहे और अंत तक विरोधी को छकाया।

मॉय थाई जैसे तेज-तर्रार खेल में धैर्य बहुत अहम हो जाता है और “द जनरल” ने देखा कि उनके छोटे भाई ने जल्दबाजी की जगह संयम से काम लेकर अपने गेम प्लान को आगे बढ़ाया।

जोनाथन ने आगे कहा:

“मैं इस बात से निराश नहीं था कि वो नॉकआउट नहीं कर पाए क्योंकि अगर आप नॉकआउट के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश करते हैं तो आप जल्दबाजी करने लगते हैं और चीजें आपके मुताबिक नहीं हो पातीं।

“मैं उनके अनुशासन से खुश हूं। जिस तरह वो पीछे हटे और सही मौके पर अटैक करते रहे, वो मुझे पसंद आया। जो कमियां हैं, हम उन्हें जरूर ठीक करेंगे। हम हमेशा बेहतर होते हैं। हमारी हर फाइट के साथ हमारा प्रदर्शन और बेहतर होता जाता है।”

जोनाथन हैगर्टी अपने वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए हैं तैयार

फ्रेडी हैगर्टी का मुकाबला अब इतिहास का हिस्सा बन गया है, लेकिन जोनाथन हैगर्टी का ध्यान ग्लोबल स्टेज पर अगले महीने होने वाले अपने वर्ल्ड टाइटल डिफेंस पर लग गया है।

मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अपने खिताब की रक्षा पूर्व डिविजनल चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ ONE SAMURAI 4 के मेन इवेंट में करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण शनिवार, 17 अक्टूबर को एरियाके एरीना से किया जाएगा।

जोनाथन कभी भविष्यवाणी करने से पीछे नहीं हटते और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

27 वर्षीय इंग्लिश सुपरस्टार ने बताया:

“मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। फैंस को इस फाइट में धमाकेदार एक्शन और नॉकआउट देखने को मिलेगा।”

इस दमदार भविष्यवाणी के बावजूद जोनाथन उन लोगों के बारे में नहीं भूले हैं, जिन्होंने उनका अभी तक साथ दिया है।

कई भार वर्गों और दो खेलों में मुकाबला करना आसान नहीं होता, इसके लिए लोगों का साथ मिलता रहना बहुत अहम हो जाता है। मौजूदा चैंपियन ने इस बात को माना और आभार प्रकट किया।

बेंटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन ने अंत में कहा:

“कई सालों से लगातार मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप लोग ONE Championship का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं। जब आप मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं तो फैंस आपको संभालते हैं और आपको पॉजिटिव रहने में मदद करते हैं। उनका ये एक्स्ट्रा सपोर्ट आपको और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।”

न्यूज़ में और

Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29