ऋतु फोगाट शादी के बंधन में बंधीं, तस्वीरें देखें

Ritu Phogat marriage

भारत की सबसे सफल और जानी-मानी MMA फाइटर ऋतु फोगाट 8 नवंबर को सचिन छिकारा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने अपने पैतृक गांव बलाली से थोड़ी दूर सोनीपत के रहने वाले सचिन के साथ फेरे लिए।

“द इंडियन टाइग्रेस” के नाम से मशहूर फोगाट की शादी की खास बात ये रही कि उन्होंने 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। दरअसल, इस जोड़ी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त फेरा लिया। उनकी बहनों गीता, बबीता और संगीता की शादी के दौरान भी आठ फेरे लेकर इस परंपरा को कायम रखा।

ONE की स्टार फाइटर होने के बावजूद उनका विवाह बेहद सादगी के साथ संपन्न हुआ। बेहद सामान्य अंदाज में सारे रीति-रिवाजों को संपन्न किया गया। उनके पिता महावीर फोगाट ने बेटी की शादी एक रुपये और नारियल के शगुन के साथ की।

इससे पहले ऋतु ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड की थीं। इसमें वो ‘तेल-बान’ रस्म के लिए बैठी हुई हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, ‘तेल-बान रस्म’।

https://www.instagram.com/p/CklDXb9LEXg/

उसके अगले दिन फोगाट ने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके बहनों के अलावा दोस्त भी शामिल रहीं। आप इन फोटोज़ को नीचे देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CkqXgurBqKj/

फोगाट ने साल 2019 में रेसलिंग को छोड़कर MMA का रुख करते हुए ONE Championship को जॉइन किया था, वो उसके बाद से लगातार सिंगापुर में रहकर वहां Evolve MMA में ट्रेनिंग कर रही थीं।

एटमवेट डिविजन में मुकाबला करने वाली 28 वर्षीय फोगाट का MMA रिकॉर्ड 7-3 का है। इस दौरान उन्होंने अपने रास्ते में आईं कई सारी अनुभवी प्रतिद्वंदियों को ढेर किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो शादी के बाद कब तक सर्कल में वापसी करती हैं।

पूरे ONE Championship परिवार की ओर से उन्हें शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

न्यूज़ में और

Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled
Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 18 scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Kiamran Nabati Ferrari Fairtex ONE Friday Fights 95 19 scaled
stampcynth
4way