मेंग बो ने प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को केवल 86 सेकंड में नॉकआउट किया

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II 5 768x512

मेंग बो ने बहुत जल्द ये साबित कर दिया है कि वो ONE Championship की सबसे खतरनाक एटमवेट एथलीट्स में से एक हैं।

शुक्रवार, 6 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड शो ONE: INSIDE THE MATRIX II में चीनी एथलीट ने इंडोनेशियाई स्टार प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को नॉकआउट कर डिविजन की #2 रैंक की कंटेंडर के रूप में खुद को दुबारा साबित किया।

लुम्बन गॉल दो बार की वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल विजेता रह चुकी हैं, जिन्हें अपने स्टैंड-अप गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन 24-वर्षीय मेंग पर उनके प्रहारों का ख़ासा प्रभाव नहीं पड़ा और जकार्ता की स्ट्राइकर को मात देने में उन्हें केवल 86 सेकंड लगे।

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II 7.jpg

पहले राउंड की शुरुआत में चांग्शा की निवासी धीरज के साथ सर्कल के बीच में खड़े रह कर अपनी लय में आने की कोशिश करने लगीं और अपनी प्रतिद्वंदी से दूरी को भांपने के लिए कुछ हल्की किक्स और पंचों का सहारा लिया।

दूसरी ओर, लुम्बन गॉल ने बाहर की तरफ से आक्रमण किया और अपनी विरोधी के पैर पर कुछ ताकतवर किक्स से चेतावनी दी, लेकिन चीनी एथलीट ने उन किक्स की जरा भी परवाह नहीं की।

मेंग ने जल्द ही अपनी प्रतिद्वंदी से दूरी घटाने की कोशिश की और उनको सर्कल की दीवारों पर धकेला, लेकिन 32 वर्षीय इंडोनेशियाई एथलीट ने एक बॉडी किक मारी और खुद को बचाया।

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II 8.jpg

जैसे ही पहला मिनट खत्म होने को आया, मेंग ने तेज़ी पकड़ी और अब वो आक्रामक रुख अपनाने को तैयार थीं।

लुम्बन गॉल ने एक शानदार साइड किक से प्रहार तो किया, लेकिन #2 रैंक की कंटेंडर ने उसे दबोच लिया और आगे की ओर आकर एक राइट क्रॉस और एक लेफ्ट अपरकट से वार किया जो निशाने पर नहीं लग पाया।

चीनी एथलीट भले ही उन पंच को लगाने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी से दूरी को घटा दिया था और उनपर भारी पड़ रही थीं।

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II 13.jpg

जैसे ही मेंग ने आगे बढ़कर राइट और लेफ़्ट से पंच बरसाने शुरू किए, इंडोनेशियाई एथलीट ने अपनी किक्स से दूरी को बरकरार रखने की कोशिश की ताकि वो चांग्शा की निवासी की किसी भी हानिकारक प्रहार से बची रहें।

जैसे ही लुम्बन गॉल ने दूर जाने की कोशिश की, चीनी स्टार ने उनका पीछा करते हुए एक हल्की लेग किक से वार किया। उसके बाद उन्होंने एक जैब मारा और जबड़े पर एक शानदार क्रॉस से इंडोनेशियाई एथलीट को ढेर कर दिया।

मेंग ने बिना कोई समय गंवाए, लुम्बन गॉल पर चढ़कर खतरनाक राइट हैंड बरसाने शुरू किए, जिस कारण रेफरी को पहले राउंड के 1:26 मिनट पर मैच को रोकना पड़ा।

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II 9.jpg

इस जीत के बाद मेंग बो का प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 15-5 हो गया है और 2021 में होने वाले ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में शायद अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अबासोव Vs. नाकाशीमा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.