आदिवांग पर जीत के बाद मिनोवा सिल्वा के खिलाफ मैच की तैयारी में जुटे

Hiroba Minowa Lito Adiwang Inside The Matrix 3 3 768x512

हिरोबा मिनोवा ने ONE Championship डेब्यू तो शानदार अंदाज में किया, लेकिन दूसरी चुनौती से पार पाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

उभरते हुए जापानी स्टार का सामना ऐसे मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट से होगा, जो स्ट्रॉवेट डिविजन के चैंपियन रह चुके हैं, वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हैं और खुद मिनोवा को ग्राउंड गेम की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

उनके अगले प्रतिद्वंदी का नाम पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन और #5 रैंक के कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा है।

21 वर्षीय मिनोवा और सिल्वा की भिड़ंत शुक्रवार, 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III में होगी।

पिछले साल नवंबर में मिनोवा ने ONE: INSIDE THE MATRIX III में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की थी।

लिटो “थंडर किड” आदिवांग द्वारा लगाए गए किमूरा लॉक से पूर्व Shooto चैंपियन मुसीबत में पड़ते दिखाई दिए। लेकिन जापानी एथलीट ने धैर्य से काम लेते हुए ना केवल खुद को हार से बचाया बल्कि अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स के दम पर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

अब उनका सामना ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन सिल्वा से होगा, जिन्होंने मिनोवा के साथ Evolve MMA में ट्रेनिंग भी की हुई है। उस दौरान जापानी एथलीट ने सिल्वा से ग्राउंड गेम की कई तकनीक भी सीखी थीं।

कोई वर्ल्ड-क्लास स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट किसी भी दौर से होकर क्यों ना गुजरा हो, उन्हें सर्कल में उतरना ही होता है। ONE: FISTS OF FURY III में इनमें से किसी एक को ही जीत मिलेगी और उसे ही ONE एथलीट रैंकिंग्स में फायदा भी होगा।

इस बड़े मुकाबले से पहले मिनोवा ने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें सिल्वा के साथ ट्रेनिंग का अनुभव भी शामिल है।

Japanese MMA fighter Hiroba Minowa squares off against Filipino MMA fighter Lito Adiwang at ONE: INSIDE THE MATRIX III

ONE Championship: ONE में आपका पहला मैच ONE: INSIDE THE MATRIX III में लिटो “थंडर किड” आदिवांग के खिलाफ हुआ। उस मैच से पहले आपका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत हुआ करता था…

हिरोबा मिनोवा: 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट मेरे गेम प्लान के कारण ही बना हुआ था। आदिवांग के खिलाफ मैंने ऐसा गेम प्लान तैयार किया था, जो मेरी जीत को सुनिश्चित कर दे, स्कोरकार्ड्स से आई जीत भी मेरे लिए वही मायने रखती है। फिर भी मुझे सबमिशन चाहिए था, जो मैं हासिल न कर सका।

ONE: उस मुकाबले के पहले राउंड में बहुत खतरनाक स्थिति देखी गई। आदिवांग ने किमूरा लॉक लगाकर दबाव बनाया। यहां तक कि आपका हाथ भी उल्टी दिशा में मुड़ने लगा था।

मिनोवा: मैंने अपने हाथ के अजीब एंगल पर ध्यान नहीं दिया। ये शायद सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मैंने सर्कल में Shooto चैंपियन के रूप में, जापान के प्रतिनिधि के रूप में एंट्री ली थी, इसलिए पहले राउंड में टैप आउट कर हार मान लेने का विकल्प ही मैंने अपने लिए बंद कर दिया था।

ONE: फिर भी, वो मूव बेहद दर्दनाक प्रतीत हो रहा था।

मिनोवा: हां, मूव बहुत दर्दनाक था। लेकिन मैं जानता था कि अगर हार के साथ मैं अपने देश लौटा तो खुद से भी नजरें नहीं मिला पाऊंगा। इसलिए मैंने उस समय अपने दिल की सुनी।

असल में किमूरा लॉक पूरी तरह लग चुका था और उससे दर्द भी बहुत हो रहा था, लेकिन मैं टैप आउट करते हुए हार नहीं मानना चाहता था। मैंने खुद से कहा, ‘मैं जापान इस तरीके से हारकर वापस नहीं लौट सकता, मुझे अभी तक बहुत लोगों से सपोर्ट मिला है।’ इसलिए मैंने टैप आउट नहीं किया।



ONE: ONE: FISTS OF FURY III में एलेक्स सिल्वा के खिलाफ मैच के बारे में सुनकर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या रही?

मिनोवा: सच कहूं तो मुझे पहले से ही अंदाजा था कि मेरा सामना उनसे हो सकता है। वो आसानी से हार मानने वाले एथलीस में से नहीं हैं। पिछले मैच में जीत के बाद मैंने कहा था कि मैं किसी ऊंची रैंक के एथलीट का सामना करना चाहता हूं। उस समय मेरे मन में सिल्वा के खिलाफ बाउट का विचार भी आया था।

ONE: इस मैच के ऑफर को स्वीकार करने से पहले आपको सिल्वा के बारे में कितनी जानकारी थी?

मिनोवा: मैं जानता था कि वो पूर्व चैंपियन हैं, ONE में सभी जापानी फाइटर्स की उनसे भिड़ंत हो चुकी है, इसलिए मैंने उनका बहुत नाम सुना है।

फरवरी 2020 में मुझे उनके साथ Evolve MMA में ट्रेनिंग का अवसर मिला। उस समय मैंने सिल्वा से ट्रेनिंग भी ली, उन्हें खेल का बहुत ज्ञान है और अच्छे इंसान भी हैं।

स्पारिंग सेशंस को मैंने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन ग्राउंड स्किल्स पर फोकस जरूर किया। मुझे अंग्रेजी भाषा ज्यादा समझ तो नहीं आई, लेकिन सिल्वा के साथ तालमेल बैठाने में कामयाब रहा। भाषा ना समझ पाने के बाद भी उन्होंने मुझे कई नई तकनीक सिखाई थीं।

ONE: एक एथलीट के तौर पर आप सिल्वा को किस रूप में देखते हैं?

मिनोवा: मेरे हिसाब से ग्राउंड स्किल्स के मामले में वो दुनिया के बेस्ट स्ट्रॉवेट एथलीट्स में से एक हैं और मैं इससे अच्छी तरह वाकिफ हूं। साथ ही उनके पास स्ट्राइकिंग भी है जो उन्हें ONE के टॉप एथलीट्स में से एक बनाती है।

किसी एक चीज में महारत के बजाय उनकी सभी कलाओं पर अच्छी पकड़ है। उनके मूव्स बहुत प्रभावशाली होते हैं।

Japanese MMA fighter Hiroba Minowa squares off against Filipino MMA fighter Lito Adiwang at ONE: INSIDE THE MATRIX III

ONE: सिल्वा को हराने के लिए क्या प्लान तैयार किया है?

मिनोवा: पिछले मैच में मैंने अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को काउंटर कर उन्हें मैट पर गिराया। उदाहरण के तौर पर मैं ऐसे दर्शाऊंगा जैसे मैं स्ट्राइक्स लगाने वाला हूं, लेकिन ऐसा ना करते हुए मैं उन्हें अपने मूव्स में फंसाने की कोशिश करूंगा।

ONE: क्या आप कोई खास तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं?

मिनोवा: मैं अलग-अलग तरह से खुद को तैयार कर रहा हूं। उनका ग्राउंड गेम बेहतरीन है, उसे परख रहा हूं। स्ट्राइकिंग उनकी कमजोरी नहीं है लेकिन मैं उसमें कमजोरी ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं। मैं हमेशा सबसे बड़ी ताकत पर फोकस करता हूं, जो कि मेरी टेकडाउन करने की क्षमता है। मैं अपने जिम STF में हर बार की तरह ट्रेनिंग कर रहा हूं।

ONE: मैच को कैसे फिनिश होता देख रहे हैं?

मिनोवा: मैं स्टॉपेज से जीत दर्ज करना चाहता हूं। पिछले मैच में मेरा ध्यान किसी विशिष्ट तरीके से जीत दर्ज करने से ज्यादा मैच में जीत प्राप्त करने पर था। मैं जीत के साथ घर वापस लौटना चाहता था, लेकिन इस बार स्टॉपेज से आई जीत के साथ लौटना चाहता हूं।

https://www.instagram.com/p/CJexh9TBZQJ/

ये भी पढ़ें: एलेक्स सिल्वा: मैं मिनोवा को दूसरे राउंड में फिनिश कर दूंगा

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.