एंजेला ली ने धमाकेदार अंदाज में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर एटमवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया

Angela Lee Beats Stamp Fairtex

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली वापसी करने में महारत रखती हैं।

शनिवार, 26 मार्च को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन ने प्रेग्नेंसी और मां बनने के कारण लिए गए करीब ढ़ाई साल के ब्रेक के बाद सर्कल में वापसी की और ONE X: ग्रैंड फिनाले में उन्होंने कठिन चुनौती को पार करते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

Angela Lee Result Against Stamp Fairtex

पहले राउंड में स्टैम्प फेयरटेक्स के बॉडी शॉट ने ली को काफी क्षति पहुंचाई, लेकिन उन्होंने पहले राउंड को सर्वाइव करने के बाद दूसरे राउंड में सबमिशन से इस MMA फाइट को जीता।

शुरुआत में ली की आगे आकर पंच लगाने की रणनीति से तय हो चला था कि वो जल्द से जल्द इस फाइट को फिनिश करना चाहती हैं, लेकिन सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान स्टैम्प ने अच्छा डिफेंस किया और स्टैंड-अप गेम में बनी रहीं।

इस बीच जब थाई मेगास्टार ने “अनस्टॉपेबल” को लिवर के हिस्से पर लेफ्ट हुक लगाकर झकझोरा तो ऐसा लगने लगा था कि फाइट वहीं फिनिश होने वाली है।

मगर डिफेंडिंग चैंपियन ने क्लिंच का सहारा लेते हुए चैलेंजर की बैक को निशाना बनाया और रीयर-नेकेड चोक लगाने का प्रयास किया, राउंड के अंत तक ली उसी पोजिशन में बनी रहीं।

Stamp Fairtex Fights Angela Lee

दूसरे राउंड में सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट ने अपने गेम प्लान पर परफेक्ट तरीके से अमल किया, जहां उन्होंने आगे आकर शानदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाते हुए थाई स्ट्राइकर पर बढ़त बनाई।

ली ने उसके बाद अपनी विरोधी को टेकडाउन किया, लेकिन स्टैम्प ने उससे बचते हुए बैक कंट्रोल हासिल किया, मगर ऐसा करने के दौरान वो ट्रायंगल चोक में जा फंसी।

24 वर्षीय एथलीट किसी तरह उस चोक से बचने में सफल रहीं, लेकिन “अनस्टॉपेबल” ने लगातार अपनी पोजिशन को बदलते हुए अपनी विरोधी की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन ने फाइट में बने रहने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अंत में ली की मेहनत रंग लाई।

25 वर्षीय स्टार ने स्टैम्प पर बैक कंट्रोल हासिल किया और अगले ही पल रीयर-नेकेड चोक का प्रयास किया।

दूसरे राउंड को समाप्त होने में करीब 10 सेकंड बाकी थे, तभी United MMA और Evolve MMA की स्टार ने अपने बाएं हाथ को थाई एथलीट की गर्दन के नीचे घुसाते हुए चोक लगाया और इस तरह उन्होंने अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड किया।

ये “अनस्टॉपेबल” के लिए यादगार जीत रही, जिन्होंने MMA में पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प के शानदार सफर और 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को फिलहाल के लिए चकनाचूर कर दिया है।

अंत में ली को अपनी शानदार जीत के लिए ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 11-2 का हो गया है, एटमवेट डिविजन में अभी तक अपराजित हैं और जीत के बाद उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लेकर पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में कहा:

“ये छोटी सी बच्ची, ऐवा मेरी ही मेरे इस शानदार प्रदर्शन की वजह रही। मैंने पहले की तुलना में इस बार बहुत कड़ी मेहनत की, अपनी बेटी और अपनी बेहतरीन टीम की मदद से ही मैं एक बेहतर वर्ल्ड चैंपियन बन पाई हूं। थैंक्यू, ऐवा मेरी, मां ने ये सब आपके लिए ही किया है।”

ये भी पढ़ें: ONE X – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)