अलग-अलग तरह के मूव्स का इस्तेमाल कर एंड्राडे को हराना चाहते हैं साटो

Shoko Sato defeats Kwon Won Il ONE FIRE FURY DC DUX_1619 768x512

शोको साटो का ONE Championship में अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और एक बड़ी जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच दिला सकती है।

इस शुक्रवार ONE: UNBREAKABLE III में #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर की भिड़ंत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे से होगी।

एंड्राडे के खिलाफ साटो को अलग तरह के मूव्स का इस्तेमाल करना होगा। एंड्राडे जो इससे पहले अपने प्रोमोशनल डेब्यू में सबमिशन से जीत हासिल कर चुके हैं। फिर भी जापानी स्टार का मानना है कि उनके पास वो स्किल्स हैं, जिनसे वो ब्राजीलियाई एथलीट को हरा सकते हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में Sakaguchi Dojo and Fight Base Toritsudai के प्रतिनिधि ने कई विषयों पर चर्चा की।

ONE Championship: क्या आपने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गेम में सुधार लाने के लिए किसी विशिष्ट चीज पर ज्यादा ध्यान दिया है?

शोको साटो: मेरे ग्रैपलिंग गेम में सुधार हुआ है। पहले मैं स्ट्राइकिंग पर ज्यादा ध्यान देता था, लेकिन अब मुझे ग्रैपलिंग से ज्यादा लगाव होने लगा है।

मैं पहले स्ट्राइकिंग पर बहुत ज्यादा निर्भर रहता था। लेकिन अब जो भी मेरे साथ ग्रैपलिंग करेगा, मैं भी काउंटर अटैक के रूप में टेकडाउन का प्रयास करूंगा। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हो रहा है या तो वाकई में मेरी ग्रैपलिंग अच्छी हुई है या फिर मेरे अंदर ऐसा करने की काबिलियत है इसलिए मुझे इससे लगाव हो रहा है।

मैं लंबे समय से ग्रैपलिंग पर ध्यान देता आ रहा हूं और अब आखिरकार मुझे खुद में सुधार महसूस होने लगा है।

ONE: आपके अगले प्रतिद्वंदी फैब्रिसियो एंड्राडे हैं। उनके बारे में आपके क्या विचार हैं?

साटो: मैंने ONE: SURRENDER में मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो के खिलाफ उनका ONE डेब्यू देखा। मेरा डेब्यू मैच भी मार्क के खिलाफ हुआ था इसलिए मैं इस मुकाबले को देखने के लिए बेताब था।

एबेलार्डो अपने प्रतिद्वंदी के करीब रहकर स्ट्राइक्स लगाते हैं और उन्हें क्षति पहुंचाने में भी महारत रखते हैं। वो बिना रुके कई एल्बोज़ भी लगा सकते हैं।

दूसरी ओर, एंड्राडे भी एक अच्छे स्ट्राइकर हैं। उन्होंने एबेलार्डो को उनके सबसे अच्छे मूव्स का इस्तेमाल करने का मौका ही नहीं दिया।

उन्होंने एबेलार्डो को अपने करीब नहीं आने दिया इसलिए उन्हें बढ़त मिली। स्ट्राइक लगाते, उसके बाद सामने से आ रही स्ट्राइक से बचते हुए एक बार फिर स्ट्राइक लगाते। मौका मिलते ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया और चोक लगाकर जीत दर्ज की।

South Korea's Kwon Won Il competes against Japan's Shoko Sato

ONE: एंड्राडे एक स्ट्राइकर हैं, लेकिन उन्होंने सबमिशन से भी मैच जीते हैं।

साटो: हां, मैंने उनका एक दूसरा मैच देखा, जिसमें उन्होंने रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की। मेरे हिसाब से उनका असली प्लान स्ट्राइकिंग करने का ही होता है, लेकिन जब कोई उन्हें टेकडाउन करने की कोशिश करता है तो वो ग्रैपलिंग गेम में आने की रणनीति अपनाकर अपने प्रतिद्वंदी को उसी के तरीके से जवाब देते हैं।

चूंकि Tiger Muay Thai में मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दोनों सिखाए जाते हैं, मुझे लगता है कि वो इस समय ग्रैपलिंग पर भी काफी ध्यान दे रहे होंगे।

ONE: आपके हिसाब से एंड्राडे के सबसे ताकतवर मूव्स कौन से हैं?

साटो: उनका सबसे बड़ा हथियार उनकी स्ट्राइकिंग है। वो कम मूवमेंट करते हैं, लेकिन जब भी पंच लगाते हैं तो पूरी ताकत से लगाते हैं और उनकी स्ट्राइक्स का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल होता है।

वो मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए क्लिंचिंग गेम में भी वो स्ट्राइक्स लगा सकते हैं। जब भी अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हैं, तब उनके खिलाफ बढ़त बनाना बहुत मुश्किल होता है। मुझे इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अपना गेम प्लान तैयार करना होगा।

मॉय थाई एथलीट्स का बॉडी बैलेंस भी अच्छा होता है। ये कुछ चीजें हैं, जो मुझे पसंद नहीं हैं और इनसे सावधान भी रहना होगा। साथ ही वो एल्बो और नी स्ट्राइक्स भी लगाते हैं।

ONE: उनकी कमजोरियां क्या हैं?

साटो: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ग्राउंड स्किल्स में सुधार लाने में बहुत समय लगता है। इसलिए मैं सोचता हूं कि वो किस तरह अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन, स्टैंड-अप गेम में वापस और ग्राउंड गेम में बढ़त कैसे बना पाते होंगे। मैंने उनके ज्यादा मैच नहीं देखे हैं इसलिए मैं नहीं जानता कि मेरी भविष्यवाणी कितनी सच साबित होगी।



ONE: आपने कहा कि आपने ग्रैपलिंग पर बहुत ध्यान दिया है। क्या इस मैच में आपकी ओर से ग्रैपलिंग देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए?

साटो: जरूर, लेकिन मैं स्ट्राइकिंग भी करूंगा। मैं लंबे समय से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ा रहा हूं। मैं केवल ग्रैपलिंग ही नहीं बल्कि स्ट्राइकिंग से भी अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा सकता हूं।

इसके अलावा भी मैं कई अन्य पोजिशंस में रहकर भी अटैक कर सकता हूं। जैसे जब मैं अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलता हूं, या जब मेरा प्रतिद्वंदी ग्राउंड गेम से स्टैंड-अप गेम में आने की कोशिश करता है, तब भी मैं स्ट्राइक्स लगा सकता हूं।

इस मैच में मैं सभी चीजों का मिश्रण करते हुए उन मूव्स का इस्तेमाल करूंगा, जिनमें मेरे प्रतिद्वंदी कमजोर हैं।

ONE: आपके हिसाब से मैच किस दिशा में आगे बढ़ेगा?

साटो: हमारे बीच स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में भी कड़ा संघर्ष होगा। अगर वो मेरे एक साथ आने वाले ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग मूव्स को झेल पाए तो उन्हें जीत मिलेगी।

ONE: इस तरह की स्थिति से निजात पाने के लिए आपने क्या तैयारी की है?

साटो: मेरे पास कई तरह के मूव्स हैं, जिनका इस्तेमाल में स्थिति के हिसाब से ही करता हूं।

Shoko Sato defeats Rafael Silva at ONE CENTURY DUX_0645.jpg

ONE: फैंस द्वारा इस मैच को क्यों देखना चाहिए?

साटो: एंड्राडे ने अपने कई प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है। मेरे हिसाब से वो एक साथ कई स्ट्राइक्स लगाकर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। दूसरी ओर, मैं भी दबाव बनाकर मैच को फिनिश करना पसंद करता हूं। इसलिए इस मैच में दोनों ओर से बहुत आक्रामक स्वभाव देखने को मिलेगा।

ONE: अगर आपको जीत मिली तो ये आपके प्रोफेशनल करियर की 36वीं जीत होगी। क्या आपको अगले मैच में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल सकता है?

साटो: मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। मेरे मानने या ना मानने से फर्क नहीं पड़ता इसलिए मेरा ध्यान फिलहाल अगले मैच पर है। अगर मैं अपने प्रतिद्वंदियों को हराता रहा तो चैंपियनशिप मैच जरूर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प को आर्मबार लगाकर सबमिशन से हराना चाहती हैं एल्योना रसोहायना

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.