स्टैम्प फेयरटेक्स को आर्मबार लगाकर सबमिशन से हराना चाहती हैं एल्योना रसोहायना

Alyona Rassohyna studio fight pose 1200X800 768x512

यूक्रेनियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन एल्योना रसोहायना इस शुक्रवार, 5 फरवरी को फैंस को अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करना चाहेंगी।

वकील रह चुकीं रसोहायना ONE: UNBREAKABLE III के अपने प्रोमोशनल डेब्यू में थाई स्टार स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना करेंगी।

उनका मैच सिंगापुर में होने वाले शो को हेडलाइन करेगा और ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे यूक्रेनियाई स्टार का प्रोफेशन में बदलाव करना कारगर साबित हुआ है।

रसोहायना ने अपनी खतरनाक स्किल्स का प्रयोग कर यूरोप में काफी सफलता प्राप्त की। अगले मैच में एक बड़ी जीत उन्हें काफी लोकप्रियता दिला सकती है।

उन्होंने कहा, “ONE Championship दुनिया का सबसे अच्छा मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन है और मैं यहां परफॉर्म करने को तैयार हूं।”

रसोहायना Yarost Gym का प्रतिनिधित्व करती हैं और अभी तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं।

उनका रिकॉर्ड 12-4 का है और अपनी पिछली 10 जीत उन्हें पहले राउंड में आर्मबार सबमिशन मूव लगाने के बाद मिली हैं।

रसोहायना ने कहा, “मैं आर्मबार लगाने में बहुत अच्छी हूं और मुझे पता है कि मैच में मुझे क्या करना है।”

एल्बो जॉइंट पर दबाव बनाने की खास काबिलियत दर्शाती है कि यूक्रेनियाई स्टार के पास अन्य तरीके के मूव्स भी हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक आक्रामक फाइटर हूं और हर तरह के मूव्स मेरे पास हैं। टेकडाउन करना जानती हूं और स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल भी सकती हूं।”



रसोहायना मानती हैं कि वो फिलहाल शारीरिक तौर पर सबसे अच्छा महसूस कर रही हैं।

2014 में मिली हार के बाद उन्होंने ब्रेक लिया था, उसी साल वो मां भी बनीं और 2018 में वापसी के बाद उन्हें एक भी मैच में हार नहीं मिली है।

अब अच्छे मोमेंटम के साथ उनके पास ONE में धमाकेदार एंट्री लेने का मौका होगा।

उन्होंने कहा, “मुझे दुनिया की बेस्ट एथलीट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। मेरी हर एक हार जजों के स्कोरकार्ड्स से आई है, लेकिन मैं उस समय पर शारीरिक तौर पर इतनी फिट नहीं थी।”

“मुझे लंबा ब्रेक लेना पड़ा, लेकिन अब मैं वापस आ चुकी हूं। मैं पहले से ज्यादा ताकतवर महसूस कर रही हूं और अपने डिविजन की किसी भी एथलीट का सामना करने को तैयार हूं।”

Ukrainian MMA fighter Alyona Rassohyna is ready to make her debut

उन एथलीट्स में से एक नाम #5 रैंक की एटमवेट कंटेंडर स्टैम्प है। थाई स्टार इससे पहले मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं और उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 5-0 का है।

यूक्रेनियाई एथलीट प्रोमोशन की सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक का सामना करने को तैयार हैं और वो अपनी प्रतिद्वंदी के गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी सभी प्रतिद्वंदी अच्छी रही हैं, लेकिन स्टैम्प के खिलाफ ONE के सफर की शुरुआत करना यादगार लम्हा होगा। वो एक अच्छी एथलीट हैं।”

“उनकी स्ट्राइकिंग और डिफेंस भी अच्छा है। किक्स और एल्बोज़ का अच्छे से इस्तेमाल करती हैं और लो किक्स भी काफी प्रभावशाली होती हैं।

“स्टैम्प के खिलाफ मैच मिलना सम्मान की बात है। मुझे नहीं पता कि मेरा पहला मैच उनके साथ क्यों हो रहा है, लेकिन ONE के सफर की शुरुआत इससे बेहतर तरीके से नहीं हो सकती थी। मैं उनसे 2 कदम आगे रहकर सोचूंगी और अंत में जीत दर्ज करूंगी।”

Ukrainian MMA fighter Alyona Rassohyna is ready to make her debut

एक तरफ स्टैम्प को स्ट्राइकिंग में बढ़त मिलेगी, वहीं रसोहायना को ग्रैपलिंग में। उनके जैसे एथलीट का थाई स्टार ने अभी तक सामना नहीं किया है।

यूक्रेनियाई एथलीट को विश्वास है कि वो इस कड़ी चुनौती को पार कर यादगार अंदाज में जीत प्राप्त करेंगी।

30 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मैं चैंपियन बनना चाहती हूं। ये मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे जिम और मेरे देश के लिए भी बहुत सम्मान की बात होगी।”

“मेरा ग्रैपलिंग गेम स्टैम्प से बहुत अच्छा है और मैं हर बार की तरह पहले राउंड में आर्मबार लगाकर जीत दर्ज करूंगी।”

ये भी पढ़ें: MMA वापसी मैच में रसोहायना के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करना चाहती हैं स्टैम्प

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.