ONE Fight Night 25 में अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए डेनिस ज़ाम्बोआंगा का मुकाबला एल्योना रसोहायना से होगा

DeniceZamboanga AlyonaRassohyna 1200X800

ONE Fight Night 25 में डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा और एल्योना रसोहायना के पास एक बड़ा अवसर है।

डिविजन की मौजूदा क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स अभी भी अपने घुटने की चोट से उबर रही हैं, ऐसे में ये दोनों टॉप रैंक वाली एथलीट्स शनिवार, 5 अक्टूबर को ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करेंगी।

ये फाइट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगी, जहां मौजूदा चैंपियन भविष्य के वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मुकाबले के लिए अपनी अगली संभावित प्रतिद्वंदी को देखने के लिए मौजूद रह सकती हैं।

हालांकि, ये दो ऐसी फाइटर्स हैं जिन्हें स्टैम्प बहुत अच्छी तरह से जानती हैं।

ज़ाम्बोआंगा 26 वर्षीय स्टार की प्रमुख ट्रेनिंग पार्टनर थीं, जब वे थाईलैंड के पटाया शहर में स्थित Fairtex Training Center में अपनी फाइट स्किल्स को निखार रही थीं और करीबी दोस्त बन गई थीं।

हालांकि स्टैम्प ने डिविजन के टॉप पर लंबी छलांग मारी और सितंबर 2023 में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। फिलीपीना एथलीट ने भी सर्कल में अच्छा प्रदर्शन किया और अंततः विमेंस एटमवेट रैंकिंग्स में दूसरा स्थान अर्जित किया।

लगातार दो जीत के साथ ज़ाम्बोआंगा को पिछले जून में ONE 167 में बेल्ट के लिए अपनी पूर्व साथी को चुनौती देनी थी, लेकिन स्टैम्प को अपनी चोट के कारण मुकाबले से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। “द मेनेस” ने फिर भी उस इवेंट में प्रतिस्पर्धा करने का विकल्प चुना, जहां उन्होंने उभरती फ्रेंच-थाई स्टार नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन को मात दी।

एटमवेट क्वीन अभी अपनी चोट से उबरने में प्रगति कर रही हैं, लेकिन वो अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डिविजन आगे बढ़ रहा है और फिलीपीना स्टार अंतरिम ताज के लिए लड़ेंगी।

ज़ाम्बोआंगा को रसोहायना से कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा, जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में स्टैम्प को हराने वाली दो फाइटर्स में से एक हैं।

फरवरी 2021 में यूक्रेनियाई एथलीट ने अपनी थाई प्रतिद्वंदी को पहले तीसरे राउंड में सबमिशन से हराया था।

स्टैम्प ने उस वर्ष के अंत में रीमैच में विभाजित निर्णय से अपना बदला लिया, लेकिन रसोहायना के पास तब भी उस मुकाबले में कई मौकों पर बढ़त थी, वो पटाया निवासी फाइटर को एक बार फिर हराने के करीब पहुंच गई थीं।

#4 रैंक वाली विमेंस एटमवेट कंटेंडर रसोहायना ने अपने करियर की 13 जीतों में से 11 में सबमिशन हासिल किया है और उनके पास इस वजन वर्ग में किसी को भी मात देने की क्षमता है। वो इसे फुर्ती से अंजाम दे सकती हैं।

ज़ाम्बोआंगा पिछले कई वर्षों से वर्ल्ड टाइटल मुकाबले की दौड़ में हैं, पहले अब रिटायर हो चुकी “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ और फिर स्टैम्प के खिलाफ।

हालांकि उनका लक्ष्य बदलकर अब रसोहायना हो गया है, लेकिन इससे “द मेनेस” कम प्रेरित नहीं होंगी क्योंकि वो गोल्डन बेल्ट को हर हाल में जीतना चाहती हैं।

लेकिन 34 वर्षीय एथलीट ज़ाम्बोआंगा के सपनों में अपनी भूमिका निभाने के लिए नहीं आ रही हैं, यहां एक जीत स्टैम्प के साथ उन्हें रोमांचक तीसरे मुकाबले का मौका देगी।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800