ONE Fight Night 27 को हेडलाइन करेंगे टांग Vs. अब्दुलेव, ज़ाम्बोआंगा Vs. रसोहायना वर्ल्ड टाइटल मैच

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 112 768x512

साल 2025 में ONE Championship के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट के लिए दो बड़े वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा कर दी गई है।

11 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 27 में ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई अपनी बेल्ट को अकबर “बाकल” अब्दुलेव के खिलाफ डिफेंड करेंगे और डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा व एल्योना रसोहायना के बीच ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ंत होगी।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में टांग का रिकॉर्ड 8-0 का है और उन्होंने खुद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है।

28 वर्षीय चीनी सनसनी ने 2022 में थान ली पर निर्णय से जीत हासिल कर फेदरवेट खिताब अपने नाम किया और अपने देश के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन बने।

चोटों की वजह से उन्हें दो साल तक एक्शन से दूर रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने फिर मार्च 2024 में जीत के साथ वापसी की और तब के अंतरिम चैंपियन ली को वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में स्टॉपेज से हराया।

अब ONE Fight Night 27 में खिताब को डिफेंड कर टांग अपनी विरासत को और आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन उनके सामने अब्दुलेव के रूप में एक कठिन चुनौती होगी।

किर्गीस्तानी फाइटर ने ONE में 8-0 के अपराजित रिकॉर्ड के साथ कदम रखा था और सितारों से भरे फेदरवेट MMA डिविजन में उनका सफर काफी शानदार रहा है।

अपनी घातक स्ट्राइकिंग और शानदार फिनिशिंग क्षमता के कारण “बाकल” ने लगातार तीन नॉकआउट जीत दर्ज कीं। हाल ही में उन्होंने पूर्व लाइटवेट MMA कंटेंडर हलील “नो मर्सी” अमीर को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

वहीं को-मेन इवेंट में #2 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर ज़ाम्बोआंगा का सामना #4 रैंक की रसोहायना से एक धमाकेदार मैच में होगा, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

इनमें से जीतने वाली स्टार को अंतरिम बेल्ट मिल जाएगी और उनका भविष्य में चोट की वजह से बाहर चल रहीं मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच तय हो जाएगा।

सबमिशन मूव तलाशने की बेहतरीन कला के लिए मशहूर “द मेनेस” अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आई हैं और वो लगातार तीन मैचों के जीतने के बाद इस फाइट के लिए कदम रखेंगी।

फिलीपीनो स्टार का सामना यूक्रेनियाई ग्रैपलिंग स्टार रसोहायना से होगा। 34 वर्षीय स्टार स्टैम्प के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता का तीसरा मैच पाने के लिए भिड़ेंगी।

रसोहायना ने 2021 में ONE डेब्यू करते हुए थाई सुपरस्टार को गिलोटीन चोक लगाकर हराते हुए सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, रीमैच में स्टैम्प ने वापसी करते हुए विभाजित निर्णय से जीत हासिल कर स्कोर बराबर किया।

अब रसोहायना के पास मौका है कि वो स्टैम्प के खिलाफ निर्णायक मैच हासिल करें। इससे पहले वो 11 जनवरी को वर्ल्ड टाइटल मैच में ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ अपनी ग्रैपलिंग का जादू दिखाना चाहेंगी।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.