Music Monday: शोको साटो की जिंदगी से जुड़े खास गाने

Shoko Sato

शोको साटो ने ONE Championship में अपने कार्यकाल के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया है और ये उनके कठोर परिश्रम और ट्रेनिंग का नतीजा है।

इस 32 वर्षीय को कठोर ट्रेनिंग करने के लिए सही म्यूजिक की आवश्यकता होती है।

Shooto बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जिम में बजाने के लिए अपने अनुसार गानों का चुनाव करते हैं। उनकी जिम का नाम Fight Base Toritsudai है जहां वो अपनी बाउट की तैयारी करते हैं और नए विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं। इस वजह से आप उन्हें ‘हाउस डीजे’ भी कह सकते हैं।

Music Monday के इस संस्करण में टोक्यो, जापान के इस स्टार ने कुछ गानों के बारे में बात की जिसने उन्हें पूरे जीवन में प्रेरणा दी।

मेरे बचपन का गाना

साटो बचपन से ही रैप म्यूजिक के बड़े प्रशंसक रहे हैं और डेट्रॉइट एमसी ने उनपर काफी बड़ा प्रभाव डाला।

उन्होंने बताया, “मैंने अपने दोस्तों और मेरे बड़े भाई को देखते हुए हिप-हॉप सुनना शुरू किया था। मैं जब हाई स्कूल में था तो मैं इंग्लिश और जापानी दोनों ही हिप-हॉप सुनता था। मैं एमिनेम के सारे गाने सुनता था। 50 सेंट और 2पैक मेरे पसंदीदा थे।”

“एमिनेम काफी शानदार है। वो मेरे आदर्श हैं। मैंने 8 माइल (एमिनेम के जीवन पर आधारित फिल्म) सिनेमाघर में देखी थी। मैंने इसके बाद स्कूल में इस फिल्म के बारे में बात की जिसमें फिल्म का पहला सीन था जहां एमिनेम रैप बैटल के पहले बाथरूम में बैठकर ध्यान लगाने का प्रयास कर रहे थे।”

अपने आदर्श के विपरीत साटो एक ऐसे आदमी हैं जो बड़े इवेंट के पहले किए जाने वाले रिवाजों को नहीं मानते।

उन्होंने कहा, “मैं स्विच चालू करने का प्रयास नहीं करता। मैं शांत रहने का प्रयास करता हूँ क्योंकि अगर मैंने स्विच चालू कर दिया तो मैं शांत रहते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाऊंगा। मेरा मकसद रहता है कि मैं अपने प्रतिद्वंदी से शांत रहूं।”

गाने जो मुझे ट्रेनिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं

साटो की रणनीति हमेशा अपने प्रतिद्वंदी से शांत रहने की होती है। इस वजह से वो सर्कल में जाने के पहले गाने नहीं सुनते।

हालांकि, जब Shooto बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन अपने मुकाबलों से पहले ट्रेनिंग करते हैं तो कहानी कुछ और होती है।

उन्होंने बताया, “मैं बाउट्स के पहले गाने नहीं सुनता। अगर मैं गाने सुनूंगा तो मैं बैचेन हो जाऊंगा। इसके बावजूद जब मैं ट्रेनिंग करता हूँ तब अपने दिमाग को नियंत्रित करने के लिए गाने सुनता हूँ। जब मैं थकान के चलते आगे भी नहीं बढ़ पता हूँ, तब भी गाने मेरी मदद करते हैं।”

“मैं जिम में द केमिकल ब्रदर्स और मैडोना के गाने काफी ज्यादा बजाता हूँ। उनके बहुत सारे गाने मुझे प्रेरित करते हैं। मैं वॉर्म अप और स्पारिंग के दौरान स्पॉटीफाय का उपयोग करता हूँ। जब एक ऐसा गाना बजता है, जो मैं नहीं सुनना चाहता हूँ तो मैं उसे हटा देता हूँ।

“मैं मैडोना के पुराने गानों से लेकर नए गाने तक सारे सुनता हूँ जिसमें ‘डाई अनादर डे‘ और ‘हैंग अप‘ शामिल हैं।

“साथ ही द केमिकल ब्रदर्स के गाने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उदाहरण के लिए, ‘स्टार गिटार‘ और ‘गो‘ को मैं हाई-स्कूल में सुनता था। उस समय मुझे वो गाने पसंद नहीं थे लेकिन अब 5 सालों से गानों को लेकर मेरा टेस्ट बदल गया है।”



गाने जो मुझे खुश कर देते हैं

जब भी साटो का मनोबल गिरता है तो सिर्फ एक तरह का गाना उनके मूड को ठीक कर सकता है।

उन्होंने कहा, “जब मैं मनोबल हासिल करना चाहता हूँ तो मैं धीमे गाने सुनना पसंद करता हूँ।”

“मैं लंबे समय से अल ग्रीन और बिल विथर्स के गाने भी सुन रहा हूँ, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने अपने दोस्त की शादी में दी गई स्पीच के बैकग्राउंड म्यूजिक में बिल विथर्स का ‘लीन ऑन मी’ लगाया था। इसके शब्द ‘लीन ऑन मी, वैन यू आर नॉट स्ट्रॉन्ग’ शादी के गाने के लिए उत्तम थे।

“किसी तरह से मुझे लव सॉन्ग्स से परखने का काफी अनुभव है। अल ग्रीन ने गाया, ‘लेट्स स्टे टुगेटर, लविंग यू वेदर, वेदर टाइम्स आर गुड ओर बैड’ ‘लेट्स स्टे टुगेटर।’

“भले ही इसमें लव सॉन्ग के शब्द हों या नहीं लेकिन ये गाना खुद में शांतिपूर्ण है और इससे मुझे आराम मिलता है। मैं मानता हूँ कि ‘प्यार’ की परिभाषा इस गाने में दो कपल्स के ‘प्यार’ से ज्यादा प्रतीत होती है।”

गाना जो मुझे आराम देता है

टेवीटो नानाओ का “सर्कस नाइट” एक ऐसा गाना है जो ये मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट दिन की लंबी ट्रेनिंग के बाद सुनना पसंद करेंगे

उन्होंने कहा, “टेवीटो नानाओ काफी अच्छे हैं। मुझे उनके ध्वनिक गाने पसंद हैं।”

एक और कारण सामने आया, आखिर क्यों उन्हें जापानी गायक-लेखक पसंद हैम।

साटो ने कहा, “एक दिन मैंने उनकी ट्विटर पोस्ट को लाइक किया और उन्होंने मुझे फॉलो बैक किया। मैंने इस बारे में अपने दोस्तों से काफी शेखी बखारता हूं।”

मेरा पसंदीदा वॉकआउट सॉन्ग

साटो अपने वॉकआउट सॉन्ग में “जोनेत्सु टैरिकु” नामक गाने का एडिट किया हुआ संस्करण उपयोग करते हैं।

ये गाना वॉयलिन मेलोडी के लिए जाना जाता है। ये गाना उसी नाम की जापानी टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री सीरीज के थीम सॉन्ग के रूप में उपयोग होता है।

हर हफ्ते इस सीरीज में नए एपिसोड आते हैं जहां अलग-अलग क्षेत्र जैसे खेल, संगीत, एकेडेमिया और खेती के शीर्ष लोगों की दिनचर्या दिखाई जाती है।

उन्होंने बताया, “इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में कई उच्च-स्तरीय लोगों की दिनचर्या बताई जाती है। मैं इस सीरीज और इस गाने से काफी प्रेरित हुआ था।”

“जहां तक मुझे याद है, ज्यादा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट इस शो पर नहीं आए हैं। मैं काफी खुश हो जाऊंगा अगर मुझे इस शो में आने का मौका मिले लेकिन मुझे उस सीरीज में आने के लिए अपने करियर को उस लायक बनाना होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE Championship ने पहली ऑफिशियल एथलीट रैंकिंग्स जारी की

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)