ONE: UNBREAKABLE III के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Fabricio Andrade Mark Faitex Abelardo 1920X1280_0 768x512

ONE Championship की साल 2021 की पहली सीरीज शुक्रवार, 5 फरवरी को ONE: UNBREAKABLE III के समापन के साथ ही समाप्त हो जाएगी।

कार्ड में पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी होगी, जिनका सामना यूक्रेनियाई ग्रैपलर एल्योना रसोहायना से होगा।

इसके अलावा भी कार्ड में कई धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

हेवीवेट एथलीट्स की ताकत से लेकर स्ट्रॉवेट स्टार्स के मूव्स में तेजी चीजें शो में देखी जाएंगी। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 मुकाबलों के बारे में जो आपको जरूर देखने चाहिए।

#1 शोको साटो Vs. फैब्रिसियो एंड्राडे

#2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर शोको साटो बिना कोई संदेह अपने डिविजन के सबसे प्रतिभाशाली एथलीट्स में से एक हैं। जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन लगातार 6 मैचों में स्टॉपेज से जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 3 ONE में आई हैं।

साटो उन एथलीट्स में से एक हैं, जो निरंतर अटैक करने में विश्वास रखते हैं। स्टैंड-अप गेम में उनकी स्ट्राइक्स बेहद सटीक होती हैं, उनका ग्राउंड गेम और सबमिशन स्किल्स भी अच्छी हैं। अक्सर एक से दूसरी पोजिशन बदलते रहने के कारण उन्हें हरा पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

लेकिन उनके प्रतिद्वंदी और उभरते हुए स्टार फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और उन्हें साटो के शानदार मोमेंटम से कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही।

दक्षिण अमेरिकी मॉय थाई चैंपियन इस खेल में 40 जीत दर्ज कर चुके हैं और अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी छाने को बेताब हैं। मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के खिलाफ अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में एंड्राडे ने दिखाया कि वो स्ट्राइकिंग में ही नहीं बल्कि ग्रैपलिंग में भी महारत रखते हैं।

इस मैच की सबसे बड़ी खासियत ये है कि दोनों ही एथलीट्स जल्द से जल्द फिनिश करने के मौके तलाशते हैं, वहीं इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में अन्य एथलीट्स से आगे निकल जाएगा। इसका मतलब है कि तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।



#2 रयूटो सवाडा Vs. रॉबिन कैटलन

रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा का स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में जगह बनाने का सफर इस शुक्रवार फिलीपीनो स्टार रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन के खिलाफ जारी रहेगा।

कैटलन को ग्लोबल स्टेज पर 10 मैचों का अनुभव प्राप्त है। इस दौरान वो स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन, गुस्तावो “एल ग्लैडिएडर” बलार्ट और एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं।

दूसरी ओर, “द इलोंगो” भी नॉकआउट और सबमिशन से जीत दर्ज कर चुके हैं और अपनी आखिरी जीत उन्होंने गुस्तावो के खिलाफ हेडकिक लगाकर दर्ज की थी।

“ड्रैगन बॉय” के पास वो स्किल्स हैं, जो उन्हें स्ट्रॉवेट डिविजन के बड़े-बड़े एथलीट्स के लिए भी बड़ा खतरा साबित करती हैं। Evolve टीम के प्रतिनिधि के पास कई तरह के मूव्स हैं, जो अभी तक 7 मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को टैप आउट करने पर भी मजबूर कर चुके हैं।

एक बड़ी जीत दोनों एथलीट्स को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल कर देगी। दोनों की स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम स्किल्स भी अच्छी हैं और स्टैमिना ऐसा कि इनका मैच कई दिन तक भी चल सकता है।

इन सभी चीजों को मिलाकर देखा जाए तो इस बाउट में भी तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

#3 मेहदी बार्घी Vs. कांग जी वॉन

210205 SG MU 1920x1080pxBarghiVsKang.jpg

हेवीवेट स्टार्स को मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में एक अलग स्थान प्राप्त है क्योंकि उनके मैच के किसी भी क्षण फिनिश होने की संभावना बनी रहती है।

यही बात “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन और मेहदी बार्घी के मैच पर भी लागू होती है। दोनों ने अपनी सभी जीत पहले राउंड में स्टॉपेज से दर्ज की हैं और सिंगापुर में भी कुछ ऐसा ही देखे जाने की संभावना होगी।

दक्षिण कोरिया के कांग स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से आते हैं और अपने सभी प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया है। हालांकि, उनके करियर की शुरुआत टायक्वोंडो से हुई थी, लेकिन प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में पंच उनकी बहुत मदद करते आए हैं।

बार्घी ईरानी रेसलिंग चैंपियन रहे हैं, जो अभी तक केवल तकनीकी नॉकआउट और सबमिशन से ही जीत दर्ज करते आए हैं इसलिए संभावनाएं हैं कि वो “माइटी माउस” को भी टेकडाउन करने की कोशिश करेंगे।

जीत किसी को भी मिले, लेकिन 2 ताकतवर एथलीट्स की भिड़ंत बहुत धमाकेदार रहेगी।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III के MMA स्टार्स की स्टॉपेज से आई 5 शानदार जीत

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35